-->

टोक्यो ओलंपिक 2021भारत

V singh
By -
0

टोक्यो  ओलंपिक  2021खत्म हो चूका है आपको बता दे की टोक्यो ओलंपिक  2020 मे होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे 2020 मे स्थगित करना पड़ा था जिसके बाद 2021 मे इसका आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक किया गया जिसमे भारत का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा आपको बता दे की 2021 मे होने वाला यह टोक्यो ओलम्पिक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का 32 संस्करण था इससे पहले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का 31संस्करण का आयोजन रियो डी जेनेरेयों (ब्राजील ) मे किया गया था ओर अब अगला ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का 33 संस्करण का आयोजन 2024 मे पेरिस (फ्रांस )मे किया जायेगा 2021 के टोक्यो ओलंपिक 2021  भारत के एथलीटो  ने शानदार प्रदर्शन करते हुवे भारत को 7 पदक जीताये  जिसमे  (1गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल, ओर 4 ब्रॉज मेडल) थे,

    टोक्यो ओलंपिक 2021 भारत के पदक विजेता एथलीटो की सूची 

    खेल एथलीट पदक
    Javelin Throwनीरज चोपड़ा Gold
    Wrestling (57kg)रवि कुमार दहिया Silver
    Weight Lifting(49kg women)मीराबाई चानू Silver
    Women's singles Badmintonपीवी सिंधु Bronze
    Wrestling (65kg)बजरग पुनिया Bronze
    Hockeyभारतीय हॉकी टीम Bronze
    Welterweight Boxing Women'sलवलीन बोरगोहेन  Bronze


    टोक्यो ओलंपिक 2021 महत्वपूर्ण प्रश्न 

     टोक्यो ओलंपिक 2021 भारत के विजेता एथलीटो की जानकारी 

    नीरज चोपड़ा -

    नीरज चोपड़ा भाला फेक एथलीट है जिन्होंने ने टोक्यो ओलम्पिक मे 87.58 मीटर दूर भाला फेक गोल्ड मेडल अपने  नाम किया नीरज चोपड़ा का जन्म पानीपत (हरियाणा ) मे 24 दिसंबर 1997 को हुवा वो अभी मात्र 23 साल के है लेकिन इनके हौसले इतने बुलंद है की इन्होने इतने कम उम्र में अपनी एक अलग ही पहचान बना दी है ये अभी तक बहुत से पदक जीत चुके है,

    नीरज चोपड़ा द्वारा जीते गये अभी तक के महत्वपूर्ण पदको की लिस्ट-

    2021 टोक्यो ओलम्पिक गोल्ड मेडल
    2018 राष्ट्रमडल खेल गोल्ड मेडल
    2018 एशियाई खेल गोल्ड मेडल
    2017 एशियाई एथेलेटिक्स चैंपियनशिप गोल्ड मेडल
    2016 दक्षिण एशियाई खेल गोल्ड मेडल
    2016 विश्व अंडर 20 एथेलेटिक्स गोल्ड मेडल
    2016 एशियाई जूनियर चैपियनशिप सिल्वर मेडल

    रवि कुमार दहिया -

    रवि कुमार दहिया ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 मे पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती  57 किग्रा मे अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन करते हुवे सिल्वर मेडल हासिल किया रवि कुमार दहिया का जन्म 12 दिसंबर 1997 को सोनीपत ( हरियाणा )मे हुवा वो अभी मात्र  23 साल के है,

    मीराबाई चानू -

    मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 मे महिला 49किग्रा भरोत्तोलक मे अपने ताकत का शानदार प्रदर्शन किया ओर 202 किग्रा का वजन उठा कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त 1994 को इमफाल, मणिपुर  मे हुवा वो अभी 27 साल की है

    पी.वी सिंधु -

    पी वी सिंधु ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 मे महिला एकल बैडमिटन मे शानदार प्रदर्शन करते हुवे ब्रॉज मेडल जीता पी वी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद (आंध्रप्रदेश ) मे हुवा ये अभी 26 साल की है इनके द्वारा जीते गये महत्वपूर्ण पदक निम्न है 
    2021 टोक्यो ओलम्पिक महिला एकल ब्रॉज मेडल
    2016 रियो महिला एकल सिल्वर मेडल
    2013 विश्व चैंपियनशिप महिला एकल( ग्वागझोऊ )ब्रॉज मेडल
    2014 विश्व चैंपियनशिप महिला एकल (कोपेनहेगन) ब्रॉज मेडल
    2017विश्व चैंपियनशिप महिला एकल(ग्लासगो )सिल्वर मेडल
    2018 विश्व चैंपियनशिप महिला एकल(नाजिग )सिल्वर मेडल
    2019विश्व चैंपियनशिप महिला एकल(बेसल )गोल्ड मेडल

    बजरंग पुनिया -

    बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलम्पिक 2021मे पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती  65 किग्रा मे शानदार प्रदर्शन दिखाते  हुवे कजाखस्तान के पहलवान  दौलत नियाजबेकोब को 8-0 से हरा कर  ब्रॉज मेडल जीता है बजरंग पुनिया का जन्म 26 फरवरी 1994 को खुदन ( हरियाणा ) मे  हुवा वो अभी 27साल के  है

    भारतीय हॉकी टीम -

     भारत के पुरुष ओर महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 मे न केवल शानदार प्रदर्शन दिखाया बल्कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉज मेडल जीत पूरी दुनिया को हैरान भी कर दिया

    लवलीन बोरगोहेन -

     लवलीन बोरगोहेन  ने टोक्यो ओलम्पिक 2021 मे 69 किग्रा बेल्टर वेट महिला बॉक्सिंग मे शानदार प्रदर्शन करते हुवे 
    ब्रॉज मेडल जीता लवलीन बोरगोहेन का जन्म 2 अक्टूबर 1997 को गोलाघाट (असम ) मे हुवा ये अभी 23 साल की है,

    टोक्यो ओलंपिक 2021 महत्वपूर्ण प्रश्न -

    • नीरज चोपडा किस खेल से सम्बंधित है - Javelin Throw(भाला फेक )
    • रवि कुमार दहिया किस खेल से सम्बंधित है - कुश्ती फ्री स्टाइल
    • पी. वी सिंधु किस खेल से सम्बंधित है - बैडमिंटन
    • टोक्यो ओलंपिक 2021 मे गोल्ड लाने वाला भारतीय एथलीट - नीरज चोपड़ा
    • टोक्यो ओलंपिक 2021 मे नीरज चोपड़ा ने कितने मीटर भाला फेक गोल्ड हासिल किया -87.58 मीटर
    • टोक्यो ओलंपिक मे भारत ने कितने मेडल जीते - 7 मेडल


    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ

    Please do not enter any spam link in the comment box.

    एक टिप्पणी भेजें (0)