दोस्तों आज हम आपको e-Shram Card क्या है ओर e-Shram कैसे बनाये सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी इस ब्लॉग पोस्ट पर देने वाले है, अगर आप भी ई-श्रम कार्ड क्या है, ओर ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन घर बैठे अपने मोबाइल /लेपटॉप से कैसे बनाये ये जानना चाहते हो तो आपको इस पोस्ट e-Shram Card क्या है, को ध्यान से पूरा पढ़ना है,
e-Shram Card क्यों बनाना है, e-Shram Card बनाने के क्या फायदे है, ओर कौन - कौन e-Shram Card को बना सकता है, ये सभी जानकारी भी हम आपको इस आर्टिकल के मदद से देने वाले है, ताकि आपके मन मे उठ रहे e-Shram Card से सम्बंधित सवालो के जवाब इसी आर्टिकल मे मिल जाये और आपको कही ओर नहीं जाना पड़े तो चलिए जानते है,e-Shram Card kya hai
e-Shram Card क्या है
ई श्रम कार्ड एक योजना है जिसके जरिये भारत सरकार देश के अंदर जितने भी असंगठित क्षेत्र मे मजदूरी करने वाले लोग है, उनका एक आकड़ा तैयार कर रही है, जिससे होगा ये की देश मे असंगठित क्षेत्र मे मजदूरी करने वाले सभी लोगो की जानकारी सरकार के पास होंगी ओर सरकार द्वारा अनेक योजनाओं के लाभ e-Shram Card के जरिये असंगठित क्षेत्र के लोगो तक सफलतापुर्वक पहुंचाये जायेगे |
 |
e-Shram Card क्या है | |
Yojana | e-Shram Card yojana |
Launch | 26 अगस्त 2021 |
Website | eshram.gov.in |
Yojana vibhag | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय |
Beneficiary(लाभार्थी) | असंगठित मजदूर |
अभी तक आवेदन | 25 करोड़ |
रजिस्ट्रेशन टाइप | self/csc |
हेल्प लाइन नम्बर | 14434,
|
e-Shram card कैसे बनाये
ई -श्रम कार्ड आप दो तरीको से बना सकते है,
1- CSC सेंटर मे जाकर,
2- Self (घर बैठे मोबाइल या लेपटॉप के जरीये)
e-Shram Card Online घर बैठे बनाये -
ई -श्रम कार्ड ऑनलाइन घर से बनाने के लिए आपको निचे दिए गये बिन्दुओ को ध्यान से पढ़ना होगा
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल, या लेपटॉप पर e-Shram card की आधिकारिक वेबसाइट e-Shram. gov. in पर जाना है |
- अब e-Shram का home पेज खुल जायेगा जहाँ आपको register on e-shram के option पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने Salf registration का नया page खुलेगा जहाँ आपको आधार नम्बर से link मोबाइल नम्बर डालना है, ओर फिर Captch code भर कर Sand Otp के option पर क्लिक करना है|
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक OTP आ गया होगा जिसको आपको enter कर submit के बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपको आधार नम्बर इंटर कर I agree पर ✔️कर Submit बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपकी आधार कार्ड की जानकारी आ जायेगी जिसके बाद निम्न जानकारी भर देनी है |1- Personal Information, 2-Address, 3- Education Qualification, 4- Occupation and Skills 5- Bank Details भरना है, ओर Save and continue बटन पर क्लिक करना है |
- अब अगले page मे आपका पूरा फॉर्म जानकारी के साथ आ जायेगा आपको एक बार आपके द्वारा भरी गयी सारी डिटेल को ध्यान से देखना है, ओर अगर कुछ गलत है तो edit पर क्लिक कर गलत को सही करना है, और सब कुछ सही होने पर sabmit बटन पर क्लिक करना है |
अब आप अपना e-Shram Card PDF फॉर्म मे डाउनलोड कर सकते हो ओर प्रिंट कर रख भी सकते हो |e-Shram Card ke fayde ( ई श्रम कार्ड बनाने के फायदे)
ई श्रम कार्ड बनाने के बहुत सारे फायदे है, जो आप निचे पढ़ सकते हो,
- ई श्रम कार्ड को आप ऑनलाइन निशुल्क बना सकते है या फिर CSC के जरीये भी बना सकते है |
- ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारो को 2लाख तक की दुर्घटना बीमा की सुविधा मिलती है |
- दुर्घटना मे कामगार की मृत्यु हो जाने या पूर्ण रूप से विकलांग होने पर परिवार को 2 लाख तथा आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1लाख तक की धनराशि मिलती है |
- e-Shram Card होने पर असंगठित क्षेत्र के कामगारो को सरकार द्वारा चलायी जाने वाली अनेको योजनाओं का लाभ आसानी से मिलने लगेगा |
e-Shram Card बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज (डॉक्यूमेंट )
ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आपको बस तीन दस्तावेजो की जरुरत पड़ेगी जो निम्न है,
1- आधार कार्ड
2- आधार से लिंक मोबाइल नम्बर
3- बैंक अकाउंट
e-Shram Card कौन कौन बना सकते है
e-Sharam कार्ड हर कोई नहीं बना सकता बल्कि असंगठित क्षेत्र के कामगार ही बना सकते है, बस शर्त है की श्रमिक /कामगार इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करता हो ओर अगर कामगार संगठित क्षेत्र से जुडा है, तो वो ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता साथ ही EPFO ओर ESIC के सदस्य भी ई श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते असंगठित क्षेत्र के निम्न कामगार e-Shram Card बना सकते है |
छोटे ओर सीमांत किसान |
मजदूर |
कृषि मजदूर |
बढ़ई |
बुनकर |
आरा मिल के मजदूर |
बीड़ी रोलिंग करने वाले |
मछुवारे |
भवन ओर निर्माण श्रमिक |
चमड़े के कर्मचारी |
नमक कार्यकर्त्ता |
लेवलिंग व पैकिंग करने वाले |
आदि ओर भी |
e-Shram Card बनाने के लिए आयु - सीमा
ई श्रम कार्ड बनाने की आयु - सीमा की बात करें तो आवेदन की आयु कम से कम 16 साल ओर अधिक से अधिक 59 साल तक होनी चाहिए इससे कम ओर ज्यादा उम्र के लोग e-Shram card के लिए आवेदन नहीं कर सकते |
e-Shram Card Helpline number
अगर आपको ई श्रम कार्ड बनाने मे कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल कर समस्या का समाधान कर सकते हो,
Helpline number - 14434
e-Shram कार्ड बनाने के नुकसान
जैसे आप जान गये होगे की ई श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के कामगारो के लिए है, जिससे की सरकार असंगठित क्षेत्र के कामगारो का डाटा बेस तैयार कर रही है, ताकि सरकार द्वारा चलायी गयी विभिन्न योजनाओ का लाभ असंगठित क्षेत्र के कामगारो तक पहुंचाया जा सके वैसे तो ई श्रम कार्ड बनाने के कोई नुकसान नहीं है, लेकिन ऐसे लोग जो पढ़ाई कर रहे है, या स्टूडेंट है, या फिर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, या ऐसे लोग जिनके पास EPFO या ESIC कार्ड पहले से है उनको कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है जो निम्न है |(सरकारी नौकरी मिलने मे समस्या,EPFO मे जमा पैसा निकालने मे समस्या या फिर ESIC कार्ड इस्तेमाल करने मे समस्या ) जरुरी नहीं है ये समस्या हो लेकिन कुछ कहाँ नहीं जा सकता इसलिए अगर आप स्टूडेंट है ओर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, या फिर आपके पास ऊपर बताये गये कार्ड है तो आप हमारे हिसाब से ई श्रम कार्ड नहीं बनाये तो अच्छा है, बाकी आपकी मर्जी |
e-Shram कार्ड से किन-किन योजनाओं का लाभ मिलेगा
ई श्रमिक कार्ड के जरीये असंगठित क्षेत्र के कामगारो /मजदूरों को सरकार द्वारा निम्न योजनाओं का लाभ दिया जायेगा |
पेंशन योजना |
दुर्घटना बीमा योजना |
मनरेगा योजना |
हेल्थ कार्ड योजना |
स्वरोजगार योजना |
आवास योजना |
कौशल विकास योजना |
आदि ओर भी |
e-Shram Card FAQ
अक्सर लोगो के मन मे e-Shram Card से सम्बंधित कुछ सवाल आते है जिनके जवाब हम निचे देने वाले है |
प्रश्न -1 क्या घर बैठे मोबाइल से ई श्रम कार्ड बना सकते है?
उत्तर - अगर आपके आधार कार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक है तो आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल से ई श्रम कार्ड बना सकते है |
प्रश्न -2 आधार कार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है तो ई श्रम कार्ड कैसे बनाये?
उत्तर - मोबाइल नम्बर आधार कार्ड मे लिंक नहीं है, तो आप घर बैठे मोबाइल से ई श्रम कार्ड नहीं बना सकते इस कनडिशन मे आपको CSC सेंटर जाकर ई श्रम कार्ड बनाना पड़ेगा |
प्रश्न -3 e Shram Portal की शुरुवात कब हुई?
उत्तर - 26अगस्त 2021
प्रश्न -4 क्या परिवार के सभी मेंबर ई श्रम कार्ड बना सकते है |
उत्तर - हर कोई असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले कामगार ई श्रम कार्ड बना सकते है, बस उनकी उम्र 16-59 वर्ष के बीच मे होनी चाहिए |
प्रश्न -5 e Shram Card रजिस्ट्रेशन मे कितने रूपये लगते है?
उत्तर - e Shram Card रजिस्ट्रेशन बिल्कुल निशुल्क है |
प्रश्न -6 अभी तक e-Shram कार्ड के तहत कितने ई श्रमिक कार्ड बनाये जा चुके है?
उत्तर - फरवरी 2022 तक लगभग 25 से 26 करोड़ ई श्रमिक कार्ड बनाये जा चुके है |
Please do not enter any spam link in the comment box.