दोस्तों अगर आप का sbi बैंक में अकाउंट है, ओर आप भी बिना बैंक जाये बैंक सम्बंधित अपने कार्य घर से ही ऑनलाइन करना चाहते हो तो आप ये काम अब एक ऐप्प के जरीये कर सकते हो, जी हाँ आपने सही पढ़ा sbi ने yono Sbi नाम से एक app जारी किया है, जिसके द्वारा कोई भी sbi का ग्राहक yono मे रजिस्ट्रेशन कर बैंक सम्बंधित सभी कार्य घर से ही ऑनलाइन कर सकता है, इस ऐप्प के चलते आपको बैंक जाना नहीं पड़ेगा जिससे आपका समय भी बचेगा ओर आपको बैंक में लम्बी लाइनो में भी नहीं लगना पड़ेगा तो चलिए जानते है Yono SBI App क्या है इसके क्या - क्या फायदे है |
Yono SBI App क्या है ( What is yono sbi app )
Yono SBI App स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एप्लीकेशन है, Yono SBI App के जरीये आप अपने बैंक से सम्बंधित लगभग सभी काम आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ऐप्प के जरीये कर सकते हो |
Yono का फुल फॉर्म क्या है
Yono का फुल फॉर्म - You Only Need One ( आपको केवल एक की ही आवश्यकता है ) होता है |
Yono SBI App के फायदे ( Benefits of yono sbi app )
Yono sbi app चलाने के बहुत सारे फायदे है इस ऐप्प के जरीये आप घर बैठे मोबाइल से बैंक सम्बंधित बहुत सारे काम आसानी से कर सकते हो तो चलिए जानते है Yono SBI app के क्याऐ प्प फायदे है |
- Yono sbi ऐप्प के जरीये आप एक क्लिक मे अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हो |
- Yono sbi के जरीये आप आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हो |
- Yono sbi के जरीये आप अकाउंट भी open कर सकते हो लेकिन अकाउंट open करने के बाद आपको एक बार जिस branch मे खाता खोला है वहाँ जाकर EKYC करानी पड़ेगी |
- Yono Sbi app के जरीये आप अपने अकाउंट का 6 महीने तक का स्टेटमेंट भी प्राप्त कर सकते हो |
- Yono sbi app के जरीये आप घर बैठे चैक बुक के लिए अप्लाई भी कर सकते हो
- Yono sbi app के जरीये आप आसानी से घर बैठे एटीएम debit कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हो |
- Yono SBI से आप बिना atm card के sbi atm मशीन से yono cash के जरीये 20000 रूपये तक निकाल सकते हो |
- Yono sbi ऐप्प के जरीये आप FD ओर RD अकाउंट भी घर बैठे खोल सकते हो |
- Yono sbi के जरीये आप अपने नये एटीएम कार्ड को चालू ओर जरुरत पड़ने पर बंद भी कर सकते हो |
- Yono sbi app के जरीये आप Loan के लिए apply कर सकते हो |
- Yono sbi से आप Insurance करा सकते हो |
Yono SBI App कैसे डाउनलोड करें
Yono sbi app को आप google play store में जाकर आसानी से इनस्टॉल कर सकते हो |
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में इंटरनेट open करना है |
- फिर आपको play store में जाना है |
- Play store में जाने के बाद आपको Yono Sbi सर्च करना है |
- सर्च करते ही आपको Yono SBI app दिख जायेगा जिसको आपको इनस्टॉल कर लेना है |
Yono SBI App में रजिस्टर कैसे करें
आप Yono sbi app में रजिस्टर करने की सोच रहे हो तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप yono में रजिस्ट्रेशन तीन तरीको से कर सकते हो जो निम्न है |
1- Internet Banking के द्वारा
2- ATM Card के द्वारा
3- Account Details के द्वारा
1- Internet Banking के द्वारा Yono Sbi app में रजिस्टर कैसे करें?
इसके लिए आपके पास इंटरनेट बैंकिंग होना जरुरी है तभी आप internet banking से yono में रजिस्टर कर सकते हो |
- सबसे पहले आपको Yono Sbi app को डाउनलोड कर open कर लेना है |
- उसके बाद आपको Existing Customer पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आयेगे 1- Login using internet banking id 2- Register with my Atm card 3- Register with account details आपको फस्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको अपने इंटरनेट बैंकिंग का user name ओर पासवर्ड डाल कर submit बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपको Terms & Conditions को Agree करके आगे बढ़ना है,( आप एक बार Terms & Conditions को agree करने से पहले जरुरत पढ़ ले )
- अब आपको 6 अंको का MPIN डाल कर कन्फर्म करना होगा |
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा जिसे डाल कर आपको next कर आगे बढ़ना है ( otp आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही आयेगा )
- अब आपकी स्क्रीन पर congratulation का मैसेज आयेगा जिसके बाद आपको ok कर देना है
2- ATM Card के द्वारा Yono Sbi app में रजिस्टर कैसे करें?
इसके लिए आपके पास ATM Card होना बहुत जरुरी है, तभी आप Yono Sbi app पर रजिस्टर कर सकते हो |
- सबसे पहले आपको Yono Sbi app को डाउनलोड कर open कर लेना है |
- उसके बाद आपको Existing CCustomer पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आयेगे 1- Login using internet banking id 2- Register with my Atm card 3- Register with account details आपको दूसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको CIF कोड ओर बैंक Account नम्बर को डाल कर Submit बटन पर क्लिक करना है |
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा जिसे डाल कर आपको next कर आगे बढ़ना है ( otp आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही आयेगा )
- अब आपको ATM details डाल कर submit बटन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने आपके sbi account की सारी डिटेल आ जायेगी जहाँ आपको next कर आगे बढ़ना है |
- अब आपको फस्ट टाइम login के लिए एक टेम्पररी पासवर्ड बनाना है इसके लिए आपको क्रिएट temporary password पर एक पासवर्ड बनाना है ओर फिर निचे कन्फर्म टेम्पररी पासवर्ड पर भी उसी पासवर्ड को डाल सबमिट पर क्लिक करना है |
- अब आपको एक SMS प्राप्त होगा इसमें आपको फस्ट टाइम login के लिए एक यूजर नेम दिया होगा |
- आपको टेम्पररी पासवर्ड ओर यूजर नेम की मदद से login कर लेना है |
- अब आपको अपना नया यूजर नेम ओर पासवर्ड बनाना है ओर Confirm पर क्लिक करना है | ( ध्यान रखे पासवर्ड ओर यूजर नेम स्ट्रांग बनाये )
- Confirm करते ही आपको Successful Internet Banking का मैसेज मिल जायेगा |
- अब इसके बाद आपको 6 नम्बर का MPIN कोड बनाना होगा |
- आपको Set MPIN पर क्लिक करना है |
- अब आपको Terms & Conditions को Agree करके आगे बढ़ना है|
- अब आपको स्ट्रांग 6 अंको का MPIN बनाना है ओर इसे कभी भूलना नहीं है |
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा जिसे डाल कर आपको next कर आगे बढ़ना है ( otp आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही आयेगा )
- अब आपकी स्क्रीन पर Successfully Registered लिखा आयेगा|
3- Account Details के द्वारा Yono Sbi app में रजिस्टर कैसे करें?
आप account details के द्वारा भी yono sbi पर रजिस्टर कर सकते हो yono sbi app में अकाउंट डिटेल के द्वारा कैसे रजिस्टर करें ये हमने आपको निचे बताया है |
- सबसे पहले आपको Yono Sbi app को डाउनलोड कर open कर लेना है |
- उसके बाद आपको Existing CCustomer पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आयेगे 1- Login using internet banking id 2- Register with my Atm card 3- Register with account details आपको तीसरे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब अकाउंट डिटेलस मे अपको अपना बैंक अकाउंट नम्बर और डेट ऑफ बर्थ भर देनी है ओर आगे बड़ना है |
- अब आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा जिसे डाल कर आपको next कर आगे बढ़ना है ( otp आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ही आयेगा )
- अब आपको Full Transaction Rights पर चुन कर Continue पर क्लिक करना है |
- अब आपको यूजर नेम ओर पासवर्ड बनाकर डालना होगा ओर आगे बड़ना होगा |
- आपको फिर यूजर नेम ओर पासवर्ड डाल कर Confirm पर क्लिक करना है |
- Confirm पर क्लिक करने के बाद आपको एक Reference नम्बर मिलेगा |
- इस Reference नम्बर का स्क्रीन शॉट खींच कर रख ले |
- अब आपको एक हफ्ते के अंदर अपने sbi बैंक में जाना है ओर Reference नम्बर की मदद से अकाउंट एक्टिव करा लेना है |
- एक्टिव करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक एक्टिवेशन कोड आयेगा जिसे जैसे ही आप अपने yono account मे डालेंगे आपका Yono अकाउंट एक्टिव हो जायेगा |
MPIN क्या है ( What is MPIN )
Mobile banking द्वारा घर बैठे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए MPIN की आवश्यकता होती है, Sbi में ये 6अंको का होता है,यह एटीएम pin की तरह ही एक सिक्योरिटी कोड की तरह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में काम आता है |
MPIN का फुल फॉर्म - Mobile Banking Personal Identification Number होता है
Yono Sbi app द्वारा बिना एटीएम कार्ड के पैसे कैसे निकाले
जाते हो तो अपना एटीएम कार्ड घर में ही भूल जाते हो ओर जब आपको पैसो की जरुरत पड़ती है, तो आपके पास घर आपका एटीएम कार्ड ले जाने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं होता, लेकिन दोस्तों अगर आपका बैंक अकाउंट sbi में है तो आप बिना atm card के sbi atm मशीन से Yono cash के जरीये पैसे निकाल सकते हो कैसे निकाल सकते हो ये हम आपको निचे बतायेगे,
- सबसे पहले आपको yono sbi ऐप्प को open करना है |
- Login करने के लिए MPIN pin डाले|
- अब Yono cash पर क्लिक करें |
- अब नये पेज पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें से आपको ATM के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
- अब आपको अमाउंट डालना है जितना आपको निकालना है अमाउंट कम से कम 500 होना चाहिए |
- अमाउंट डालने के बाद आपको Next पर क्लिक करना है |
- अब आपको Create PIN के ऑप्शन पर क्लिक कर 6 अंको का pin बनाना है ओर next पर क्लिक करना है |
- अब I agree to the Terms and Condition पर टिक कर Confirm पर क्लिक करना है |
- अब आपके बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर 6 अंको का एक ट्रांजेक्शन otp आयेगा जिसे आपको याद रखना है |
- अब आपको 4 घंटे से पहले sbi ATM मशीन पर जाना है |
- वहाँ आपको sbi एटीएम मशीन के स्क्रीन पर Yono Cash के ऑप्शन पर जाना है |
- अब आपको 6 अंको का वो ओटीपी डालना है जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर आया था |
- अब आपको वो ही अमाउंट डालना है जो अपने yono cash पर डाला था ओर कन्फर्म पर क्लिक करना है |
- अब आपको 6 अंको का वो pin डालना है जो अपने yono कैश पर बनाया था ओर Confirm पर क्लिक करना है |
- थोड़ी देर प्रोसासिंग के बाद आपका पैसा एटीएम मशीन से निकाल जायेगा |
Yono SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें
ऊपर हमने आपको बताया की Yono SBI App क्या है, Yono SBI App के क्या फायदे है, अब बात करते है की yono sbi app से पैसे कैसे ट्रांसफर करें |
- सबसे पहले आपको Yono sbi ऐप्प open करना है
- फिर MPIN द्वारा login कर लेना है |
- अब आपको Yono pay के option पर क्लिक करना है |
- अब आपके सामने तीन ऑप्शन आयेगा 1- Quick Transfer, 2- Bank account Transfer, 3- BHIM UPI
- अब आप इन तीनो ऑप्शन में से किसी एक मे क्लिक कर पैसे ट्रांसफर आसानी से कर सकते हो |
FAQ-
प्रश्न -1 Yono Sbi app से बैंक अकाउंट बैलेंस कैसे चैक करें?
उत्तर - सबसे पहले आपको Yono app open करना है, फिर login के Option par क्लिक कर yono MPIN द्वारा login कर लेना है ओर फिर View balance के ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको अकाउंट बैलेंस शो हो जायेगा |
प्रश्न -2 Yono sbi ऐप्प के द्वारा पैसे कैसे ट्रांसफर करें?
उत्तर - आप तीन तरीको से Yono app से पैसे ट्रांसफर कर सकते हो 1- Quick Transfer, 2- Bank Account transfer, 3- BHIM UPI
प्रश्न -3 Yono किस बैंक का ऐप्प है?
उत्तर - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का
प्रश्न -4 Yono app का फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर - You Only Need One
प्रश्न - Yono sbi app में mini statement कैसे चैक करते है?
उत्तर - सबसे पहले आपको Yono app open करना है, फिर yono MPIN pin डालना है, जिसके बाद आपको अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है,अब आपको बैलेंस दिखेगा जिस पर क्लिक करने पर आपको mini statement दिख जायेगा |
ये भी पढ़े -
आखरी शब्द
दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताया की Yono Sbi app क्या है इसके क्या - क्या फायदे है तथा Yono सम्बंधित ओर भी महत्वपूर्ण जानकारीया आशा करते है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा, पसंद आया तो शेयर करें ओर अपना सहयोग ऐसे ही बनाये रखे आपका इस ब्लॉग में आने के लिए 'धन्यवाद '
Please do not enter any spam link in the comment box.