-->

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड : ऑनलाइन सेवाएं

V singh
By -
0

अपणि सरकार पोर्टल | Apni sarkar portal Uttarakhand |अपणि सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें |

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड :- उत्तराखंड सरकार ने अपने  नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल अपणि सरकार पोर्टल लॉन्च क्या है, अपणि सरकार पोर्टल के अंदर उत्तराखंड सरकार ने लगभग  सभी सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराया है, जिससे की नागरिकों को कोई भी सेवा का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ़्तरों या ऑफिसो के चक्कर न काटना पड़े ओर उनका काम ऑनलाइन आसानी से हो जाये जिससे उनका समय भी बचेगा |

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड  : ऑनलाइन सेवाएं  

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड : ऑनलाइन सेवाओं का लाभ कैसे ले
अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 
अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड की घोषणा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा की गयी थी जिसके बाद हाल ही में उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अपणि सरकार पोर्टल की शुरुवात की गयी है, जिसके अंतर्गत लगभग 75 से अधिक सेवाओं को अभी तक रखा गया है, अब उत्तराखंड के नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने, जैसे पेंशन योजना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने   या उनमे सुधार करने के लिए सरकारी दफ़्तरों के चक्कर नहीं   लगाने पड़ेगे बल्कि अब वो इन सभी सरकारी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन बस एक पोर्टल अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में  जा कर ले सकते है, इस पोर्टल में दिये गये सभी सेवाओं में से किसी भी सेवा का लाभ नागरिक व्यक्तिगत तौर पर  यानी घर बैठे  या फिर कॉमन सीएससी सेंटर में जाकर भी ले सकते है |

Apni Sarkar Portal Uttarakhand Highlights

योजना का नाम अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड 
साल 2022
किसने आरम्भ की उत्तराखंड सरकार 
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन 
लाभार्थी राज्य के नागरिक
 आधिकारिक वेबसाइट इसर्विस.यूके.गवर्नमेंट. इन 

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड का उद्देश्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा "अपणि सरकार पोर्टल " लॉन्च किया गया है, जिसका उदेश्य है, उत्तराखंड के नागरिकों को अच्छी ओर बेहतर ऑनलाइन सेवा प्रदान कराना है, अपणि सरकार पोर्टल  के जरिये नागरिक लगभग 10 विभागों की 75 सेवाओं का लाभ ऑनलाइन घर बैठे उठा सकते है, आपको  यदि जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर में संशोधन आदि दस्तावेज घर बैठे ऑनलाइन बनाने है, तो ये सुविधा इस पोर्टल के जरिये आपको  दी गयी है, इस पोर्टल को लॉन्च करने का उद्देश्य उत्तराखंड सरकार का अपने नागरिकों को अच्छी सेवा प्रदान करना है, जिससे की उनको सरकारी दफ़्तरों या कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े ओर इससे नागरिकों को यह फायदा होगा की न ही उनको सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ेगा न ही वहाँ लम्बी लाइनो में लगना पड़ेगा जिससे की उनका समय बचेगा |

अपणि सरकार पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अपणि सरकार पोर्टल का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन केवल उत्तराखंड का नागरिक ही कर सकता है, रजिस्ट्रेशन करना बहुत ही आसान है |
  • सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल पर जाना है |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • होम पेज में आपको लॉगइन / रजिस्ट्रेशन का बटन दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना है |
  • अब नये पेज में आपको Sign up here के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा |
  • फॉर्म में मांगी गयी जानकारी जैसे - फस्ट नाम, लास्ट नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल id, जन्मतिथि, पता, तहसील, डिस्ट्रिक्ट आदि जानकारी अच्छे से भरनी है |
  • अब आपको भाषा सलेक्ट करनी है जिसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना है |
  • अपणि सरकार पोर्टल पर आपका रजिस्ट्रेशन हो गया अब आप मोबाइल नंबर ओर पासवर्ड द्वारा कभी भी पोर्टल पर login कर सकते हो ओर मौजूद  सेवाओं का लाभ ले सकते हो |

अपणि सरकार पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें

अपणि सरकार पोर्टल पर आप  आसानी से लॉगिन कर सकते हो ,( व्यक्तिगत लॉगिन, सीएससी लॉगिन ) CSC Login के लिए आपके पास csc id होनी जरुरी है, तभी आप लॉगिन कर पाओगे |

1- अपणि सरकार पोर्टल पर व्यक्तिगत (Individual ) लॉगिन करने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको अपणि सरकार पोर्टल पर क्लिक करना है |
  • अब आपको चार ऑप्शन देखेंगे जिनमें से आपको पहले ऑप्शन यानी व्यक्तिगत ( इंडिविजुअल ) लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब अपणि सरकार व्यक्तिगत लॉगिन पेज खुल जायेगा जहाँ आपको अपनी यूजर id ओर पासवर्ड डालना है, ओर कैप्चा कोड दर्ज कर साइन इन बटन पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आपकी व्यक्तिगत लॉगिन की प्रकिया पूरी हुवी |

2- अपणि सरकार पोर्टल पर सीएससी (CSC ) लॉगिन करने की प्रकिया

  • सबसे पहले आपको अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • अब आपके सामने होम पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको अपणि सरकार पोर्टल पर क्लिक करना है |
  • अब आपको  सामने चार ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमें से आपको सीएससी लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब अपणि सरकार पोर्टल पर CSC के जरीये लॉगिन करने का पेज खुल जायेगा जहाँ आपको CSC के साथ साइन इन करें करें पर जाना है |
  • इस प्रकार आपकी  अपणि सरकार पोर्टल पर CSC के जरीये लॉगिन करने की प्रकिया पूरी हुवी |

Apni Sarkar Portal Uttarakhand में किन - किन सेवाओं का लाभ मिलेगा 

आप अपणि सरकार पोर्टल पर बहुत सी सेवाओं का लाभ ले सकते है, जिनमें से कुछ सेवाओं की लिस्ट हमनें निचे दी है, जिनकी जरुरत आम नागरिक को कभी भी पड़ सकती है |

चरित्र प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
हैसियत प्रमाण पत्र
स्थाई निवास प्रमाण पत्र
पर्वतीय प्रमाण पत्र
जन्म प्रमाण पत्र व जन्म पंजीकरण
मृत्यु प्रमाण पत्र व मृत्यु पंजीकरण
परिवार रजिस्टर सम्बंधित कार्य
शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र
राज्य पेंशन सम्बंधित कार्य
दिव्यांग भत्ता
आदि

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में दस्तावेजो के लिए आवेदन करने की प्रकिया 

  • आपको सबसे पहले अपणि सरकार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • जिसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है |
  • जिसके बाद आपके सामने  नया आवेदन का पेज खुलेगा |
  • जहाँ आपको सेवा का चयन करना है, सबसे पहले आपको विभाग चुनना है, फिर आपको सेवा प्रकार चुनना है, तथा फिर सेवा चुन कर जमा करें पर क्लिक करना है |
  • फिर आपको मांगे गये दस्तावेज को अपलोड करना है, जमा करें पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसमे मांगी गयी सभी जानकारी आपको अच्छे से भरनी है ओर submit कर देना है|
  • अब आपको अपने आवेदन की सख्या को नोट कर लेना है, जिससे आप  आवेदन का स्टेटस चैक कर सकते हो |
  • इस प्रकार आप अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड पर आसानी से दस्तावेजो के लिए आवेदन कर सकते हो |

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में आवेदन किये गये दस्तावेज का स्टेटस कैसे चैक करें

  • आपको सबसे पहले अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है |
  • होम पेज में आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब नया पेज open होगा जहाँ आपको आवेदन सख्या डालनी है ओर खोजे पर क्लिक करना है |
  • खोजे पर क्लिक करते ही आपके द्वारा आवेदन किये गये दस्तावेज का स्टेटस आपके सामने दिखयी देगा की वो बना या नहीं |

अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न -1 अपणि सरकार पोर्टल क्या है?
उत्तर - अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है, जिसमे जरिये उत्तराखंड  सरकार अपने नागरिकों को 10 विभागों की लगभग 75 से अधिक सेवाओं का लाभ दे रही है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पोर्टल की घोषणा की थी तथा वर्तमान के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी शुरुवात की है |

प्रश्न -1 अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड का उदेश्य?
उत्तर- इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन सरकारी योजना की जानकारी देना है, जिससे की वो इस पोर्टल के जरिये ऑनलाइन योजनाओं का लाभ घर बैठे ले सके |

प्रश्न -3 अपणि सरकार योजना में किसको लाभ मिलेगा?
उत्तर - इस योजना के तहत उत्तराखंड के नागरिकों को लाभ मिलेगा |

प्रश्न -4 अपणि सरकार पोर्टल में किन किन विभागों को जोड़ा गया है |
उत्तर- इस में अबतक लगभग 10 विभागों को जोड़ा गया है जो निम्न है,
  • राजस्व विभाग |
  • सेवायोजन विभाग |
  • शहरी विकास विभाग |
  • समाज कल्याण विभाग |
  • पंचायतीराज विभाग |
  • मत्स्य विभाग |
  • ऊर्जा विभाग |
  • जल विभाग |
  • श्रम विभाग |
  • उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग |




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)