-->

Christmas Day 2023 - क्रिसमस डे 25 दिसंबर को क्यों मनाते है?

V singh
By -
0

Christmas Day  :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं. इस ब्लॉग लेख में आज हम आपकों क्रिसमस डे के बारे में जानकारी देने वालें हैं. आप चाहे किसी भी धर्म के हों आपको यह तो पता होगा की  हर साल 25 दिसंबर को Christmas का त्यौहार ईसाइयों द्वारा बहुत घूम धाम से पूरी दुनियां में मनाया जाता हैं। लेकिन हर साल 25 दिसंबर को ही क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता हैं. इसके बारे में हम आपको इस लेख में जानकारी देने वालें हैं।

दोस्तों जैसा की आपकों पता ही होगा हर साल दिसंबर का महीना आते ही ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस की तैयारी में लग जाते हैं. ऐसा इस लिए क्योंकि ईसाइयों का सबसे बड़ा त्यौहार क्रिसमस ही होता हैं. ईसाई इस त्यौहार को बड़े ही धूम - धाम से मनाते हैं. Christmas Day का पर्व ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह यानी यीशु के जन्म की खुशी के तौर पर हर साल पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को मनाया जाता हैं।

Christmas Day 2023 कब हैं?

हर किसी को पता होता हैं की क्रिसमस डे हर साल 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा बड़े ही धूम - धाम से मनाया जाता हैं. हर साल क्रिसमस डे आने के 15 से 20 दिन पहले से ही ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार की तैयारियों में लग जाते हैं. वो अपने घरों को सजाते हैं. क्रिसमस के दिन लोग चर्च में मोमबत्ती जलाते हैं, प्रार्थना  करते हैं, घर में क्रिसमस ट्री को लाइट से सजाते  हैं, केक काटते हैं इन्टरनेट में भी क्रिसमस का त्यौहार बहुत सुर्खियों में रहता है. केवल ईसाई धर्म के लोग ही नही बल्कि दुसरे धर्म के लोग भी इस दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को Christmas Day Wish भेजते हैं. और बात करें बच्चो की तो बच्चों को तो इस दिन का बेसबरी से इतजार रहता हैं. क्योंकी सेंटा क्लॉज इस दिन बच्चों के लिए गिफ्ट के तौर पर खिलौने, चॉकलेट आदि लाते हैं. और बच्चों को हंसा के जाते हैं. सेंटा क्लॉज को देव दूत माना जाता हैं. कहा जाता हैं वो स्वर्ग से आते हैं और बच्चो में गिफ्ट, चॉकलेट बात कर उनको आशीर्वाद देके चले जाते हैं।
इस साल Christmas Day   25 दिसंबर 2023 सोमवार के दिन हैं ।
Happy Christmas, Merry Christmas
क्रिसमस डे जानकारी 


क्रिसमस 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं?

जैसा की हमनें आपकों ऊपर बताया की हर साल ईसाई धर्म के लोग अपने धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म के तौर पर 25 दिसंबर को Christmas मानते हैं. क्योंकि ईसाई धर्म के कुछ मान्यता के अनुसार ईसा मसीह जा जन्म 25 दिसंबर को हुवा था इसलिए सदियों से इस दिन ही क्रिसमस डे मनाया जा रहा हैं।

ईसा मसीह के जन्म की कहानी 

ईसाई धर्म के अनुसार ईसा मसीह का जन्म 4 से 6 ईस्वी पूर्व हुवा था ईसा मसीह के पिता का नाम यूसुफ और माता का नाम मरियम था यीशु के पिता बढ़ई का काम करतें थे. पुरानी कथा के अनुसार कहा जाता हैं. की ईसा मसीह की माता मरियम को एक सपना आया था जिसमें एक भविष्यवाणी हुवी की वो प्रभु के पुत्र को जन्म देगी जिसके बाद मरियम गर्भवती हुवी. और एक दिन गर्भावस्था के दौरान मरियम को बेहलथम की यात्रा में जाना पड़ा यात्रा के दौरान उन्होंने रात में कही रुकने का फैसला किया लेकिन रुकने के लिए उनको कोई जगह नहीं दिखी इस लिए वो एक गडरिए के वहा रही और उसी के अगले दिन ही माता मरियम ने प्रभु यीशु यानी ईसा मसीह को जन्म दिया और आगे चल ईसा मसीह ईसाई धर्म के संस्थापक बने।


FAQ:- Christmas Day 2023

प्रश्न- क्रिसमस की रात को क्या कहा जाता हैं ?
उत्तर - Christmas की रात को क्रिसमस ईव कहते हैं।

प्रश्न- क्रिसमस को इंग्लिश में क्या कहा जाता हैं?
उत्तर - Merry Christmas कहते हैं।

प्रश्न- Christmas Day क्यों मनाया जाता हैं?
उत्तर-  ईसाई धर्म के लोग प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन की खुशी पर क्रिसमस डे मनाते हैं।

यह भी जानें :-
👇👇👇👇

निष्कर्ष :-

आज के इस लेख में हमनें जाना की Christmas Day 2023 कब हैं, क्रिसमस डे 25 दिसंबर को क्यो मनाया जाता हैं. तथा ईसा मसीह के जन्म की कहानी क्या हैं. आशा करतें हैं आपको यह ब्लॉग लेख जरूर पसंद आई होगी और आपकों बहुत कुछ अच्छा इस लेख से जानने को मिला होगा धन्यवाद आपका दिन शुभ हों Merry Christmas 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)