-->

गाँव मे मुर्गी पालन कैसे करें

V singh
By -
0

 आज के समय मे बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है,बेरोजगार  इंसान पैसे कमाने के तरीके खोजते रहते है, अगर आप गाँव मे रहते हो ओर बेरोजगार हो ओर पैसे कमाना चाहते हो तो आप मुर्गी पालन (Poultry Farming ) कर सकते हो ओर गाँव मे रहकर महीने के अच्छे खासे पैसे कमा सकते हो, दुनिया मे मांस ओर अंडे की माँग  बहुत ज्यादा है, इसी लिए अड़े ओर मांस की उपलब्धता को पूरा करने के लिए मुर्गी पालन या Poultry Farming किया जाता है| मुर्गी पालने का व्यवसाय आजकल बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि मुर्गी पालन के  व्यवसाय के जरिये आप महीने मे  लाखो का  मुनाफा कमा सकते हो, बस आपको इसके बारे मे अच्छे से जानकारी होनी चाहिए जो हम आज आपको इस ब्लॉग पोस्ट गाँव मे मुर्गी पालन कैसे करें  पर बतायेगे  इस पोस्ट पर आपको मुर्गी पालन ( Poultry Farming) से सम्बंधित सभी जानकारी विस्तारपूर्वक समझायेगे इसी लिए ध्यान से इस पोस्ट को पढ़े ओर अच्छे से समझें|

गाँव मे मुर्गी पालन  कैसे करें  

पोल्ट्री फार्मिंग
गाँव मे मुर्गी पालन कैसे करें 

गाँव मे मुर्गी पालन कैसे करें  सम्बंधित जानकारी आपको निचे दी गयी है जिसे आपको  ध्यान से पढ़ना ओर समझना होगा |

मुर्गी पालन ( Poultry Farming ) क्या है

दुनिया मे अड़े ओर मास की माँग को पूरा करने के लिए मुर्गीया पालने  का  व्यवसाय शुरू किया जाता है, जिसे  मुर्गी पालन ( Poultry Farming) कहाँ जाता है |

गाँव मे मुर्गी पालन (Poultry Farming ) कैसे करें

मुर्गी पालन कोई मुश्किल काम नहीं इसे आप आसानी से गाँव पर कर सकते है, बस आपके पास मुर्गी पालन से सम्बंधित सही जानकारी होनी चाहिए आप आसानी से मुर्गी पालन कर महीने मे अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है, मुर्गी पालन गाँव मे किये जाने वाला सबसे अच्छे व्यवसायो  मे से एक आता है, मुर्गी पालन के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए अगर आप 50 - 100 मुर्गी पालना चाहते हो तो आप घर के पीछे   खाली स्थान मे कर सकते हो पर आपको सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको ओर आपके आस पास वालो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा ओर अगर आप मुर्गी पालन अधिक मात्रा मे यानी 1000- 5000 तक करना चाहते हो तो आपको गाँव से कही दूर लगभग 500- 1000 मीटर की दुरी पर  एक बड़ा पोल्ट्री फार्म बनाना होगा  ताकि गाँव वालो को पोल्ट्री फार्म से कोई परेशानी ना हो |

गाँव मे मुर्गी पालन कैसे शुरू करें 

अगर आप मुर्गी पालन शुरू करने के बारे मे सोच रहे हो तो आपके पास  मुर्गी पालन शुरू करने के लिए निचे दी गयी व्यवस्थाओ का होना जरुरी है, तभी आप मुर्गी पालन करने के बारे मे सोचना

1- पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए उचित जगह- अगर आपको मुर्गी पालन  करना है, तो आपके पास पोल्ट्री फार्म बनाने के लिए उचित जगह होनी चाहिए, आपको पोल्ट्री फार्म गाँव से कम से कम 500 मीटर दूर बनाना चाहिए जिससे की गाँव वालों को  परेशानी ना हो 

2- साफ ओर मीठे पानी की व्यवस्था

3- उचित आहार की व्यवस्था

4- टीकाकरण की व्यवस्था

5- मुर्गीयो को, ठण्ड, गर्मी, बारिश से बचाने की व्यवस्था

6- मुर्गीयो, अंडो को मार्केट तक पहुंचाने की व्यवस्था

7- अंडो को रखने के लिए उचित व्यवस्था| आदि

मुर्गी पालन करने मे कितना खर्च आता है

अगर आप 1000 से 5000 तक मुर्गी पालने के लिए पोल्ट्री फार्म बनाना चाहते हो तो आपका बिल्डिंग बनाने, चुजे खरीदने , साफ सफाई करने, टीकाकरण करने, चारे की व्यवस्था करने, लाइटिंग की व्यवस्था करने मे कम से कम  लगभग 5 लाख से 10 लाख तक खर्चा आ सकता  है|

 मुर्गीयों  के लिए कितनी जगह होनी चाहिए

एक मुर्गी  के लिए  कम से कम डेढ़ से दो वर्ग फिट की जरूरत होती है, तो अगर आप 1000 मुर्गी पालना चाहते हो तो आपको  कम से कम 1500 से 2000 वर्ग फिट की जरूरत पड़ेगी |

मुर्गी की नस्ल की जानकारी 

अगर आप गाँव मे मुर्गी पालन कर पैसे कमाना चाहते हो तो आपको मुर्गी की नस्लों की जानकारी होना भी जरुरी है, मुर्गी बहुत नस्ल की होती है लेकिन अधिकतर मुर्गी पालक Layer Breed, ओर Broiler Breed पालना पसंद करते है,
1- Layer Breed - अगर आप अंडो के बिजनेस के लिए मुर्गी पालन करना चाहते हो तो Layer Breed की मुर्गी  पाल सकते हो, लेयर नस्ल की मुर्गी 5-6 महीने मे अंडे देना शुरू कर देती है, ओर ये साल मे लगभग 300 अड़े तक दे देती है|
2- Broiler Breed - मांस के लिए Broiler Breed की मुर्गी पालन करना चाहिए ब्रायलर नस्ल की  मुर्गी का मांस स्वादिष्ट होता है, ब्रॉयलर नस्ल की मुर्गी 1-2 महीने मे ही 2 - 2.5 किलो वजन के हो जाते है,

मुर्गीयों  का ध्यान 

अगर आप मुर्गी पालन कर पैसे कमाने की सोच रहे हो तो आपको मुर्गी का ध्यान रखना भी आना चाहिए
1- पोल्ट्री फार्म मे मुर्गीयो के लिए साफ हवा का आना जाना होना चाहिए
2- साफ ओर मीठा पानी मुर्गीयो के लिए होना चाहिए
3- मुर्गीयो के आहार मे कोई कमी नहीं होनी चाहिए
4- मुर्गीयो को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण करना जरुरी
5- किसी भी मुर्गी मे इन्फेक्शन पाये जाने पर तुरंत उसे दूसरी मुर्गीयो से दूर रखना चाहिए
6- ठण्ड, तेज धुप, बारिश से मुर्गीयो को बचाना चाहिए
8- सफाई का विशेषकर ध्यान देना चाहिए |
ऊपर बताई गयी बातो का ध्यान रख आप एक अच्छे मुर्गी पालक बन सकते है, तथा मुर्गी पालन से अच्छा खासा मुनाफा भी कमा सकते है |

गाँव मे मुर्गी पालन करने के लिए पैसे कहाँ से लाये

मुर्गी पालन करने या पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए आप  लोन ले सकते है, सरकार मुर्गी पालन के लिए लोन लेने पर 25 % सब्सिडी भी देती है तथा एससी / एसटी वर्ग के लोगो के लिए 35% सब्सिडी देता है नाबार्ड मुर्गी पालन पर सब्सिडी देता है| आप कोई भी सरकारी बैंक से लोन ले सकते है, भारतीय स्टेट बैंक आपको कुल लागत का 75 % तक लोन देता है,जिसे आपको 5 साल मे वापस करना होता है |

मुर्गी पालन कर मार्केटिंग कैसे करें

सबसे जरुरी बात मार्केटिंग अगर आपने मुर्गी पालन शुरू कर दिया है,ओर मुर्गीयाँ बड़ी हो गयी है, तो अब बात आती है, मुर्गीयो से मिलने वाले अंडो ओर मांस को कहाँ बेचा जाये इसके लिए आपने अपनी पास की मार्केट मे जाकर उन दुकानदारों से बात करनी होंगी जो अड़े ओर मुर्गीयो को बेचते है, वह आपसे आपके  पोल्ट्री फार्म के अड़े ओर मुर्गीयाँ सही दाम पर खरीद लेगे, तथा आप गाँव मे मुर्गी पालन कर पैसे कमा सकते हो |

मुर्गी पालन  से महीने का कितना मुनाफा  कमा सकते है

मुर्गी पालन से होने वाली महीने की  कमाई आपके मुर्गी पालन व्यवसाय के स्तर पर आधारित होंगी अगर आप 1000 - 1500 मुर्गीयाँ पालते हो तो महीने का आप 40 - 50 हजार का मुनाफा कमा सकते हो ओर यदि आप बड़े स्तर पर मुर्गी पालन करते हो तो महीने मे लाखो का मुनाफा भी कमा सकते हो |

FAQ

प्रश्न 1- 100 अंडे देने वाली  मुर्गी पालाने पर हम महीने का कितना कमा सकते है?
उत्तर - अगर आप 100 मुर्गी पालते है जिसमे से रोजाना 80 मुर्गी भी अंडे देती है, तो आप कम से कम एक अंडा बेचने पर 1.5 से 2 रूपये तक मुनाफा कमा सकते हो तो आप रोजाना 120 से 160 रुपया कमा सकते हो जो महीने का 3600- 4800 होते है,

प्रश्न -2 मुर्गी पालन को इंग्लिश मे क्या कहते है?
उत्तर - Poultry Farm

प्रश्न -3 कुक्कुट  पालन किसे कहते है?
उत्तर - अंडे ओर मांस की प्राप्ति के लिए मुर्गी, बत्तख, टर्कीq आदि जानवरो को पालना कुक्कुट पालन  कहलाता है,

प्रश्न -4 मुर्गी के टॉप 3 नस्ल भारत ?
उत्तर - असेल नस्ल, कड़कनाथ नस्ल, ग्रामप्रिय नस्ल, 

प्रश्न -5 1000 से 5000 मुर्गी पालन करने मे शुरुवात मे आने वाला खर्चा
उत्तर -  1000- 5000 मुर्गी पालन करने मे शुरुवात मे आने वाला खर्चा लगभग 5 लाख से 7 लाख तक आयेगा, जिसमे आपका मुर्गीयो के लिए  बिल्डिंग  चूजे खरीदने, मुर्गीयो के लिए आहार, पानी की व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था मुर्गीयो का टीकाकरण  सब हो जायेगा |

प्रश्न -6 एक मुर्गी के लिए लगभग कितनी जगह होनी चाहिए?
उत्तर - अगर आप मुर्गी पालन शुरू कर रहे हो तो आपको बता दु की हर एक मुर्गी के लिए आपके पास कम से कम डेढ़ से 2 वर्ग फिट जगह होनी जरुरी है|

Disclaimer : हमने ऊपर जो विवरण दिया है वह केवल सूचना के उद्देश्य से है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आप हमारी पोस्ट की तकनीकों और विचारों का उपयोग करके कोई पैसा कमाएंगे। इन सामग्रियों के उदाहरणों की व्याख्या कमाई के वादे या गारंटी के रूप में नहीं की जानी चाहिए। हम किसी भी उत्पाद या सेवाओं को " get Rich scheme  " के रूप में स्थान नहीं देते हैं।

आखरी शब्द 

दोस्तों इस ब्लॉग पोस्ट मे  हमने आपको  गाँव मे मुर्गी पालन कैसे करें  के बारे मे बताया आशा करते है आपको ऊपर दी जानकारी पसंद आयी होंगी ओर मुर्गी पालन से सम्बंधित आपके सभी सवालों का जवाब आपको मिल गया होगा,'धन्यवाद '🙏आपका दिन शुभ हो 🙏

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)