-->

सेबी क्या हैं, इसका फुल फॉर्म क्या हैं | SEBI Kya Hai

V singh
By -
0

SEBI Kya Hai : नमस्कार दोस्तों आज हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आपको बतायेगे की आखिर ये  सेबी क्या है ( What is Sebi ) ओर सेबी का क्या कार्य है,तथा  सेबी की स्थापना कब हुवी तों चलिए आगे बढ़ते है,

SEBI Kya Hai in Hindi
सेबी के बारे में हिन्दी जानकारी 

दोस्तों अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे  हों तों आपको शेयर मार्केट से सम्बंधित छोटी से छोटी जानकारी भी पता होनी चाहिए तभी आप शेयर मार्केट में सफल निवेशक बन पाओगे SEBI Kya Hai चलिए जानते है.

SEBI Kya Hai ( What is Sebi in Hindi )

सेबी ( SEBI ) यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड भारत में शेयर बाजार ओर उससे सम्बंधित कामकाज पर निगरानी रखती है  तथा सेबी शेयर के लेन - देन ओर म्यूच्यूअल फण्ड को भी नियंत्रण करती है, जिसे हम मार्केट रेगुलेटर भी कह सकते है, सेबी का मुख्य कार्य निवेशकों के हितों की रक्षा करना तथा समय - समय पर भारतीय शेयर बाजार में विभिन्न नियमों व विनियमो को लागू कर उसे  विकसित बनाना है भारत में शेयर बाजार SEBI के दिशा - निर्देशों  पर ही चलता है.

SEBI ( सेबी ) का Full Form

SEBI का Full Form - Securities And Exchange Board Of India ( भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ) होता है.

SEBI ( सेबी ) का इतिहास ( History of SEBI )

SEBI यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की स्थापना  14 अप्रैल 1988 में एक गैर संवैधानिक निकाय के रूप में की गयी  जिसके बाद भारत सरकार ने सन 1992 में संसद द्वारा पारित सेबी अधिनियम 1992 जारी किया ओर सेबी को संवैधानिक दर्जा दिया, SEBI का  मुख्यालय मुम्बई में है तथा क्षेत्रीय कार्यालय दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, हैदराबाद, शिमला, जयपुर आदि जगह  में मौजूद है,

सेबी का कार्य ( Functions of SEBI )

SEBI ( Securities And Exchange Board ) का मुख्य कार्य निम्नलिखित है,
  • सुरक्षात्मक कार्य
  • विनियामक कार्य
  • विकासात्मक कार्य

1- सुरक्षात्मक कार्य

  1. सेबी शेयर मूल्यों की हेराफेरी की जाँच करता है,
  2. धोखाधड़ी ओर  अनुचित तरीके से प्रतिभूति के लेनदेन को रोकता है,
  3. सेबी निवेशकों को जागरूक करने का कार्य भी करता है,
  4. सेबी भेदिया व्यापार (इनसाइडर ट्रेडिंग ) को रोकने का कार्य भी करता है.

2- विनियामक कार्य

  1. सेबी वृत्तिय मध्यस्थ ओर विभागीय उचित कामकाज के लिए दिशा - निर्देश और कोड़ ऑफ कंडक्ट  बनाता है,
  2. सेबी बोर्ड दलालों, उपदलालों, बैंकरो आदि का रजिस्ट्रेशन करता है,
  3. एक्सचेंजो की पूछताछ और हिसाब- किताब की जाँच करता है,
  4. शक्ति का प्रदर्शन ओर नियंत्रण करना

3- विकासात्मक कार्य

  1. ब्रोकरो को ट्रेनिंग देता है,
  2. निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देता है,
  3. दुर्भावनाओं को कम करता है,
  4. स्व - विनियमन संगठनों को प्रोत्साहित करता है,
  5. इन्वेस्टरों को इन्वेस्ट के बारे में शिक्षित करता है,

SEBI के  संगठन ढाचे में कितने सदस्य होते है

सेबी के संगठन ढांचे में 9 सदस्य शामिल होते है जों निम्न होते है,
  • अध्यक्ष जिसे भारत सरकार चुनती है,
  • दो सदस्य वृत्त मंत्रालय के अधिकारी होते है,
  • एक सदस्य RBI से होता है,
  • 5 अन्य सदस्य जिसे भारत सरकार चुनती है,

SEBI के वर्तमान अध्यक्ष कौन है

SEBI ( Securities And Exchange Board Of India ) की  वर्तमान अध्यक्ष  माधवी पुरी बुच  है.

FAQ: SEBI Kya Hai

प्रश्न - सेबी की स्थापना कब हुवी?
उत्तर- सेबी अधिनियम 1992 के तहत सेबी की स्थापना 1992 में हुवी.

प्रश्न - सेबी का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर - sebi का  मुख्यालय मुंबई में है.

प्रश्न - सेबी के अध्यक्ष का कार्यालय कितने वर्ष का  होता है?
उत्तर - यह तय नहीं की सेबी के अध्यक्ष का कार्यालय इतने वर्ष का होगा या तों पाँच साल का होता है या  65 वर्ष की अवधि तक या फिर अगले आदेश के जारी होने तक.

प्रश्न - SEBI यानी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष कौन है?
उत्तर- माधवी पुरी बुच

प्रश्न - सेबी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर - सेबी के प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर एस ए दुबे थे.

ये भी पढ़े -





आखरी  शब्द -

हमनें आज इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से जाना की SEBI Kya Hai, सेबी का क्या कार्य है, SEBI का  फुल फॉर्म क्या होता है, सेबी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है,तथा ओर भी बहुत सारी जानकारी आशा करते है आपको ये जानकारी पसन्द आयी होंगी, ओर सेबी सम्बंधित सभी प्रश्नों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिल गये होगें, SEBI से सम्बंधित कोई भी सवाल आप कमेंट कर हमसे पूछ सकते हों, हम आपके सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे ' धन्यवाद ' आपका दिन शुभ हों |




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)