-->

मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Crocodiles In Hindi

V singh
By -
0
मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य एवं जानकारी - नमस्कार दोस्तों आज हम इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से आपको मगरमच्छ के बारे में जानकारी देंगे हम आपको मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Crocodiles In Hindi ) बतायेगे जिससे आप इस खतरनाक जीव के बारे बहुत कुछ जान जाओगे |

मगरमच्छ की जानकारी 

मगरमच्छ इस दुनिया में रहने वाला एक खतरनाक जीव है, जो पानी और धरती दोनों जगह रहते है, यह खुरदूरी और मोटी खाल, मजबूत जबड़े, उभरी आँखे,लम्बी मजबूत पूछ वाला प्राणी है मगरमच्छ को  देख हर कोई डर जाता है.
Facts about Crocodiles
Image- Crocodile 
यह धरती के सबसे प्राचीनतम जीवों में से एक है, मगरमच्छ ( Crocodile ) लगभग 240 मिलियन वर्षो से इस धरती पर रह रहे है, ये प्राणी डायनासोर के समय से अस्तित्व में है, मगरमच्छ मुख्यतः दो प्रकार के होते है, पहला - मीठे पानी का मगरमच्छ, दूसरा - खारे पानी का मगरमच्छ, इस जीव को स्तनधारी और सरीसृप दोनों श्रेणीयों में रखा जाता है, मगरमच्छ की खाल बहुत मजबूत होती है, यह दिखने में भयानक दिखता है, लेकिन इसके भयानक होने के बावजूद आज इंसानों द्वारा गैरकानूनी तौर पर इनका शिकार किया जाता है,जिस कारण मगरमच्छ की कई प्रजातियां आज विलुप्त होने के कगार में है, मगरमच्छ की खाल को और जीवों की खाल की तुलना में उत्तम माना जाता है, इसकी खाल से बने कई उत्पाद बहुत महगे बिकते है,

हमको जरूर मगरमच्छ भयानक, डरावना लगता हों, लेकिन मगरमच्छ धरती के अन्य जीवों के जैसे ही बहुत सुन्दर जीव है, क्योंकि उसका ये रूप उसके दुनिया में जीवित रहने के लिए जरुरी है निचे हम आपको  मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य  Facts About Crocodiles In Hindi बतायेंगे जिससे आपको मगरमच्छ के बारे में जानने में मदद मिलेगी तो चलिए Crocodile Facts के बारे में जानते है|

मगरमच्छ वैज्ञानिक वर्गीकरण ( Scientific Specification )

जगतपशु
संघकोर्डेटा
वर्गसरीसृप
गणक्रोकोडीलिया
कुलक्रोकोडाइलीना
वंशक्रोकोडाइलस
जाति सी - पोरोसस 

मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य | Facts About Crocodiles In Hindi


1- पुरी दुनिया में मगरमच्छ ( Crocodile ) की लगभग 23 प्रकार की प्रजातियां पायी जाती है |

2- मगरमच्छ इस दुनिया के प्राचीनतम जीवों में से एक है यह डायनासोर के समय से अस्तित्व में है |

3- मगरमच्छ लगभग 240 मिलियन वर्षो से इस पृथ्वी पर रह रहे है |

4- दुनिया में सबसे बड़े मगरमच्छ की प्रजाति को क्रोकडोलस पोंरारस के नाम से जाना जाता है यह प्रजाति ज्यादातर भारत, ऑस्ट्रेलिया, फिजी के खारे पानी में पायी जाती है |

5- मगरमच्छ 30 साल से लेकर लगभग 70 साल तक जिन्दा रह सकते है |

6- मगरमच्छ मांसाहारी होता है,यह फल सब्जियाँ नहीं खाता |

7- मगरमच्छ कई स्थानों में रह सकते है, जैसे नदी,तालाब, ताज़ा पानी, खारा पानी, दलदल आदि |

8- मुख्यतः मगरमच्छ दो प्रकार के होते है पहला मीठे पानी के मगरमच्छ दूसरा खारे पानी के मगरमच्छ |

9- मगरमच्छ के मुँह में 24 नुकीलें,तेज दांत होते है |

10- ज्यादातर मगरमच्छ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं|


Intresting Facts About Crocodiles In Hindi

1- मगरमच्छ ठण्डा खून वाला जीव है, जिस कारण यह  स्वय ताप उत्पन्न नहीं कर सकते |

2- मगरमच्छ के मुँह में 24 नुकले दांत होते है तथा इनका जबड़ा भी बहुत मजबूत होता है,फिर भी यह अपने शिकार को चबाने की बजाये निगलना पसंद करते है |

3- मगरमच्छ अपनी जीभ को न तो हिला सकता ओर न ही मुँह से बाहर निकाल सकता |

4- मगरमच्छ की जीभ केवल भोजन पचाने के लिए जूस बनाती है,ओर यह जूस पत्थर से लेकर लोहे तक को भी गला सकता है |

5- मगरमच्छ की नजर तेज होती है, और रात को अंधेरे में यह और भी तेज हों जाती है |

6- मगरमच्छ पानी के अंदर भी साफ देख सकता है |

7- आपको जानकर हैरानी होंगी की मगरमच्छ अपनी एक आँख खोलकर भी सो सकता है |

8- पानी में मगरमच्छ लगभग 25 मिल / घंटे की रफ्तार से तैर सकता है |

9- मगरमच्छ के तेज  तैरने में उसकी लम्बी पूछ का बहुत योगदान होता है |

10- मादा मगरमच्छ एक बार में लगभग 20 से लेकर 80 अंडे तक दे सकती है |


मगरमच्छ से जुड़े रोचक तथ्य 

1- मादा मगरमच्छ मिट्टी में घोंसला बना कर उसमें अंडे देती है,और उनकी देखभाल करती है |

2- मादा मगरमच्छ तीन माह जब तक की अंडो से छोटे मगरमच्छ न निकल जाये उनकी देखभाल करती है |

3- अंडो से छोटे मगरमच्छ के निकलने के बाद लगभग 99% छोटे मगरमच्छ बड़े होने से पहले ही मर जाते है या किसी का शिकार बन जाते है |

4- अधिकतर मगरमच्छ अपना मुँह खोल कर सोते है |

5- मगरमच्छ बीना भोजन करें लगभग एक महीने तक जीवित रह सकता है |

6- मगरमच्छ घात लगाकर शिकार करता है, यह शिकार का पीछा न कर उसके आने का इंतजार करता है, ओर एक झटके में अपने मजबूत जबड़ो में शिकार को दबोच लेता है |

7- इतिहास के अनुसार प्राचीन मिश्र के निवासी मगरमच्छ के गोबर का इस्तेमाल गर्भनिरोधक के रूप में करते थे |

8- मगरमच्छ के सिर के ऊपर जो लकीरें दिखती है,वास्तव में वो लकीरें नहीं होती बल्कि वो उसकी त्वचा में पड़ी दरारे होती है |

9- वैसे तो मगरमच्छ को सांस लेने के लिए समय - समय में पानी के सतह से बाहर  आना पडता है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर मगरमच्छ 5 से 6 घंटे आराम से पानी के भीतर  बिता सकते है |

10- आपको बता दे की वैसे तो दुनिया में मगरमच्छ की 23 अलग - अलग प्रकार की प्रजातियां मौजूद है लेकिन आज उनमें से  कई प्रजातियां विलुप्त होने के कगार में है |


Crocodiles Facts In Hindi

1- मगरमच्छ का खून HIV और MRSA वायरस को नष्ट कर सकता है |

2- मीठे पानी में रहने वाले मगरमच्छो की तुलना में खारे पानी के मगरमच्छ ज्यादा बड़े होते है |

3- अब तक का सबसे बड़ा खारे पानी का मगरमच्छ लगभग 20 से 24 फिट लंबा था |

4- खारे पानी में रहने वाले बड़े मगरमच्छ की लंबाई लगभग 5 से 7 फिट तक होती है,  तथा वजन 900 से लेकर 1000 किलोग्राम तक होता है |

5- मगरमच्छ अपने भोजन को पचाने के लिए पत्थर भी निगल जाते है |

6- सबसे छोटा मगरमच्छ डवार्फ मगरमच्छ होता है,ये लगभग 5 फुट तक लम्बा और 32 किलो तक वजनीय होता है |

7- अफ्रीका में एक बार गुस्ताव नामक मगरमच्छ ने 300 लोगों को मार डाला था |

8- अगर आपको कभी कोई  मगरमच्छ  अपने जबड़े से पकड़ लें तो आप हिम्मत कर अपने हाथों से उसकी आँखो को जोर से दबाये वो आपको तुरंत छोड देगा |

9- मगरमच्छ के अंडे सफ़ेद होते है,और मादा मगरमच्छ मिट्टी या बालू में घोंसला बना कर उस पर अंडे देती है और उन अंडो की देख भाल करती है |

10- मगरमच्छ का भोजन पक्षी, जल में रहने वाले जीव है ओर जमीन में पकड़ सकने पर मगरमच्छ जानवरों, तथा इंसानों को भी खा सकते है |


Facts About Crocodiles In Hindi

1- मगरमच्छ की खाल मजबूत होती है |

2- मगरमच्छ की पूछ लम्बी,चपटी, और मजबूत होती है,जिसको चला कर यह पानी में तेजी से तैरते है |

3- मगरमच्छ के गले में एक वाल्व  होता है, जिसके कारण मगरमच्छ पानी के निचे भी मुँह खोल कर तैर सकता है,जैसे ही यह मुँह खोलता है वाल्व बंद हों जाता है,और पानी अंदर नहीं जा पाता |

4- मगरमच्छ और घड़ियाल अलग - अलग होते है |

5- मगरमच्छ का गला  घड़ियाल की तरह पतला न होकर काफी चौड़ा होता है, जिससे ये छोटे - छोटे शिकार को पुरा ही निगल जाता है |

6- मगरमच्छ के आँखो में एक पर्दा होता है,जिसको ये पानी के अंदर जाने पर अपनी आँखो में चढ़ा लेता है |

7- मगरमच्छ की आँख और नाक उभरे हुवे होते है, जिनको यह पानी से बाहर निकालें तैरता रहता है |

8- मगरमच्छ जैतुनी, मैले, हरे रंग का होने के कारण पानी में अपने आप को छिपा लेता है और शिकार की प्रतीक्षा करता है |

9- मगरमच्छ में पसीने की ग्रंथिया नहीं होती वो वो मुँह से गर्मी निकालते है इस लिए वो ज्यादातर मुँह खोल के सोते है |

10- मगरमच्छ का दिल सभी जानवरों में सबसे जटिल होता है, क्योंकि ये खून के प्रवाह को बदल देता है |


Amazing Facts About Crocodiles In Hindi

1- मगरमच्छ रेप्टीलीया वर्ग में सबसे बड़े जंतुओ में से एक है |

2- आपको बता दे की  मगरमच्छ 4 से 25 मीटर तक लम्बा हों सकता है|

 3- Aestivation के समय मगरमच्छ का हार्ट रेट  40 bpm से गिरकर 5 bpm हों जाता है |

ये भी पढ़े -

👇👇👇

Facts About Bear in Hindi

Facts About Lion in Hindi

Facts About Snakes in Hindi

Amazing Facts About Animals 

दोस्तों आशा करते है आपको मगरमच्छ के बारे में रोचक तथ्य  Facts About Crocodiles In Hindi जरूर पसंद आये होगें और आपको इस पोस्ट को पढ़ कर मगरमच्छ के बारे में बहुत कुछ सिखने को भी मिला होगा आपका इस ब्लॉग पोस्ट में आने के लिए ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)