-->

Facts About Snakes in Hindi - सांप से जुड़े रोचक तथ्य

V singh
By -
0

नमस्कार दोस्तों आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको  Snakes के बारे में सामान्य जानकारी देंगे व  King cobra Facts, ओर  Rattlesnake facts,  Anaconda facts ओर fun facts about snakes आदि के बारे में बतायेंगे तो चलिए ज्यादा समय न गवाते हुवे  शुरू करते है |

Facts About Snakes in Hindi- दोस्तों इस दुनिया में सांप ( Snakes ) की अनेकों प्रजातियां रहती है, जिनमें से कुछ सांपो की प्रजाति जहरीली होती है,तो कुछ सांपों की प्रजाति जहरीली नहीं होती,लेकिन सांप कैसे भी हों उन्हें देखने में काटने का डर तो बना ही है, सांप को सर्प भी कहाँ जाता है, सांप, सरीसृप वर्ग का प्राणी है, सांप के पैर नहीं होते ये रेग कर एक जगह से दूसरे जगह जाता है,सांप भोजन को चबा कर नहीं खाता बल्कि पुरा निगल देता है तथा इसकी आँखों में पलकें नहीं होती आज हम  इस आर्टिकल में सांपों  के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Snakes in Hindi ) के बारे में बात करेंगे |

Facts About Snakes

Image- Snakes Facts in Hindi


सांपों का आहार ( Snake Food )

सांप मांसाहारी प्राणी है, उसके आहार में निम्न जीव - जंतु  शामिल है जैसे
  • छिपकली
  • मेढक
  • कीड़े 
  • स्तनधारी
  • अन्य सांप

सांप का वर्गीकरण ( Classification )

जगत जंतु
शाखा यूमेंटाजोआ
संघ कॉर्डेटा
उपसंघ वर्टीब्रेटा
वर्ग सरीसृप
गण स्क्वैमैटा 


दुनिया के सबसे जहरीले सांप

  • 1- समुद्री सांप ( Belcher's Sea Snake )
  • 2- इंनलैड ताइपन ( Inland Taipan )
  • 3- इस्टर्न ब्रॉउन स्नेक ( Eastern Brown Snake )
  • 4- रैटलस्नेक ( Rattle Snake )
  • 5- डेथ एडर ( Death Adder )

Facts About Snakes in Hindi सांपों के बारे में तथ्य एवं जानकारी 

सांप दो साल तक बिना भोजन किये जीवित रह सकते है |

सांप समय - समय पर अपनी पुरानी त्वचा को बदलता है,ओर उस पुरानी त्वचा को केचली कहाँ जाता है |

सांप नम या सुष्क मौसम में रहना अधिक पसंद करते है |

इंडिया में सांपों की लगभग तीन सौ प्रजाति पायी जाती है |

भारत में मिलने वाली सांपों की 300 प्रजातियों में से केवल 50 प्रजातियां ही विषेली  है |

मादा सांप नर सांपों की तुलना में थोड़ी बड़ी होती है |

सांप के शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार घटता , बढ़ता रहता है |

पुरी दुनिया में विषैले सांपों की लगभग 725 प्रजातियां पायी गयी है |

एनाकोंडा पानी के निचे 10 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता है |


विश्व का सबसे वजनीय सांप एनाकोंडा है |

Facts About Snakes in Hindi 


एक बड़े एनाकोंडा सांप का वजन लगभग 595 पाउंड यानी 280 किलोग्राम तक हों सकता है |

एनाकोड़ा सांप लगभग 5 मीटर तक लम्बा हों सकता है |

सांपों के जहर की कीमत बहुत ज्यादा होती है |

किंग कोबरा सांप के एक किलो जहर की कीमत लगभग 30 करोड़ रूपये तक है |

मरे हुवे सांप का सिर सांप के मरने के कुछ समय बाद तक भी काट सकता है,इस लिए मरे हुवे सांप से दूर ही रहे |

पुरी दुनिया में सांपों की तीन हजार से भी अधिक प्रजातियां पायी जाती है |

 दुनिया का सबसे लम्बा सांप पाइथन रैटिकुलटेस  होता है जो लगभग 30 फुट तक लम्बा हों सकता है |

हॉनड वाईपर सांप जो दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है उसके सिर पर दो सींग होते है |

दुनिया भर में सांपों के काटने से हर साल लगभग 1 लाख लोग मारे जाते है |


सांप  एक बार में खुद से 70 से 100 प्रतिशत तक बड़ा शिकार निगल सकता है |

सांपों से जुड़े रोचक तथ्य ( snakes Facts )


दुनिया भर में सांपों की सभी प्रजातियों में से 70 प्रतिशत प्रजाति अंडे देती है, और बाकी 30 प्रतिशत प्रजाति डायरेक्ट बच्चे |

एनाकोंडा सबसे लम्बा सांप नहीं होता बल्कि सबसे वजनीय सांप होता है |

प्रजातियों के आधार पर सांप लगभग 10 से  20 साल तक जिन्दा रह सकते है |

सांप इस दुनिया में 130 मिलियन साल से है |

सांप जब भी शिकार करने के लिए वार करता है,उसका वार कभी खाली नहीं जाता |

सांप के मुँह के जबड़े लचीले होते है जिससे ये अपने सिर से कई गुना बड़े शिकार को निगल सकते है |

सांप अपने मुँह को लगभग 150 डिग्री तक खोल सकता है |

सांप मांसाहारी जीव की श्रेणी में आता है |

सांप खुली आँखो के साथ सोता है,क्योंकि इसकी पलकें नहीं होती |


किंग कोबरा को सभी सांपों में सबसे बुद्धिमान सांप माना जाता है |

Amazing Facts About Snakes in Hindi


अब तक सांपों का जो सबसे बड़ा जीवाशम मिला है उसकी लम्बाई 15.24 मीटर है |

सांप के जहर का उपयोग बहुत सारी दवाईया बनाने के लिए किया जाता है |

सांप जीवन भर बढ़ते रहते है |

सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी शरीर की चमड़ी निकालते है |

भारत में पाया जाने वाला सबसे खतरनाक सांप किंग कोबरा है |

इंसानों में सांप का डर आम Phobia में से एक है, जिसे Ophiophobia कहते है |

सांप को अपना भोजन पचाने में 3 - 5 दिन लगते है |

सांप का शरीर जितना गर्म होगा वो उतने ही जल्दी अपने शिकार को पचा सकता है |

आपको जानकर हैरानी होंगी की सांपों की कई प्रजातियों के मुँह में 200 से अधिक दांत होते है,लेकिन इन दांतो का उपयोग भोजन को चबाने में नहीं किया जा सकता |

ये भी जाने - मानव जीवन से सम्बंधित रोचक तथ्य 👨‍🦱👨‍🦱


King cobra Facts in Hindi


किंग कोबरा के पास इतना जहर होता है की वो एक हाथी को भी काट दे तो हाथी की मृत्यु हों जाये |

कोबरा सांप महीनों तक बिना खाये जिंदा रह सकते है |

किंग कोबरा भी और सांपों की तरह पानी में तैर सकता है |

किंग कोबरा का वजन ज्यादा से ज्यादा  20 किलोग्राम तक ही होता है |

किंग कोबरा बहुत कम दिखाई देते है,क्योंकि ये शर्मिले सांपों की श्रेणी में आने वाले जीव है |

किंग कोबरा अपने फन्न को 1.5 मीटर की हाईट तक खड़ा कर सकता है, जिससे ये काफी डरावना लगता है |

किंग कोबरा सांप अपने जहर को लगभग 3 मीटर की दुरी तक आसनी से फेकने की क्षमता रखता है|

किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की श्रेणी में आता है |

किंग कोबरा अगर किसी इंसान को काट दे तो 30 मिनट से पहले  अच्छा उपचार न मिलने पर उस इंसान की मृत्यु हों सकती है |

किंग कोबरा अपने ही प्रजाति के सांपों को मार कर खा जाता है |

मादा कोबरा लगभग 20 से लेकर 30 अड़े तक देती है |

किंग कोबरा की स्कीन चार कलर से मिलकर बनी होती है, Black, Yellow, Green, Brown

किंग कोबरा लम्बाई में लगभग 6 मीटर तक बढ़ सकता है |

किंग कोबरा  चुहे, मेढक, खरगोश, और अन्य प्रजाति के छोटे सांपों को भी अपना शिकार बनाता है |

किंग कोबरा सांप घोंसला बना कर रहते है |

वन्यजीव संरक्षण की अनुसूची  अधिनियम 1972 के अनुसार कोई इंसान किंग कोबरा को मारता हुवा दिखा तो उसे 6 साल की सजा हों सकती है |

किंग कोबरा भारत का सबसे जहरीला सांप है |

भारत में किंग कोबरा की पुजा की जाती है |

कोबरा सांप  अधिकतर भारत, बांग्लादेश, इंडोनेशिया में पाये जाते है |

Rattlesnake facts in Hindi


दुनिया में रैटलस्नेक की लगभग 30 प्रजातियां ओर बहुत सारी उप प्रजातियां मौजूद है |

 रैटलस्नेक चुहो, छोटे पक्षियों, आदि को खाते है |

रैटलस्नेक और सांपों की प्रजाति की तरह ही मांसाहारी होते है |

रैटलस्नेक की उम्र लगभग 10 से लेकर 25 साल होती है |

रैटलस्नेक का वजन लगभग 2 से लेकर 15 पाउंड तक होता है |

रैटलस्नेक की लम्बाई लगभग 1.5 से लेकर 8.5 फिट तक होती है |

रैटलस्नेक का वैज्ञानिक नाम सिस्टरूरस या फिर क्रोटलस है |

रैटलस्नेक सबसे ज्यादा अमेरिका में पाये जाते है |

Anaconda facts in Hindi

एनाकोंडा पुरी दुनिया में सबसे भारी सांप माना जाता है |

एनाकोंडा सांप  दक्षिण अमेरिका में  ज्यादातर पाया जाता है |

एनाकोंडा सांप ज्यादातर पानी के आस  पास रहता है |

एनाकोंडा कीचड या दलदल में अपने को छुपा सकता है |

एनाकोंडा  सांप  ज्यादातर एकांत में रहना पसंद करता है |

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार  एनाकोंडा एक प्रकार का नहीं बल्कि तीन प्रकार के होते है |

ग्रीन एनाकोंडा की प्रजाति दक्षिण अमेरिका में पायी जाती है |

एनाकोंडा अपने भारी भरकम वजन के कारण तेज नहीं चल सकते |

एनाकोंडा इंसान को भी निगल सकते है |

एनाकोंडा के नवजात शिशु लगभग 70-80 सेमी लम्बे होते है |

ये भी पढ़े -
👇👇👇👇

छिपकली के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Lizards )

कुत्तो के बारे में रोचक तथ्य -  Facts About Dog


दोस्तों आशा करते है आपको हमारी यह ब्लॉग पोस्ट Facts About Snakes in Hindi - सांप से जुड़े रोचक तथ्य पसंद आयी होंगी आप चाहो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है,आपका हमारे इस ब्लॉग को इतना प्यार देने के लिए सह दिल से शुक्रिया आपका दिन शुभ हों |












एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)