-->

Human Body Facts In Hindi - मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य

V singh
By -
0

Human Body Facts In Hindi :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं. इस ब्लॉग लेख में जहां आज हम आपको मानव शरीर के कुछ मजेदार एवम रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।

मानव शरीर पांच तत्व जैसे हवा , जल , आकाश, मिट्टी, अग्नि से मिल कर बना होता हैं. इसी शरीर में लगभग 78 अंग होते हैं. जो कुछ इस प्रकार हैं, अगर हम आपसे कहें की आप मानव शरीर के बारे में हमें कुछ बताओं तो ज्यादातर लोगों को सिर्फ यह याद होगा की मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं. और मानव का दिल एक मिनट में 72 से 80 बार धड़कता हैं. और हो सकता हैं बहुतों को यह भी पता नहीं हों।

Human Body Facts
Interesting Facts 

इस लिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको मानव शरीर के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Facts About Human Body In Hindi ) के बारे में बताएंगे ताकी आप भी अपने शरीर के बारे में कुछ जरुरी ज्ञान रख सको।

Human Body Facts In Hindi - मानव शरीर के बारे में रोचक तथ्य 

1- एक स्वस्थ मनुष्य की जीभ में  लगभग 10 हजार स्वाद कर्णिका होती हैं।

2- एक स्वस्थ मनुष्य की आंखे 8 मिलियन से भी ज्यादा कलर को पहचान सकती हैं।

3- मनाव शरीर में दो फेफड़े होते हैं. यह तो आप जानते होगे लेकिन क्या आपकों पता हैं मानव शरीर के दोनों फेफड़ों का साइज अलग होता हैं जी हां हमारे शरीर के दोनों फेफड़ों में से दाहिना फेफड़ा बाए फेफड़े की तुलना में थोड़ा बड़ा होता हैं।

4- मानव कान कभी बढ़ना बंद नहीं करते।

5- ह्रदय यानी दिल एक मात्र हमारे शरीर की ऐसी मांसपेशी हैं. जो कभी नहीं थकती हैं।

6- मानव शरीर में लगभग 2.5 मिलियन पसीने के छिद्र होते हैं।

7- कान से निकलने वाला मैल एक प्रकार का पसीना होता हैं।

8- बच्चों की उम्र जब तक एक महीने नही होती तब तक वो आंसू नहीं बहाते।

9- जिस तरह हर इंसान के फिंगर प्रिंट अलग - अलग होते हैं उसी प्रकार हर इंसान के जीभ के प्रिंट भी अगल होते हैं।

10- मानव शरीर में 206 हड्डियां होती हैं जब की एक छोटे नवजात शिशु के शरीर में 300 के आस पास हड्डियां होती हैं।

11- आपको यह तो पता होगा की एक शांत इन्सान का दिल एक मिनट में लगभग 72 से 80 बार धड़कता हैं. पर यह नहीं पता होगा की दिल एक घंटे में लगभग 4,800 बार धड़कता हैं।

12- मानव दिल एक दिन में लगभग 1 लाख से ज्यादा बार धड़कता हैं।

13- मानव शरीर का मजेदार तथ्य आप एक साथ सास लेने और निगलने की क्रिया नहीं कर सकते 

14- एक और मजेदार तथ्य आप ऊपर वालें तथ्य को पढ़ने के बाद एक बार कोशिश जरूर करोगे।🤣

15- मनुष्य शरीर के दोनों फेफड़ों का कुल वजन लगभग 650 ग्राम होता हैं।

16- मानव शरीर की छोटी आंत 18 से 23 फिट तक होती हैं अगर इसे सीधा कर दिया जाएं तो।

17- मानव शरीर में दो किड़नी होती हैं यह तो आपको पता होगा हों सकता हैं किसी के शरीर में एक हों क्योंकी कुछ लोग अपनी किडनी डोनेट भी करते हैं क्योंकि एक किडनी के सहारे भी स्वस्थ लाइफ जी जा सकती हैं. फिर भी आपको बता दे की हमारी दोनों किड़नी में प्रत्येक किड़नी का साइज 10 से 15 Cm होता  हैं।

18- मानव किड़नी का वजन लगभग 160 ग्राम पर किड़नी तक होता हैं।

19- मानव की दोनों किड़नी मिल कर दिन भर में लगभग 200 लीटर फ्लुएड को फिल्टर करती हैं जिसमें पानी,  प्लाज्मा आदी आता हैं।

20- मानव के लीवर का वजन लगभग डेढ़ केजी तक होता हैं. यह शरीर का एक बहुत खास अंग है. अगर आपकों भूख नहीं लगती तो इसका मतलब आपका लीवर संक्रमित हो सकता हैं।

21- बच्चें मार्च से जून के बीच सबसे तेजी से बढ़ते हैं।

22- मानव हाथ की बीच वाली उंगली का नाखून और उंगलियों के नाखूनों की तुलना में तेजी से बढ़ता है।

23- हम अपनी पूरी जिंदगी में हाथ और पैरों के नाखून मिला कर 2 से 4 किलो तक नाखून काट देते हैं।

24- हमारे शरीर का पूरा खून 1 दिन  में 1 हजार बार हमारे दिल से गुजर कर साफ होता हैं।

25- मानव शरीर में आयरन होता हैं. यह तो आपको पता होगा लेकिन क्या आपको पता है, मानव शरीर में सोना भी होता हैं. जी हा हमारे शरीर में लगभग 0.2 मिलीग्राम सोना होता हैं।

26- मानव का मुंह हर रोज आधा लीटर से  ज्यादा लार बनाता हैं. जो खाने का स्वाद पहचानने और उसे पचाने के काम आता हैं।

27- आपकों पता है छींक को रोकना जानलेवा हो सकता हैं इससे आपके फेफड़ों, दिमाग या गले में छेद हो सकता हैं. क्योंकी जब हम छींकते हैं तो वो 160 Km/h की रफ्तार से निकलती हैं ।

28- दिन के मुकाबले रात को मानव दिमाग ज्यादा चलता हैं।

29- वैज्ञानिकों की माने तो ज्यादा सपने देखने से हमारा दिमाग तेज होता हैं।

30- एक रहस्य की बात बताऊं अगर आप ठंडे कमरे में सो रहें हैं तो बहुत ज्यादा संभावना हैं की आपकों भयानक सपने आयेगे ऐसा क्यों होता हैं. इसका किसी के पास कोई जवाब नही।

31- महिलाएं पुरुषों के मुकाबले में अपनी आखों को ज्यादा बार झपकाती हैं।

32- मानव शरीर के बीमार होने का कारण 90 प्रतिशत चिन्ता होती है, इस लिए चिंता न करें खुश रहें और स्वस्थ रहें।

33- हम अपने जीवन काल का औसतन एक साल शौचालय में बीता देते हैं।

34- औसतन जीवन काल में मानव का ह्रदय 15 लाख बैरल रक्त पंप करता हैं।

35- अपने जीवन काल में एक व्यक्ती पूरी दुनिया के 3 चक्कर मारने जितना चल जाता हैं।

36- पुरे शरीर में सिर्फ नाखून , बाल और आंखों की कॉर्निया को रक्त की जरुरत नही पड़ती।

37- मानव शरीर में सबसे ज्यादा हड्डियां हाथ में होती हैं. कलाई सहित हाथ में कुल 54 हड्डियां होती हैं।

38- आपकों जान कर हैरानी होगी की ज्यादातर लोग बिस्तर में जानें के 7 मिनट के अन्दर ही सो जाते हैं।

39- दिल में कोई हड्डी नही होती।

40- मानव शरीर का सबसे महंगा पार्ट खोपड़ी हैं।

41- औसतन व्यक्ति अपने सपने का 90% भाग भूल जाते है।

यह भी जानें
👇👇👇👇

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें जाना मानव शरीर के रोचक तथ्य, Human Body Facts In Hindi आशा करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आपको अपने शरीर के बारे में बहुत कुछ इंट्रेस्टिंग इस लेख से सीखने को मिला होगा धन्यवाद आपका दिन शुभ हों।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)