-->

Interest Kaise Nikale - ब्याज निकालने का फॉर्मूला

V singh
By -
0

Interest Kaise Nikale :- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं इस ब्लॉग लेख में जहां हम आज आपको बताएंगे की ब्याज ( Interest ) कैसे निकाला जाता हैं. आज के समय में हर किसी को जोड़ , घटाने , गुणा, भाग, प्रतिशत के अलावा ब्याज निकालना भी आना चाहिए क्योंकि कभी न कभी हमें ब्याज निकालने की जरूरत पड़ती ही हैं, अगर आपका बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट है, तो या आपने लोन लिया है. तो आपकों अनुमान लगाने के लिए ब्याज निकालने की जरूरत पड़ सकती हैं, स्टूडेंट को स्कूल में गणित में ब्याज निकालना सीखना पड़ता हैं. इस लिए ब्याज निकालना हर किसी को आना ही चाहिए।

तो अगर आप ब्याज निकालना सीखना चाहते हों तो इस ब्लॉग लेख को ध्यान से पढ़े क्योंकि यहां पर हम आपको बताएंगे की Interest Kya Hai , Interest Kaise Nikale , Interest निकालने का Formula क्या होता हैं. तो चलिए ज्यादा समय न गवाते हुवे शुरू करते हैं।

Table of Content (toc )

ब्याज कैसे निकाले ( Interest Kaise Nikale )

दोस्तों ब्याज कैसे निकाले यह जानने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए की आखिर ब्याज , मूलधन , मिश्रधन तथा साधारण ब्याज किसे कहते हैं. तो चलिए जानते हैं.
Interest Kaise Nikale
Interest In Hindi

ब्याज क्या हैं ( Interest Kya Hai )

जब हम किसी बैंक या साहुकार से जरूरत पड़ने पर कुछ घन यानी पैसा उधार लेते हैं. तो उस लिए गए धन यानी मूलधन का प्रयोग करने के लिए हमें कुछ अतरिक्त धन चुकाना होता हैं. इस अतरिक्त धन को ही ब्याज कहा जाता हैं।
आसानी से समझे तो हम सभी का बैंक में अकाउंट होता हैं, जिस पर पैसे होते हैं. तो बैंक हमें उस पैसे का वार्षिक तौर पर ब्याज देता हैं. अब कौन सा बैंक कितनी धनराशि बैंक अकाउंट में रखने पर किस Interest Rate के हिसाब से हमें ब्याज ( Interest ) देता हैं यह हर बैंक का अलग - अलग हों सकता हैं।
अगर ब्याज क्या हैं. और भी आसानी से समझे तो मान लो आप ने अपने दोस्त को जरूरत पड़ने पर कुछ रूपये उधार दिए और आपने उससे कहा की तू इस उधार दिए गए पैसे को जब तक पूरा नहीं चुकाता तब तक तू इस पैसे पर मुझे हफ्ते, महिने या सालाना के हिसाब से कुछ एकस्ट्रा रकम देगा , तो इसी एक्स्ट्रा रकम को ब्याज कहा जाता हैं. जो की हमेशा मूलधन में लगता हैं, वो भी सालना कुछ प्रतिशत।

मूलधन क्या हैं

दोस्तों जो भी धन यानी पैसा हम बैंक से या किसी साहुकार से उधार लेते हैं. उसे मूलधन कहा जाता हैं. यानी अगर आप किसी व्यक्ति को कुछ पैसे उधार दे रहें हों जिसमें आप उससे ब्याज लोगे तो उस दिए गए पैसे को मूलधन कहा जाता हैं।

मिश्रधन किसे कहते हैं

दोस्तों आपकों बता दे की मूलधन तथा ब्याज के योगफल को मिश्रधन कहा जाता हैं. चलिए आपको एक उदाहरण से समझाते हैं।
उदाहरण- मान ले आप ने किसी व्यक्ति को 10 हजार रुपए सालाना 10 प्रतिशत के ब्याज दर ( Interest Rate) में दिए एक साल बाद उस व्यक्ति ने आपको ब्याज के साथ 11 हजार रुपए लौटाए तो इसी 11 हजार  रुपए को मिश्रधन कहा जायेगा।
यानी मिश्रधन = मूलधन + ब्याज 
= 10 हजार + 1 हजार
= 11 हजार

अब यहां पर आपके मन में यह सवाल होगा की मूलधन तो 10 हजार था लेकिन यह ब्याज 1 हजार कैसे आया तो आप इस पोस्ट को ध्यान से पढे नीचे आपको Interest Kaise Nikale यह भी सरल तरीके से बताएंगे।

साधारण ब्याज क्या हैं

जो ब्याज एक निश्चित समय अवधि के लिए एक ही दर पर लगाया जाता हैं. उसे साधारण ब्याज कहते हैं. यानी अगर आप ने किसी व्यक्ति को एक साल के लिए 10 हजार रूपये दिए हैं. जिसमें आप उस से 8 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज लेने वाले हों तो इसे ही साधारण ब्याज कहते हैं, यानी ब्याज को ही साधारण ब्याज कहते हैं।
साधारण ब्याज का फॉर्मूला = ( मुलधन × दर × समय ) / 100 होता हैं।

चक्रवर्ती ब्याज क्या हैं

ब्याज में लगने वाले ब्याज को चक्रवर्ती ब्याज कहते हैं.दोस्तों जैसा की आपकों पता चल ही गया होगा की ब्याज वार्षिक होता हैं, ऐसे में मन अगर आप ने अपने दोस्त को 10 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से 10 हजार रुपए 5 साल के लिए दिए हैं. तो ऐसे में ब्याज को हर साल लगेगा यानी पहले साल दिए गए मूलधन में आपकों 1000 रूपये ब्याज मिलेगा लेकिन दुसरे साल उस 1 हजार के ब्याज में भी आपको कुछ ब्याज मिलेगा जिसे चक्रवर्ती ब्याज कहते हैं।
चक्रवर्ती ब्याज का फॉर्मूला = मिश्रधन - मूलधन

Interest Kaise Nikale

दोस्तों अब आप को यह तो समझ आ गया होगा की ब्याज दो प्रकार का होता हैं, पहला साधारण ब्याज , दुसरा चक्रवर्ती ब्याज तो चलिए एक - एक उदाहरण के साथ साधारण ब्याज और चक्रवर्ती ब्याज को निकालना सीखते हैं।

साधारण ब्याज का उदाहरण

उदाहरण- मान लीजिए सोहन ने बैंक में 1 लाख रूपया 10 प्रतिशत वार्षिक  ब्याज के दर से ( Interest Rate )  3 साल के लिए जमा किया तो उसको कितना ब्याज मिलेगा।
 ब्याज = ( मुलधन × दर × समय ) / 100
= ( 100000 × 10 × 3 ) /100
= 1000×10×3
= 30 हजार 
यानी की सोहन को 3 साल बाद मुलधन 1 लाख के साथ 30 हजार रूपया ब्याज भी मिलेगा यानी कुल मिलाकर सोहन को मिश्रधन 1 लाख तीस हजार रूपया मिलेगा।

चक्रवर्ती ब्याज( Compound Interest Kaise Nikale ) का उदाहरण

उदाहरण- मान ले अगर आप ने बैंक में 1 लाख रूपया 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से 5 साल के लिए जमा किए तो आपको उसमें कितना चक्रवर्ती  ब्याज ( Compound Interest )  मिलेगा।
चक्रवर्ती ब्याज निकालने के लिए हमें सबसे पहले ब्याज यानी साधारण ब्याज निकालना होगा फिर हमें मिश्रधन निकालना होगा जिसके बाद हमें चक्रवर्ती ब्याज का पता चल जाएंगे
ब्याज = ( मुलधन × दर × समय ) /100
= ( 100000×5×5 ) /100
= 1000×5×5
ब्याज = 25000 
ब्याज 25000 आया तो मिश्रधन = मूलधन ( 1+R/100 )t
= 100000 ( 1+5/100 )5
= 100000 ( 105/100 )5
= 100000 × 105/100×105/100×105/100×105/100×105/100
= 1×105/10×105/10×105/10×105/10×105/10
=1×21/2×21/2×21/2×21/2×21/2
मिश्रधन= 127628  रूपये
अब हम चक्रवर्ती ब्याज ( Compound Interest ) आसनी से निकाल सकतें हैं,क्योंकि हमारे पास मिश्रधन और मूलधन दोनों हैं
चक्रवर्ती ब्याज = मिश्रधन-मूलधन
= 127628 - 100000
चक्रवर्ती ब्याज = 27628 रूपये

Mobile Se Interest Kaise Nikale

अगर आप मोबाइल से ब्याज ( Interest ) निकालना चाहते हों तो कैसे निकाल सकतें हो चलिए जानतें हैं।
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में मौजूद Calculator पर चलें जाना हैं।
  • अब आपको मूलधन टाइप करना हैं।
  • मूलधन टाइप करनें के बाद आपको गुणा का चिन्ह लगाना है और ब्याज दर ( Interest Rate ) टाइप करना हैं।
  • ब्याज दर डालने के बाद आपको फिर से गुणा का चिन्ह लगाना है. और जीतने भी टाइम के लिए लिया है या दिया है वो टाइप करना हैं।
  • कुछ इस प्रकार - मूलधन × दर × समय यानी अगर मैने किसी बैंक में  मूलधन 10 हजार जमा किया है, जिसमें वार्षिक ब्याज दर मुझे 7 प्रतिशत मिल रही हैं, और मैने जमा 2 साल के लिए हैं। 10000×7×2
  • अब आपको भाग ÷ का चिन्ह लगाना है, 100 टाइप कर देना हैं कुछ इस प्रकार अब स्क्रीन में दिखेगा 10000×7×2÷100
  • अब आपको Calculator में मौजूद = चिन्ह पर क्लिक करना हैं।
  • इतना करनें के बाद ब्याज आपके सामने आ जायेगा।
तो कुछ इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से मोबाइल पर कैलकुलेटर की सहायता से ब्याज निकाल सकतें हों।


यह भी पढ़े
👇👇👇👇

निष्कर्ष:- 

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें जाना की Interest Kya Hai , Interest Kaise Nikale , Interest निकालने का Formula क्या होता हैं. आदि और भी जानकारी आशा करते हैं. आपको यह ब्लॉग लेख ज़रूर पसंद आया होगा और आपको इससे Interest यानी ब्याज को समझने में आसानी हुवी होगी अगर आपकों इस लेख से सम्बन्धित कोई सवाल पूछना है. तो आप कमेंट में पुछ सकतें हों हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेगें धन्यवाद आपका दिन शुभ हों।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)