-->

क्या मानव बन रहा है दानव इस बात मे गौर करना जरुरी है

V singh
By -
0

मै मानव क्या मै बन रहा हु दानव   इस बात मे गोर करना जरूरी हो गया हे, की जो पौराणिक कहानियो मे दानव  के बारे मे बताया गया हे।

क्या मानव बन रहा है दानव
Life Kya Hai

की वह किस तरह घमंड व लालच  के  चक्कर में आकर  अपने आप को ताकतवर साबित करने के लिए  कमजोर लोगों   बेजुबान जानवरों को बिना किसी कसूर के मारते थे,  उनमें इतना अधिक जुल्म करते थे कि मानव  उनके जुल्मों से तंग आकर  भगवान की शरण मे  जातेे  और भगवान इंसान के रूप में जन्म लेकर दानावो  के अत्याचारों से  इंसानों को  बचाते,  धीरे धीरे  दानावो  का अत्याचार   दिन प्रतिदिन बढ़ने लगा और भगवान को  इंसानों की प्रजाति को बचाने के लिए दानावो  का संहार करना पड़ा

अब मनुष्य की प्रजाति खुशी-खुशी  जीवन यापन करने लगी  धीरे-धीरे  कुछ समय बाद मनुष्य के अंदर  अहकार ने  जन्म लिया   मनुष्य अपने आप को  दुनिया में सबसे शक्तिशाली  मानने लगा   मनुष्य का   अहंकार आज दिन  प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है  मनुष्य  यह तक  भूल गया है   जिस  पृथ्वी को वह अपनी माँ  कहता है ओर वह उसमे सबसे   ज्यादा हक़ अपना समझता, वह पृथ्वी सिर्फ उसकी ही  माँ   नही वह  सभी जीव-जंतु , पेड़ - पौधे  की  माँ है  उसमे  जितना  हक़ मनुष्य का  है उतना ही सभी  जीव जंतुओ का भी है ओर यह हक़ उनसे  कोई नहीं  छीन सकता/
परंतु मनुष्य आज अपने  घमंड  लालच  मे इतना अंधा हो     गया  है की वह अपनी   इच्छा पूर्ति के लिए  बेज़ुबान पशु  पक्षीयो  को मार रहा हे, पेड - पौधों को सरे आम काट  है,जिससे की  कई प्रजातियां विलुप्त हो गयी है ओर कई विलुप्त होने के कगार मे है, मनुष्य के अंदर एक दानव  वाली प्रवर्ती ने  जन्म ले लिया है, मनुष्य आज अपने अहंकार, लोभ, लालच के दलदल मे फसता ही जा रहा है,  समय रहते उसे इस सत्य का  एहसास  नहीं हुवा तो वह दिन दूर नही  जब   इंसान  भी दानव  बन जायेगा,  ओर एक बार  फिर भगवान  को पृथ्वी मे   जीवन बचाने  के लिए मनुष्य की  प्रजाति को ख़त्म करना  जरूरी हो जायेगा ।

मानव का दिल आज पथर का हो रहा  जीव जंतुओ पेड़ -पौधों मे  वो अत्याचार कर  रहा ना उसे इन बेजुबानो  का दर्द दिखाई  दे रहा ना उनका जीवन मे  कितना महत्व  है ये समझ आ रहा मानव आज मानव के रूप मे दानव है बन रहा अहंकार लोभ लालच के चक्कर मे  पड़ रहा छोटी- छोटी बातो मे वो एक दूसरे से लड़  रहा इस धरती पर मानव आज अपना ही  हक समझ रहा कौन समझायेगा उसे की हक है जितना उसका इस धरती मे उतना ही ओर जीव -जंतुओ, पेड़ -पौधों का भी है ये समझले मानव अगर तू दानव अगर बन जायेगा मरने के बाद न तू उस परमेश्वर के दर्शन कर पायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)