-->

Kids Poem In Hindi | बच्चों की कविताये

V singh
By -
1
इस पोस्ट मै हम बच्चों की कविताये लेकर आये है जिनको पढ़कर बच्चों को बहुत कुछ सिखने को मिलेगा ओर उनका ज्ञान बढ़ेगा
इस पोस्ट मै जो Kids Poem In Hindi बच्चों की कविताये प्रस्तुत की गयी है इन्हे  आप अपने बच्चों को पढ़ा कर कुछ अच्छी ओर ज्ञान की  बाते सीखा सकते है,
Read poem
👇👇👇

Kids Poem -बच्चों की कविताये
Kids Poem In Hindi

Kids Poem In Hindi - स्वस्थ शरीर 

आज हमने स्कूल मै ये जाना 
हरी सब्जियों को खाकर
शरीर को स्वस्थ बनाना 
पिजा, बर्गर, चाउमीन, मोमो
को हम नही खायेंगे 
शरीर को रोग मुक्त बनायेगे 
फ़ास्ट फ्रूड जो हम  खायेंगे
 लोग हमें मोटा - मोटा कहकर चिढ़ाएंगे|

 मछली जल की रानी है-

मछली जल की रानी है
जीवन उसका पानी है
हाथ लगाओ डर जाएगी
बाहर निकालो मर जाएगी |

  कविता -लाला जी ने केला खाया

लाला जी ने केला खाया
उसका छिलका वही गिराय
लाला जी गिरे धराम
मुह से निकला हाय राम |

Kids Poem In Hindi-एक कौआ प्यासा था

एक कौआ प्यासा था
घड़े मै पानी बहुत नीचे था
कौआ ने पानी पिना चाहा 
पर कौआ पानी तक पहुँच न पाया 
  कौआ बड़ा समझदार था
कौआ ने चोच से कंकड उठाये 
 ओर पानी  मै जाकर डाले
कंकडो  से पानी  ऊपर आया
कौआ पानी पीकर मुस्कुराया|

कविता - हमारी अच्छाई 

हमने आज विधालय मै ये सीखा है
 जिस तरह अंधेरे को मिटाने के लिए
रोशनी की  एक किरण ही काफी है
उसी तरह बुराई को मिटाने के लिए
हमारा  अच्छा होना ही काफी है|

कविता - तंदरुस्त शरीर 

गोल गोल टमाटर लाल उसका रग है
टमाटर को खाकर हम सब तंदरुस्त है
लम्बी लम्बी मूली सफ़ेद उसका रंग है
मूली को खाकर हम सब तंदरुस्त है
लम्बा लम्बा गाजर लाल उसका रंग है
गाजर को खाकर हम सब तंदरुस्त है
हरी हरी सब्जियों को हमने खाना है
अपने शरीर को स्वस्थ बनाना है |

 बच्चों की कविता-अगर  पेड़ भी चलते होते

अगर  पेड़ भी चलते होते
कितने मजे हमारे होते
झट से पेड़ के ऊपर चढ़कर 
इधर उधर हम आते जाते
कही अगर हमें धुप सताती
पेड़ की छाया मै सुस्ताते
कही अगर हमें भूख सताती
पेड़ से फल तोड़ हम खाते
अगर  पेड़ भी चलते होते
कितने मजे हमारे होते
झट से पेड़ के ऊपर चढ़कर
इधर उधर हम आते जाते|

किड्स कविता -एक सन्देश 

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ
सारे मिलकर पेड़ लगाओ
पेड़ हमारा जीवन है
पेड़ है तो हम सब है
पेड़ हमें बहुत कुछ देते
बदले मै हमसे कुछ नही लेते
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ
सारे मिलकर पेड़ लगाओ |

Kids Poem In Hindi -एक  संकल्प 


हमारे चारो ओर के वातावरण को
हम पर्यावरण कहते है
ओर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने का
 हम आज संकल्प लेते है
पर्यावरण को प्रदूषित होने  से
हम सबको  बचाना है
 आने  वाले संकट से 
  लोगो को अवगत करना है 
कूड़े - कचड़े को पर्यावरण मै नही फैलाएंगे  
पॉलीथिन को दुनिया से दूर भगाएंगे  
नदियों-तालाबों को गन्दगी से दूर रखिगे 
अधिक से अधिक पौधे लगाके 
पर्यावरण को स्वच्छ बनायेगे|

 बच्चों की कविता - पेड़ 

पेड़ देते ऑक्सीजन हमें 
जिसको लेकर जिन्दा रहते हम 
पेड़ देते  भोजन हमें
जिसको खाकर जिन्दा रहते हम
पेड़ देते पानी हमें
जिसको पीकर जिन्दा रहते हम
पेड़ हमें देते बहुत कुछ
जिसके बदले न लेते वो हमसे कुछ

किड्स पोएम - विस अगर पूरी हो जाये मेरी

विस अगर पूरी हो जाये मेरी 
मै पक्षी बनकर उड़ जाऊ
नील गगन को छू आऊ
बादलो मे मै मड़राऊ 
भूख लगे अगर मेरे को
ताजे ताजे फल खाऊ
धुप लगे अगर मेरे को
पेड़ की छाया मे सुस्ताउ
प्यास लगे अगर मेरे को
शुद्ध पानी झरनों का पी आऊ
विस अगर  पूरी हो जाये मेरी 
मै पक्षी बनकर उड़ जाऊगा 
उड़ -उड़ कर दुनिया घुमुगा
आजाद पक्षी कहलाऊंगाl

Read More Poetry









दोस्तों अगर आपको ये कविताये पसंद आयी तो अपने दोस्तों को शेयर करे' धन्यवाद'
































एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें