-->

समय पर कविताएँ :- Poem on Time in Hindi

V singh
By -
0
समय (Time) का हमारे जीवन में कितना महत्व है ये हम सभी जानते है समय हमारे लिए कितना मूल्यवान है ये भी हम जानते है कहते है जो समय की कद्र नहीं करता समय भी उसकी कद्र नहीं करना हम सभी को एक दिन मै 24 घंटे का समय मिलते है ओर इस समय का हम दुप्रयोग करे या सदुप्रयोग यह हमारे हाथ मे है बस फर्क इतना है की जो  समय का दुप्रयोग  करता है वो सफल नहीं हो सकता ओर आगे जीवन में चल कर वो पछताता है ओर जो समय का सदुप्रयोग करता है  खुद सफलता उसकी चरण चूमती है
आज हम इस पोस्ट में समय पर कविताएँ (Poem on Time in Hindi लाए है, जो आपको जरूर पसंद आयेगी ये कविताएँ आपको जीवन मे समय का महत्व समझायेगी,
👇👇👇👇

समय पर कविताएँ (Poem on Time in Hindi)

समय पर कविता
समय पर कविता(Poem on Time in Hindi) 

कविता- समय बड़ा बलवान है

समय बड़ा बलवान है
इसका तुम सम्मान करो
इसके साथ-साथ चलो
इसे ऐसे न बदनाम करो
जो समय का सदुपयोग
करना  सिख जायेगा
वो जीवन में सफलता के
शिखर को छू आयेगा  
समय बड़ा बलवान है
इसका तुम सम्मान करो
इस समय के क्षण-क्षण भर
को तुम अपने नाम करो
आलस मिटाओ समय रहते 
प्रतिदिन तुम काम करो
मेहनत करके जिंदगी में 
भविष्य के सुख को अपने नाम करो 
सत्य के रास्ते को अपनाओ
असत्य को अपने से दूर करो
समय बड़ा बलवान है
इसका तुम सम्मान करो|

Poem on Time- समय नहीं रुकता किसी के लिए 

समय नहीं रुकता किसी के लिए 
वो हर पल आगे बढ़ता जाता 
समय के साथ हम नहीं चले तो
समय बहुत आगे निकल जाता 
समय को ना कभी तुम 
अपने से आगे जाने दो
उसके साथ - साथ चलो
उसको ना ऐसे बर्बाद करो
आज समय रहते जो तुम मेहनत करोगे
कल समय के साथ ही उस
मेहनत का फल खाओगे|

टाइम पर कविता - समय की कद्र करो 

समय की कद्र करना सीखो
अगर जीवन में सफलता पानी है
समय के साथ -साथ चलो
अगर जीवन में आगे बढ़ना है
समय को रोका नहीं जा सकता
समय का खेल ही निराला है
समय के साथ मेहनत करने वालो
निराश न होना क्योंकि बहुत जल्द  
तुम्हारा वक्त बदलने वाला है|

समय का सदुपयोग पर कविता 

जीवन चलता है जिस पथ मै
उस समय का खेल निराला है
जीवन मे बीती हर घटना का
इतिहास इसने अपने पीछे छोड़ा है
सत्य की राह में चलकर
जो इंसान मेहनत करता है 
जो समय के साथ-साथ
आगे बढ़ने की हिम्मत रखता है 
उसे कोई नहीं रोक सकता
जीवन में सफलता पाने में 
क्योंकि समय का सदुपयोग
करना वो अच्छे से जानता है|

समय का महत्व पर कविता 

समय का अच्छे से आज सदुपयोग करो 
ऐसे न आज  समय को बर्बाद करो
कल उम्र  निकल जायेगी बहुत आगे
अगर तुम आज सोते  रह जाओगे
अपनी नाकामियों को तुम फिर 
समय का खेल बतलाओगे
समय का सदुपयोग करना
जिस इंसान को आ गया
समझलो लो उस इंसान ने
अपने लक्ष्य को है पा लिया|

समय पर मेहनत  करो कविता 

समय का हमसे कहना है
मेहनत के साथ मेरा रहना है
जिंदगी मे सफल होना हें तो
हमें मेहनत करते रहना होगा
समय के साथ - साथ चलकर
हमें अपने लक्ष्य को पाना होगा
मुसीबते आयेगी समय-समय पर
हमें उनसे नहीं तब डरना होगा
समय के साथ - साथ चलना होगा 
मेहनत करने से नहीं डरना होगा|

समय पर कविता - सफल इंसान 

समय का चक्र चलता रहता
इसको कोई न रोक सकता
जो समय के साथ चलता है
वो मेहनत से नहीं डरता है
सत्य के राह मे चल कर वो
अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है
ओर एक सफल इंसान कहलाता है|

समय चक्र पर कविता 

आज समय हें तेरा
तो कल भी तेरा रहेगा
अगर तू जीवन मे
समय के साथ चलेगा  
आज गरीब होगा तू जरूर 
पर कल अमीर कहलायेगा
समय का सही सदुपयोग करके
अपने लक्ष्य को जरूर पायेगा
ये समय चक्र चलता रहता है 
इसमें मै भी बसा तुम भी बसे 
इसी में हमारा पूरा जीवन बसा
पैदा होते ही हमारा
जीवन चक्र शुरू हो जाता
जो समय के साथ हर दिन
हर पल आगे ही बढ़ता जाता
इसमें हमको हमारा बचपन,
जवानी, बुढ़ापा नजर आता 
हर पल जो बीत गया वो
भूतकाल कहलाता है 
जिस पल हम मेहनत करते
वो वर्तमान काल कहलाता है
समय के साथ हमारा
जीवन चलता रहता है
जो भुत, वर्तमान  मे 
की गई मेहनत का फल हमें
भविष्य में दिखता है
तो इस प्रकार हमारा समय चलता
जो हमें मौत तक पहुँचा कर
हमारे जीवन चक्र को पूरा करता| 

बदलते समय पर कविता 

समय - समय की बात है 
समय बड़ा बलवान
इतने कम समय में
कितना बदल गया इंसान है 
जो अब इंसानियत को छोड
कर बन रहा हैवान है 
कल ही की तो बात हें
तब समय कितना अच्छा था
सच्चाई थी इंसान में भरी
इस दुनिया में इंसानियत का राज था
ओर देखते ही देखते
समय इतना बदल गया
इंसानियत को भूल इंसान
हैवानियत को अपना रहा|

Poem on Time- समय का सबसे कहना है 

समय का सबसे कहना है 
जीवन चलते रहना है
इसको न तुम बर्बाद करो
हमेशा काम की बात करो
समय पर खेलना समय पर खाना 
समय पर उठना समय पर सोना है
जीवन में अगर सफल होना हें तो 
समय का सदुपयोग करना है| 

हिन्दी कविता - 'समय'

समय हें सबसे बलवान
समय हें सबसे मूल्यवान
समय का न दुप्रयोग करो
हमेशा काम की बात करो
हर दिन हर पल समय बिताता जाता 
इसी समय में हमारा भी
जीवन निकलता जाता 
इस लिए समय का सदुपयोग करो
जीवन में बहुत आगे  जाओगे
तुम आगे बड़ो मेहनत करो
अपने लक्ष्य को जरूर पाओगे|

समय की कीमत कविता 

समय है बड़ा अनमोल
इसका कोई नहीं है मोल
चाहे बड़े से बड़ा हो धनवान
या हो कोई गरीब इंसान
ये सबको बराबर मिलता
इसका एक-एक पल कीमती
फिर क्यों हम इसको बर्बाद करे
महत्व कितना हें समय का
चलो इसी में थोड़ी बात करे
आज गरीब है हम अगर तो
कल अमीर बन जायेगे
अगर समय रहते हम 
समय के महत्व को जानेगे 
अपने अंदर के आलस को निकाल
हमें समय का सदुपयोग करना होगा
जिंदगी में आ रही  मुसीबत से
अब हमें नहीं डरना हो
समय बदलता जायेगा मुसीबते
साथ ले जायेगा ओर एक दिन
जरूर फिर हमारी जिंदगी में
खुशियों की बहार लाएगा|

Poem on time in hindi

समय का करो सदुप्रयोग
समय बड़ा ही बलवान है
आज होगे जरूर तुम गरीब
पर कल तो तुम्हारे ही नाम है
मेहनत करो आज समय के साथ
कल फल मेहनत का जरूर मिलेगा
तुम बनोगे जरूर अमीर एक दिन
और वो समय तुम्हारा कहलाएगा|

समय पर छोटी सी कविता 

समय - समय की बात है
कभी ऐसा भी होता था
भाइयों में प्यार था
सयुक्त परिवार मिल - जुल कर रहता था
पर समय - समय की बात है 
भाई - भाई से अलग हुवा
माता ,पिता को अब बच्चे
अपने पास रखने से डरते है
समय - समय की बात है
अब ऐसा होता है।


Read more poetry in Hindi
👇👇👇👇👇👇

आशा करते है आपको समय पर कविताएँ (Poem on Time in Hindi), समय के महत्व पर कविता, समय जरूर पर कविता, समय की कीमत पर कविता, बदलते समय  पर कविता, वक्त पर कविता पसन्द आयी होंगी ऐसे ही आप हमारे इस ब्लॉग के साथ बने रहे हम आपके लिए अच्छी अच्छी हिन्दी कविताएँ लेकर आते रहेंगे 'धन्यवाद '



















 

















एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)