-->

Paytm से Insurance कैसे करें : बाइक, कार, हेल्थ इंश्योंरेंस

V singh
By -
1

दोस्तों आप सभी लोग Paytm के बारे में तो जानते ही होगे, आप में से बहुत से लोग Paytm app का यूज भी करते होगे जैसे - मोबाइल रिचार्ज के लिए, बिल भरने के लिए, फ्लाइट, बस, ट्रेन, मूवी आदि के टिकट बुक करने के लिए, लोन लेने, पैसे ट्रांसफर करने के लिए आदि लेकिन आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा की आप अपने मोबाइल में Paytm app यूज कर घर बैठे बहुत प्रकार के Insurance खरीद सकते है, जी हा आपने सही सुना आप आसानी से Paytm के जरीये Insurance करा सकते हो वो भी कुछ ही मिनटो में आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको बतायेगे की Paytm से Insurance कैसे करें,  ओर आप Paytm से कौन - कौन से Insurance करा सकते हो, तो चलिए जानते है |

Paytm से Insurance कैसे करें

Paytm से Insurance कैसे करें : बाइक, कार, हेल्थ इंश्योंरेंस
Paytm से Insurance कैसे करें : बाइक, कार, हेल्थ इंश्योंरेंस  
आज कल Insurance कराना कितना जरुरी है, ये आप सभी लोग जानते ही होगे फिर चाहे वो कार इंश्योंरेंस हो या हेल्थ इंश्योंरेंस या फिर कोई ओर इंश्योंरेंस कराना बहुत ही जरुरी है |
Paytm  अपने यूजर के लिए Insurance की सुविधा लेकर आया है, कोई भी पेटीएम यूजर आसनी से अपने घर बैठे paytm app की मदद से निम्न  Insurance करा सकता है, हमने कुछ Paytm Insurance की लिस्ट निचे दि है |

Paytm Insurance लिस्ट

Bike Insurance
Car Insurance
Term Life Insurance
Health Insurance
Accidental Insurance
Dengue Insurance
Hospital Cash Insurance
Dental Insurance
etc....

Paytm से Bike Insurance करने की प्रक्रिया

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन में पेटीएम ऐप्प यूज कर अपनी बाइक का Insurance करवा सकते हो वो भी कुछ ही मिनटो में Bike Insurance कैसे करा सकते हो चलिए जानते है |

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm app ओपन  करना है |
  • अब आपके सामने Paytm का Home पेज आ जायेगा |
  • होम पेज में आपको स्क्रॉल करके निचे जाना है जहाँ आपको Insurance के विकल्प में जाना है  |
Paytm Insurance
  • फिर  आपको Insurance के विकल्प में Bike Insurance के ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • अब अगले पेज में आपको बाइक का नम्बर डाल कर Proceed पर क्लिक करना है |
  • अब आपके बाइक का नाम देखेगा अगर आपकी बाइक है तो Yas, it is my vehicle पर क्लिक करना है |
  • अगले पेज में आपको Change details पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपने अनुसार जानकारी सही - सही भरनी है, मै आपको Policy Type में  Comprehensive ओर Third Party ऑप्शन में से  Comprehensive के ऑप्शन को चुनाने की सलाह दूंगा क्योंकि इसमें सब कुछ आ जाता है |
  • अब Vehicle value में आपको सबसे ज्यादा वैल्यू भर कर सारी जानकारी अच्छे से भरनी है, ओर Done के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब अगले पेज में आपको जिस कंपनी से bike insurance कराना है, उसे सलेक्ट कर View Details पर क्लिक करना है |
  • View Details पर क्लिक करने के बाद आपको insurance खरीदना है इस लिए आपको  Buy Now   पर क्लिक करना है |
  • Buy Now पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमे मांगी सभी जानकारी आपको भर देनी है Proceed to Pay पर क्लिक करना है |
  • फिर पेमेंट के लिए आपको डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, BHIM UPI, Net banking, EMI आदि में से एक ऑप्शन को चुन कर  Pay पर क्लिक करना है, ओर Payment कर देना है |
  • जैसे ही Payment होगा आपको उसी समय ईमेल के माध्यम से  Bike Insurance की रसीद आपके ईमेल मे आ जायेगी |
  • अब आप अपना Bike Insurance को डावनलोड कर प्रिंट निकाल कर hardcopy रख सकते हो |

Paytm से car Insurance करने की प्रक्रिया

आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन में paytm यूज कर के अपने कार का Insurance भी करा सकते कैसे कर सकते हो इसकी जानकारी हमने आपको निचे दि है |
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Paytm ऐप्प open करना है |
  • अब आपको Paytm के होम पेज पर स्क्रॉल करते हुवे निचे जाना है, जहाँ आपको Insurance का विकल्प देखेगा |
  • Insurance के विकल्प में जाकर आपको Car Insurance के ऑप्शन पर जाना है |
  • अब आपको अपना कार नम्बर डालना है Get Quite पर क्लिक करना है |
  • अब आपको अपनी कार की कम्पनी चुनानी है ओर कार सम्बंधित सभी जानकारी देनी है जैसे कार मॉडल, कार fuel type, car veriant, रजिस्ट्रेशन साल, current policy expire date, आदि 
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Proceed पर क्लिक करना है,
  • अब आपको Insurance कम्पनीयों  द्वारा दिये गये Insurance प्लान दिखाई देंगे जिसके सामने प्रीमियम राशि भी लिखी होंगी |
  • अब आप जिस प्लान को लेना चाहते हो अच्छे से देख कर ले सकते हो आप  Insurance प्लान को view details पर क्लिक कर अच्छे से देख सकते हो ओर Insurance प्लान अच्छा लगने पर Buy now पर क्लिक कर उसे खरीद सकते हो |

Paytm से Health Insurance कैसे कराये जानिए

Paytm से हेल्थ Insurance कराना बहुत ही आसान है, आजकल हेल्थ इंश्योंरेंस होना कितना जरुरी है ये आप सभी लोग जानते है, निचे हम paytm से हेल्थ insurance कराने की प्रक्रिया आपको बतायेगे आप चाहो तो paytm से घर बैठे ऑनलाइन अपना या अपने परिवार वालो का हेल्थ इंश्योंरेंस करा सकते हो |
  • Paytm से Health Insurance लेने के लिए अपने मोबाइल में paytm app ओपन करना है |
  • अब paytm के होम पेज में आपको Insurance के विकल्प पर health Insurance के ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • Health Insurance पर क्लिक करने के बाद आपको self या spouse चुनाना है, ओर जन्मतिथि ओर जेंडर डालना है ओर फिर फैमिली मेंबर जैसे   माँ, पापा, बेटे, बेटी आदि को भी  आप  add कर सकते हो ,इतना करने के बाद  आपको  pin code ओर city डाल कर Proceed पर क्लिक करना है |
  • Proceed पर क्लिक करते ही आपके सामने हेल्थ इंश्योंरेंस के बहुत सारे प्लान आ जायेगे जिसके आगे बारे में आपको अच्छे से जान लेना है ओर अच्छा लगा तो आपको Buy now कर उस  Health Insurance को खरीद लेना है |
इसी प्रकार आप paytm app से बहुत प्रकार के Insurance जैसे Accidental Insurance, Term Life Insurance, Dengue Insurance, Hospital cash Insurance आदि आसानी से ऑनलाइन  घर बैठे कुछ ही मिनटो में कर सकते हो |


आखरी शब्द -

आज हमने आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बताया की Paytm से Insurance कैसे करें जैसे - बाइक, कार , हेल्थ आदि insurance आशा करते है आपको ये जानकारी  पसंद आयी होंगी इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें 'धन्यवाद '

एक टिप्पणी भेजें

1टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें