दोस्तों जैसा की आपकों पता ही होगा की पिछले बार यानी 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम "Onlyoneearth " यानी ' केवल एक पृथ्वी ' रखी गई थी।
लेकिन इस बार 2023 में World Environment Day की थीम क्या हैं, और इसकी मेजबानी इस बार कौन सा देश कर रहा हैं. इसके बारे में जानने से पहले आपका यह जानना जरूरी हैं. विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुवात कैसे और कहा से हुवी थीं।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुवात कैसे हुवी
दोस्तों सन 1972 में स्टॉकहोम में सयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मलेन में UNEP ( संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ) की नीव रखी गयी थी. ओर तब हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मानाने का संकल्प लिया गया था. जिसके बाद से हर वर्ष बडी ही उत्साह के साथ पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस मनाया जाता हैं. उस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का काम लिया जाता हैं, स्कूल, कॉलेज में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम रखे जाते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day ) मनाने का उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है, यानी की पर्यावरण में उपस्थित, नदी, तालाब, जंगल, पशु - पक्षी, पहाड़ आदि का संरक्षण करना है, ओर ग्लोबल वार्मिग ओर जलवायु परिवर्तन, तथा प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि हर इंसान पर्यावरण के महत्व को समझ सकें और पर्यावरण को बचाने का काम करें।
क्योंकी आज के समय में दुनियां में प्रदूषण फैलता जा रहा हैं, तथा इंसान अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए सरे आम, पेड़- पौधो, पशु-पक्षियों, पहाड़ों को नुकसान पहुंचाने में तुला हैं, यह जानते हुवे भी की पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की जानकारी
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 | जानकारी |
दिन | सोमवार ( 5 जून 2023 ) |
थीम | Solutions to Plastic Pollution |
Host Country | Cote d'lvoire and supported by the Netherlands |
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 थीम क्या हैं ( World Environment Day 2023 Theme )
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम " प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान " हैं , इस थीम के तहत World Environment Day 2023 में सरकारों, कम्पनियों आदी को तेजी से काम बढ़ाने और प्लास्टिक प्रदूषण के बढ़ते संकट को हल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला जायेगा ताकी दुनियां को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने के लिए कार्य तेजी से हो सकें।
इससे पहले साल 2022 में " Only One Earth" थीम के तहत पर्यावरण के प्रति सद्भावना रखने था उसका संरक्षण करने पर प्रकाश डाल गया था।
पृथ्वी एक ही है, हमें ये समझना होगा जिस प्रकार पृथ्वी में प्रदूषण, महामारीया, फैल रही है, तथा ग्लोबल वार्मिग, जलवायु परिवर्तन हों रहा है यह कहना सही होगा की पृथ्वी को अगर आज हम सब मिलकर बचाने की कोशिश नहीं करेंगे तो एक दिन इस पृथ्वी में हमारे लिए रहना मुश्किल होंना ही होना है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की मेजबानी कौन सा देश कर रहा हैं
इस वर्ष 2023 में कोटे डी आइवर नीदरलैंड के साथ साझेदारी कर World Environment Day 2023 के कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा हैं. जहां प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान के विषय में दुनिया भर के लोगों को जागरूक करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण के संकट से निपटने पर जोर दिया जायेगा, इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के थीम #BeatPlasticPollution पर आधारीत होगी जो पूरी दुनिया का ध्यान प्लास्टिक प्रदूषण के संकट पर केंद्रित करेगी।
इससे पहले वर्ष यानी 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम #OnlyOneEarth थी तथा उस साल World Environment Day की मेजबानी स्वीडन देश ने की थी।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 में हम क्या करें?
आप अपने परिवार वालों साथियों के साथ मिल कर अपने घर के आस पास पड़े प्लास्टिक को एकत्र कर एक गढ़ा खोद उसमें डाल दे, अगर आप शहर में रहते हों तो प्लास्टिक को एक जगह एकत्र और सुबह कचड़े वाली गाड़ी में दे यह तो हो गया आपका पहला काम।
दुसरा आप सभी संकल्प ले की आज के बाद प्लास्टिक का यूज करना कम कर देगे, यूज करेगे तो सिर्फ़ रिसाइकिल प्लास्टिक को क्योंकि आज के समय बहुत सारे प्लास्टिक का उत्पाद रोजाना होता हैं. जिसमें से आधे को तो सिर्फ एक बार यूज करने के लिए डिजाइन किया जाता हैं. जो यूज होने के बाद नदी , तालाबों में फेका हुवा मिलता हैं और जल प्रदूषित करता हैं, या फिर जगह - जगह जला हुवा जो वायु प्रदूषित करता हैं , यहां तक की आज के समय में हर जगह प्लास्टिक के ढेर देखने को मिलते हैं, जो एक बहुत बड़ा संकट इस दुनियां के लिए बनते जा रहा है, इस लिए हमें संकल्प करना होगा हम कम से कम प्लास्टिक का यूज करेगें और करेगे भी तो रिसाइकिल प्लास्टिक का जिसे की यूज के बाद फिर से यूज में लाया जा सकें।
तीसरा आपको हर जगह सोशल मिडिया प्लेटफार्म में इस साल पर्यावरण दिवस में #BeatPlasticPollution के साथ लोगों को प्लास्टिक के संकट के प्रति जागरूक करना हैं।
चौथा हमें अधिक से अधिक पेड़ लगा इस पर्यावरण को हरा भरा बनाएं रखना हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2022 में हमनें क्या किया?
हमनें अपने परिवार वालो साथियों के साथ मिल कर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ओर अपने आस - पास के पर्यावरण को साफ कर हमेशा साफ रखने का संकल्प लिया,पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया, ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ताकि हर इंसान पर्यावरण दिवस के अवसर पर जितने हों सके उतने पौधे लगाए, तथा उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा पेड़ बनायें तथा पर्यावरण को साफ रखे कूड़ा - कचड़ा रास्तो, नदी, तालाबों में नहीं फेके, जिससे की हमारा पर्यावरण साफ सुथरा रहें. तो इस प्रकार 2022 में विश्व पर्यावरण दिवस में हमनें काम किए।
दोस्तों जैसे की आपकों पता चल गया होगा की World Environment Day 2023 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान ( Solutions to Plastic Pollution ) हैं, जिसकी मेजबानी कोटे डी आइवर नीदरलैंड के साथ साझेदारी करके कर रहा हैं, तथा विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम केवल एक पृथ्वी ( OnlyOneEarth ) थीं जिसकी मेजबानी स्वीडन ने की थी।
तो चलिए अब जानते हैं, की विश्व पर्यावरण दिवस 2021 और 2020 की थीम क्या थी और किस देश ने उनकी मेजबानी की थी।
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम, मेजबानी देश
World Environment Day 2021 की थीम 'Ecosystem Restoration ' रखी गयी थी जिसे हिन्दी में पारिस्थितिकी तंत्र बहाली कहाँ जाता है, तथा विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की मेजबानी करने वाला देश पाकिस्तान था।
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम, मेंजबानी देश
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 की थीम ' Biodiversity ' थी जिसें हिन्दी में जैव विविधता कहाँ जाता है, World Environment Day 2020 की मेजबानी कोलंबिया देश ने की थी।
भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की
भारत देश ने 2018 में विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी की थी उस समय विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ' Beat Plastic Pollution ' रखी गयी थी।
पर्यावरण किसे कहते है?
हमारे चारों ओर के वतावरण को हम पर्यावरण कहते है, जिसमे हम, पशु - पक्षी, नदी, तालाब, पहाड़, जगल आदि सभी आते है, इसको नुकसान पहुँचता है, तो हमारे ऊपर मुसीबते आती है, इस लिए पर्यावरण को बचाना शुद्ध रखना हमारे लिए बहुत जरुरी है, लेकिन हम इसको बचाने के बजाये नष्ट करने में लगे हुवे है, ओर अपने विनाश को न्योता देने में लगे हुवे है, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहुत से लोग पौधा लगाते हुवे सेल्फी या फोटो खींच कर फेसबुक ओर अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्म में पोस्ट कर देते है ओर लिखते है, विश्व पर्यावरण दिवस की शुभ कामनाये जो सही है लेकिन इनमें से बहुत लोग दूसरे दिन से लगाए गये पौधे की न देख रेख करते है,न उसे पानी देते न खाद जिसके कारण वो पौधा नष्ट हों जाता है, बस वो रहता है हमारे फोन में फोटो के रूप में जिसमें हमें कई लाइक मिले होते है ओर कमेंट में बहुत लोगों का आशीर्वाद भी मिला होता है।
अगर आपको ऐसे विश्व पर्यावरण दिवस मनाना है, तो यह सही नहीं है, आपने जरुर सुना होगा एक वृक्ष सौ पुत्र समान हम यह नहीं कहते की आप विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा लगाते हुवे फोटो को सोशल मिडिया प्लेटफार्म में न डाले आप जरुर डाले ये आप इससे बहुत से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे लेकिन जिस पौधे को आप लगा रहे है उसकी देख रेख करें उसको पानी दे, खाद दे क्योंकि आपने उसको लगाया है आप ही उसके सब कुछ है।
इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के शुभ अवसर पर न आप सिर्फ पौधा लगाएगे बल्कि पौधे की देख रेख कर उसे वृक्ष बनाने का संकल्प भी लेगे.
निचे हमने World Environment Day पर कविता लिखी है जिसमें हमनें बताया है की आज के समय में पर्यावरण प्रदूषण कितना बड़ गया है, ओर अगर हमनें इस समस्या से निपटना है तों हमें साथ मिलकर कार्य करना होगा चलो पर्यावरण दिवस पर कविता पढ़ते है।
पर्यावरण प्रदूषण के प्रकार ( Environment Pollution Type )
- जल प्रदूषण
- वायु प्रदूषण
- थल प्रदूषण
- ध्वनि प्रदूषण
पर्यावरण प्रदूषण कैसे रोके
- अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे।
- प्लास्टिक, पॉलिथीन का यूज न करें।
- जनसंख्या नियंत्रण में ध्यान दे।
- वाहनों , कारखानों से निकलने वाले धूवे में नियंत्रण।
- कचरे को फैलाए ना ।
World Environment Day Poem in Hindi
हमें रहना है, ऐसे पर्यावरण में
जहाँ शुद्ध वायु फैली हों
जहाँ शुद्ध पानी बहता हों
जहाँ शुद्ध खाना मिलता हों
हमें रहना है, ऐसे पर्यावरण में
जों साफ - सुथरा दिखता हों
न की ऐसे पर्यावरण में जहाँ
जहाँ चारों तरफ कूड़ा-कचरा हों
जहाँ की वायु भी प्रदूषित हों
जहाँ का जल भी प्रदूषित हों
जहाँ का खाना भी प्रदूषित हों
जहाँ चारों तरफ प्रदूषण हों
हमें नहीं रहना है ऐसे पर्यावरण में
जों हमारे लिए खतरा हों
एक समय था जब इस धरती में
शुद्ध वायु बहती थी
न प्रदूषण था यहाँ
यह धरती साफ - सुथरी रहती थी
फिर हम मनुष्य आये इस धरती में
हमनें इसको बदलना चाहा
अपने विकास के चलते
हमनें इसका बुरा हाल कर दिया
शुद्ध वायु पर हमनें
जानलेवा गैसो का वार किया
शुद्ध जल की बहती नदियों में
गंदे नाले फैक प्रहार किया
इस स्वर्ग सी दिखने वाली धरती को
हम नर्क बनाने में तुले हुवे
प्रदुषण से बचना है कह-कह कर
हम खुद दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ा रहे
पेड़ - पौधों को काट रहे
जंगलों को जला रहे
इस धरती में ही नहीं
अंतरिक्ष तक कचड़ा फैला रहे
अनेक बीमारियाँ , महामारीयाँ
इस दुनिया में फैल रही
फिर भी हम प्रदूषण फैला
अपने भविष्य को मिटा रहे
अब हमनें समय रहते प्रदूषण की
समस्या से निपटना होगा
नहीं तों अंत मनुष्य जाति का
बहुत ही भयानक होगा
हमें वायु प्रदुषण की
समस्या से निपटना होगा
हमें जल प्रदूषण की
समस्या से निपटना होगा
हमनें ध्वनि प्रदूषण की
समस्या से निपटना होगा
हमें अपने पर्यावरण को
साफ सुथरा रखना होगा
अधिक से अधिक पेड़ लगा
इस धरती को स्वर्ग बनाना होगा.
- V singh
विश्व पर्यावरण दिवस स्लोगन
- पेड़-पौधे हैं तो हम सब हैं इसको बचाना हमारा कर्तव्य हैं।
- न नष्ट करो ऐसे जगलों आज लगेगा तुमको प्रकृति का श्राप।
- स्वच्छ वातावरण को रखना हैं, प्रदुषण को दूर भगाना हैं।
- प्लास्टिक बन गया खतरा आज इससे निपटने का करो काम।
- पर्यावरण बचे तो बचे हमारे प्राण इस बात को समझो यार।
- जीते जी न करो पर्यावरण को नष्ट करने पाप आने वाली पीढ़ी के बारे में भी सोचो यार।
- एक पेड़ सौ पुत्र समाना इनके होने से ही है हम सब में जान।
- जल के बिना एक दिन तड़पना होगा अगर आज जल को न बचाएं तो।
- हवा में जहर मिल रहा शरीर बीमारियों का घर बन रहा।
- स्वस्थ रहना हैं तो पर्यावरण को बचाओ, नहीं तो खुद भी तड़पो और आने वाली पीढ़ी को भी प्रदुषण में तड़पाओ।
यह भी पढ़े-
👇👇👇👇
FAQ- World Environment Day 2023 Theme, Host Country
प्रश्न -1 - विश्व पर्यावरण दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर - 5 जून
प्रश्न - 2- पहला विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया गया?
उत्तर - 5 जून 1973 में
प्रश्न -3- भारत ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की?
उत्तर - 2018 में
प्रश्न - 4- पाकिस्तान ने विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी कब की?
उत्तर - 2021 में
प्रश्न - 5- World Environment Day 2022 की थीम क्या है?
उत्तर - 'onlyoneearth '
प्रश्न - 6- विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर - स्वीडन
प्रश्न- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम क्या हैं?
उत्तर:- प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान ( Solutions to Plastic Pollution )
प्रश्न:- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
उत्तर- Cote d'lvoire and supported by the Netherlands
प्रश्न:- विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की वार है?
उत्तर:- सोमवार
प्रश्न:- किस देश ने First World Environment Day को Host किया था?
उत्तर:- संयुक्त राज्य अमेरिका
निष्कर्ष:- विश्व पर्यावरण दिवस
आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें World Environment Day 2023 Theme और Host Country के बारे में जानकारी दी जो आपको अच्छी लगी होगी इस लिए इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के के दिन आप अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्लास्टिक यूज न करने का संकल्प ले ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '
अच्छी जानकारी दी आपने हम सबको अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने का संकल्प करना चाहिए, हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए, हमे पॉलिथीन का यूज नहीं करना चाहिए नही तो भविष्य में हमें बहुत ज्यादा पर्यावरण प्रदूषण के संकट का सामना करना पड़ेगा जिससे निपटना हमारे लिए तब मुश्किल हों जायेगा।
जवाब देंहटाएंजी हां अगर हमने आज अगर प्रदूषण के संकट को हल्के में लिया तो जरुर यह आगे हमारे लिए बड़ा संकट बनेगा इस लिए हमें आज ही इसको खत्म करने के लिए उपाय ढूढने होगे ' आपका धन्यवाद '
हटाएं