-->

World Bicycle Day 2024 : विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता हैं

V singh
By -
0
World Bicycle Day 2024:- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं, इस लेख में दोस्तों जैसा की आपकों पता ही होगा की हर साल 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता हैं. बहुत सारे लोगों के मन में सवाल रहता हैं. की आखिर यह साइकिल दिवस हर साल क्यों मनाया जाता हैं, इसके बनाने के पीछे का इतिहास क्या हैं , इसको मानने का महत्व क्या हैं जो की पूरी दुनिया में इसे हर साल मनाया जाता हैं यह सभी जानकारी आज हम इस ब्लॉग लेख के माध्यम से आपको बताएंगे।

हमारे चारों और के वातावरण को हम पर्यावरण कहते हैं. जिसका संतुलन बनाए रखना हमारे लिए बहुत आवश्यक हैं. लेकिन हम पर्यावरण को बचाने के बजाए उसे उजाड़ने में लगे हैं आज इस दुनिया में चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण हैं, जो की हमारे लिए बहुत बड़ा संकट हैं, और पर्यावरण प्रदूषण करने के पिछे हमारे द्वारा चलाए जानें वालें डीजल - पैट्रोल से चलने वाले वाहनों से निकलने वाला धुवां भी जिम्मेदार हैं. लेकिन साइकिल एक ऐसा वाहन हैं, जो पर्यावरण और हमारे लिए फायदेमंद हैं, न इससे कोई प्रदूषण होता और तो और इसे चलाने से हमारी सेहत भी बनी रहती हैं।

एक समय था जब साइकिल का उपयोग लोग ऑफिस जानें छोटा मोटा समान लाने सुबह , शाम घूमने के लिए बहुत ज्यादा करते थे लेकिन धीरे - धीरे कार , मोटरसाइकिल आदि आने से इंसान ने आराम और समय को देखते हुवे इनका यूज करना चालू कर दिया लेकिन वो यह भूल गया की साइकिल चलाने के क्या फायदे हैं।

आज भी बहुत सारे लोग स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जानें के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं. क्योंकि यह हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. रोजाना साइकिल चलाने से वजन कम होता हैं, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और पर्यावरण के लिए भी साइकिल से कोई बुरा असर नहीं पड़ता।

विश्व साइकिल दिवस पहली बार कब मनाया गया, इसका इतिहास क्या हैं, इसको मानने के पीछे का मकसद क्या हैं, तथा World Bicycle Day 2024 की थीम क्या हैं. इसके बारे में हम नीचे इस लेख में विस्तार में जानेंगे।

Table of Content (toc )

विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता हैं

दोस्तों जैसा की आपकों पता होगा की साइकिल दिवस हर साल 3 जून को विश्व भर में मनाया जाता हैं. लेकिन यह क्यों मनाया जाता हैं, इसके बारे में बहुत सारे लोगों को पता नहीं होगा आपको बता दे की विश्व साइकिल दिवस को मनाने का मकसद हैं. साइकिल के उपयोग करने से पर्यावरण और शरीर को होने वालें फायदों के बारे में बच्चों, और बढ़ो सभी लोगों को जागरूक करना हैं. ताकी सभी लोग साइकिल का उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें तथा प्रदूषण के संकट को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान निभा सकें।
World Bicycle Day
World Bicycle Day Information in Hindi

विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता हैं 

विश्व साइकिल दिवस ( World Bicycle Day ) हर साल 3 जून को विश्व के बहुत सारे देशों में मनाया जाता हैं. इसके जरीए स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सोसाइटी, शैक्षणिक संस्थानों आदी में लोगों को साइकिल का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाता हैं।

विश्व साइकिल दिवस पहली बार कब मनाया गया 

World Bicycle Day मनाने की शुरुवात 2018 में हुवी, सयुक्त राष्ट्र महासभा ने  2018 में हर साल 3 Jun को विश्व साइकिल दिवस मनाने का एक महत्वपूर्ण फैसला लिया तभी से ही हर साल विश्व साइकिल दिवस 3 जून को विश्व के बहुत सारे देशों में मनाया जाता हैं, जिसमें से भारत भी एक हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस की जानकारी

आयोजन विश्व साइकिल दिवस
तारीख मनाने की 3 जून 2024
शुरुवात  2018
घोषणा किसने की सयुक्त राष्ट्र महासंघ
मकसदसाइकिल के फायदों के बारे में जागरूक
2024 दिन सोमवार 
मनाया जाता हैं भारत सहित 50+ आदि देशों में 

विश्व साइकिल दिवस अगले 5 साल में किस दिन मनाया जायेगा 

विश्व साइकिल दिवस 20233 जून 2023 शनिवार
विश्व साइकिल दिवस 20243 जून 2024 सोमवार
विश्व साइकिल दिवस 20253 जून 2025 मगंलवार 
विश्व साइकिल दिवस 20263 जून 2026 बुधवार
विश्व साइकिल दिवस 20273 जून 2027 गुरुवार 

विश्व साइकिल दिवस 2024 की थीम क्या हैं 

हर साल विश्व साइकिल दिवस में मनाया जाता हैं. और इसकी एक थीम रखी जाती है. इस साल 2024 में सातवे विश्व साइकिल दिवस पर थीम " साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य, समानता और स्थिरता को बढ़ावा देना" हैं।

विश्व साइकिल दिवस 2023 की Theme क्या थी 

2018 से World Bicycle Day को शुरू किया गया था तब से लेकर हर साल 3 जून विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता हैं, जिसकी एक थीम रखी जाती हैं, इससे पहले साल यानी 2023 में  छटवे साइकिल दिवस पर थीम " सस्टेनेबिलिटी के लिए किफायती मार्ग का जश्न मनाना " रखी गई थी।

विश्व साइकिल दिवस का इतिहास

आपकों बता दे की सयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने 3 जून 2018 को पहला  साइकिल दिवस न्यूयॉर्क में सयुक्त राष्ट्र महासभा में बनाया था जिसके बाद से ही हर साल 3 जून को World Bicycle Day मनाया जाता हैं. लेकिन आपकों बता दे की 12 अप्रैल 2018 को सयुक्त राष्ट्र के सभी 193 देशों के सामने 3 जून को हर साल साइकिल दिवस मनाने की बात हुवी जिसे तुर्की एवम अन्य 56 देशों द्वारा समर्थित किया गया सयुक्त राष्ट्र अमेरिका में कार्यरत एक वैज्ञानिक प्रोफेसर लेश्जेक सिबिलश्की को World Bicycle Day का जनक माना जाता हैं।

विश्व साइकिल दिवस मनाने का महत्त्व

पहली बात तो साइकिल को तरक्की का प्रतीक भी कहा जा सकता हैं. साथ ही विश्व साइकिल दिवस का बहुत महत्त्व है. साइकिल चलाने से हमारी सेहत अच्छी रहती हैं, हमें बहुत प्रकार की बीमारी होने का खतरा कम हों जाता हैं , साथ ही पर्यावरण को भी इसका कोई नुकसान नहीं इस लिए हर साल विश्व साइकिल दिवस पर लोगों को एक थीम के तहत जागरूक किया जाता हैं।

विश्व साइकिल दिवस कैसे मनाएं

  • विश्व साइकिल दिवस के दिन आप अपने दोस्तों के साथ साइकिल में घूमने जा सकतें हों।
  • लोगों को साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बता सकतें हों।
  • फुल सेफ्टी के साथ साइकिल रेसिंग की प्रतियोगिता रख सकतें हों।
  • पर्यावरण से प्रदुषण को कम करने के लिए साइकिल का प्रयोग करना कितना जरूरी हैं. यह आप लोगों को बता सकतें हों।
  • इंटरनेट में #WorldBicycleday2024 चला सकतें हों।

 यह भी जानें
👇👇👇👇

FAQ:- World Bicycle Day 2024 Hindi

प्रश्न- विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता हैं?
उत्तर - 3 जून 

प्रश्न- विश्व साइकिल दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
उत्तर- 3 Jun 2018

प्रश्न - साइकिल हमारे जीवन के लिए क्यों उपयोगी हैं?
उत्तर - एक समय था जब साइकिल को लोगों द्वारा सबसे ज्यादा यूज किया जाता हैं, लेकिन समय के साथ मोटरसाइकिल, कार आदी आने से लोगों ने समय बचाने के लिए इसका, उपयोग करना बंद कर दिया लेकिन देखा जाए तो साइकिल  हमारे  लिए बहुत उपयोगी हैं, यह हमारे स्वास्थ्य को सही रखती हैं, साथ ही मांसपेशियों  को मजबूत बनाती हैं. और तो और इसका पर्यावरण पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं।

प्रश्न- विश्व साइकिल दिवस 2024 किस दिन हैं?
उत्तर - सोमवार 

प्रश्न- विश्व साइकिल दिवस 2024 की थीम क्या हैं।
उत्तर - साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य, समानता और स्थिरता को बढ़ावा देना विश्व साइकिल दिवस 2024 की थीम है।

निष्कर्ष:- 

आज के इस लेख में हमनें World Bicycle Day 2023 के बारे में जाना हमनें जाना की विश्व साइकिल दिवस क्यों मनाया जाता हैं , इसका महत्व और इतिहास क्या हैं. तथा विश्व साइकिल दिवस 2024 की थीम क्या हैं. आशा करते हैं आपकों यह जानकारी जरुर पसन्द आई होगी और आपको इससे कुछ न कुछ जरुर जानने को मिला होगा ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)