-->

World Ocean Day 2024 : थीम , इतिहास बनाने का उद्देश्य

V singh
By -
0

World Ocean Day ( विश्व महासागर दिवस ):- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं इस ब्लॉग लेख में जहां हम आपको बताने वालें हैं एक ऐसे दिवस के बारे में जिसे हर वर्ष 8 जून को मनाया जाता हैं. वो हैं विश्व महासागर दिवस ( World Ocean Day ) जिसे इस साल 2024 में 8 जून शनिवार के दिन मनाया जायेगा।

विश्व महासागर दिवस क्यों मनाया जाता हैं, इसको मनाने का उद्देश्य क्या हैं, इसका इतिहास क्या हैं. तथा World Ocean Day 2023 Theme क्या हैं. इसके बारे में हम इस लेख में विस्तार में चर्चा करेंगें।

Table of Content (toc )

World Ocean Day 2024 : थीम , इतिहास बनाने का उद्देश्य 

हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता हैं. इसको मनाने का उद्देश्य लोगों को महासागर की विशेषता और उसमें उपस्थित बहमुल्य वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकी हर इंसान समुद्र के महत्त्व को समझ पाएं तथा उसे नुकसान न पहुंचाए।

दुनिया में मुख्य रूप से 5 महासागर मौजूद हैं. प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, आर्कटिक महासागर, अंटार्कटिक महासागर 

आपकों बता दे की दुनिया के लगभग 71% भाग में जल मौजूद हैं. इस लिए पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता हैं. महासागर से इंसान को ऑक्सीजन, खाना , दवाई आदि मिलते हैं। 

विश्व महासागर दिवस
World Ocean Day Information in Hindi

World Ocean Day 2024 Theme 

इस साल विश्व महासागर दिवस की थीम Catalyzing Action For Our Ocean & Climate ( हमारे महासागर और जलवायु के लिए उत्प्रेरक कारवाई ) रखी गई है।

World Ocean Day 2023 Theme क्या थी 

हर साल विश्व महासागर दिवस की एक थीम रखी जाती हैं, जिसके जरीए लोगों को महासागर के महत्त्व के बारे में बताया जाता हैं. तथा महासागर के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाता हैं. इस बार World Ocean Day 2023 की थीम " ग्रह महासागर : ज्वार बदल रहें हैं " रखी गईं हैं इसके पहले साल 2022 में " पुनरोद्वार महासागर के लिए सामूहिक कारवाही " थीम रखी गई थीं।

विश्व महासागर दिवस इतिहास ( World Ocean Day History )

वर्ल्ड ओसियन डे के इतिहास में नजर डालें तो 1992 में रियो डी जनेरियो में एक सम्मेलन हुवा था जिसका नाम पृथ्वी ग्रह था इस सम्मेलन के दौरान World Ocean Day मनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसके बाद 2008 में सयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस विश्व महासागर दिवस को आधिकारिक मान्यता दे दी तब से लेकर हर साल 8 JUN को Word Ocean Day पूरी दुनिया में मनाया जानें लगा इस बार भी 8 जून 2024 को शनिवार के दिन 15 वा विश्व महासागर दिवस मनाया जायेगा।

महासागर हमारे लिए क्यों जरूरी हैं 

महासागरों को हमारे पृथ्वी का पेफड़ा माना जाता हैं. यह जीतना शांत हैं उतना ही खतरनाक भी लेकिन इसके अन्दर अरबों प्रजाती के जीव मौजूद हैं. यह इंसान के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं, यह ऑक्सीजन के साथ ही भोजन और दवाई का मुख्य स्रोत हैं. अगर महासागर नही होते तो न हम होते न इस पृथ्वी में जीवन होता क्योंकी जीवन की उत्पत्ति भी जल से ही हुवी लेकिन आज हम इंसान अपने विकास के चलते महासागरो को भी प्रभावित कर रहें हैं. इसी लिए लोगों को महासागरों के महत्त्व के बारे में बताने के लिए तथा उनके सरक्षण के लिए World Ocean Day हर साल मनाया जाता हैं।

World Ocean Day Importance 

जैसे - जैसे जनसंख्या बडी इंसानों ने भोजन की पूर्ति करने के लिए महासागरों की और रुक किया जहां इंसान को भोजन का भंडार नजर आया जैसे, मछलियां, समुद्री वनस्पतियां आदि लेकिन इसका बुरा प्रभाव महासागरो पर पड़ा क्योंकि इंसान आज भी महासागरों को दूषित करने में लगा हुवा हैं जिससे महासागरों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा हैं और यह एक बहुत बड़ा संकट बनते जा रहा हैं।

इसलिए विश्व महासागर दिवस पर महासागर के जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली इंसानी गतिविधियां जैसे अपतटिय तेल ड्रिलिंग, और प्लास्टिक प्रदुषण को समाप्त करनें की बहुत ज्यादा आवश्यकता हैं.
क्योंकि समुद्रों को नुक्सान पहुंचाने का मकसद अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के जीवन को संकट में डालना हैं।

महासागर पर हम कितने निर्भर हैं

महासागर हमारे जीवन के लिए बहुत ही जरूरी हैं, जैसा की आपकों पता ही होगा की पृथ्वी का लगभग 71% भाग पानी में हैं. जिस कारण समुद्र लगभग 50% ऑक्सीजन का उत्पाद करता हैं. यह लगभग 70 % लोगों का भोजन का स्रोत हैं, यहां से न सिर्फ भोजन हमें मिलता हैं बल्कि अनेकों प्रकार की दवाइया भी हमें यही से मिलती हैं. जिसके आधार पर यह कहना सही होगा की महासागर हैं तो हम हैं, इसका संरक्षण बहुत जरूरी हैं . क्योंकि इसे दूषित करने से हम खुद अपने जीवन को खतरे में डाल रहें हैं. महासागर अनेकों प्रकार की जैवविविधता का घर हैं, और लगभग अरबों लोगों के डेली प्रोटीन का भी स्रोत हैं. अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकतें हों की हम महासागरों पर कितने ज्यादा निर्भर हैं।

महासागर हमे क्या सिखाता है

समुद्र हमें सिखाता हैं, गंभीरता, सामर्थ्य , स्थिरता, मर्यादा बहुत ज्यादा ताकत होने के बावजूद अपनी सीमाओं को न लगाने का हुनर समुद्र जीतना ज्यादा शांत होता हैं, उतना ही गहरा भी और इसमें रहते हैं अरबों प्रकार के जीव , जंतु , वनस्पतियां जो की इसको बहुत ज्यादा खूबसूरत बनाती हैं।

 World Ocean Day मानने का उद्देश्य

विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में महासागरों के महत्त्व और जलवायु परिवर्तन के प्रति आने वालें संकट के प्रति जागरूकता फैलाना हैं. इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलू जैसे खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, सामुद्रिक संसाधनों का अंधाधुंध उपयोग तथा महासागरीय प्रदूषण के प्रति लोगों को सचेत करना हैं. ताकी इसमें रोक लगाई जा सकें।
साथ ही पृथ्वी का ताप बढ़ने के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहें हैं. जिससे समुद्र का जल बढ़ते जा रहा हैं. जो की एक बहुत बडा संकट है, और इंसानों के द्वारा समुद्र में फैलाए प्लास्टिक के खचड़े के कारण समुद्र में रहने वाली अनेकों जीवों की प्रजाती विलुप्त होती जा रहीं हैं. इन्ही संकट को कम करना और जन - जन को इसके प्रति जागरूक करने का काम World Ocean Day करता हैं।

विश्व महासागर दिवस के दिन क्या करें

  • World Ocean Day के दिन आप अपने दोस्तों के साथ मिल कर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सकतें हों सागर का हमारे जीवन में क्या महत्त्व हैं. यह भी बता सकतें हों।
  • आप महासागरों, नदी , तालाबों को स्वच्छ बनाने की कसम खा सकतें हों।
  • ऑनलाइन सोशल मिडिया के जरिए आप लोगों को महासागर दिवस को मानने का उद्देश्य बता सकतें हों।
  • आप अपने आस - पास की एरिया में दोस्तों के साथ मिल कर सफाई कर सकतें हों।
  • #Worldoceanday2024

World Ocean Day Poem In hindi


ऐ इंसान तू क्या कर रहा
तू विकास कर रहा या विनाश कर रहा।

न हवा शुद्ध  न पानी आज
प्रदूषित पूरी धरती आज
ऐ इंसान तू क्या कर रहा
तू विकास कर रहा या विनाश कर रहा।

जमीन में आज पलास्टिक के ढेर
हवा में घुल गया प्रदुषण का जहर
अंतरिक्ष में घूम रहा प्लास्टिक
सागरो में तैर रहा आज प्लास्टिक
ऐ इंसान तू क्या कर रहा
तू विकास कर रहा या विनाश कर रहा।

विलुप्त हों गई बहुत जीवों की प्रजाती
तूने सागरो में क्या ऐसा जहर घोला
तड़प रहें जीव, जंतु वहा के 
तुझे कोई फर्क क्यों नहीं पड़ रहा
ऐ इंसान तू क्या कर रहा
तू विकास कर रहा या विनाश कर रहा।

समझ जा नहीं तो विनाश होगा
थोड़ा नहीं बेहिसाब होगा
तू तो चले जायेगा एक दिन
पर आने वाली पीढ़ी के लिए
तेरा यह उपहार होगा।

महासागर हमारे लिए जरूरी हैं

सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमको गंभीरता, सामर्थ्यता सिखाता
सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमको स्थिरता, मर्यादा में रहना सीखता
सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमें ताकत होने के बाद भी 
सीमाएं न लाघने का हुनर सिखाता
सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमको भोजन हैं देता
सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमको दवाइयां हैं देता 
सागर के साथ हमारा पुराना नाता
यह हमको जीवित रखता
इस लिए न पहुचाओ सागर को नुकसान
लगेगा तुमको इसका अभिस्राप।


World Ocean Day Quotes In Hindi

  • सभी लोगों को समझाना हैं, विश्व महासागर दिवस का महत्त्व बताना हैं।
  • मिलकर यह संकल्प लेना हैं, महासागरों को स्वच्छ बनाना हैं।
  • इंसान को बुद्धि हों गई भ्रष्ट कर रहा वो महासागरों को भी नष्ट।
  • आओ मिलकर कसम खाएं महासागरों में कूड़ा न फैलाए।
  • सागर हैं हमारे लिए जरूरी इन्हें साफ सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी।
  • आओ मिलकर कसम खाए महासागर को ही नहीं बल्की इस पूरी पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त बनाएं।

विश्व महासागर दिवस थीम जानकारी

2009हमारे महासागर हमारी जिम्मेदारी
2010हमारे महासागर अवसर और चुनौतियां
2011हमारे महासागर हमारे भविष्य को हरा भरा बनाना
2012समूद्र के कानून पर सयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
2013महासागर और लोग
2014महासागर की स्थिरता
2015स्वस्थ महासागर स्वस्थ ग्रह
2016स्वस्थ महासागर स्वस्थ ग्रह एक स्थाई ग्रह की यात्रा
2017हमारे महासागर हमारा भविष्य
2018हमारे महासागर को साफ करें
2019लिंग और महासागर
2020एक सतत महासागर के लिए नवाचार
2021महासागर जीवन पर आजीविका
2022पुनरोद्वार: महासागर के लिए सामूहिक कारवाही
2023ग्रह महासागर : ज्वार बदल रहें हैं 


ये भी पढ़े-
👇👇👇👇

FAQ:- World Ocean Day 2024

प्रश्न- विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता हैं?
उत्तर- हर साल 8 जून को वर्ल्ड ओसियन डे मनाया जाता हैं।

प्रश्न- World Ocean Day 2022 की थीम क्या थी।
उत्तर -  पुनरोद्वार महासागर के लिए सामूहिक कारवाही ( Revitalization Collective Action For The Ocean ) हैं

प्रश्न- World Ocean Day 2023 की थीम क्या रखी गई थी?
उत्तर- ग्रह महासागर: ज्वार बदल रहें हैं ( Planet Ocean : Tides are Changing ) यह इस बार 2023 में World Ocean Day की थीम रखी गईं हैं।

प्रश्न- विश्व ओसियन दिवस 2024 की थीम क्या रखी गई है?
उत्तर- Catalyzing Action For Our Ocean & Climate ( हमारे महासागर और जलवायु के लिए उत्प्रेरक कारवाई ) 

निष्कर्ष- 

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें जाना की विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता हैं, इसका इतिहास क्या हैं इसको बनाने का उद्देश्य क्या हैं. तथा World Ocean Day 2024 की थीम क्या हैं, आशा करते हैं आपको यह जानकारी जरूर पसन्द आई होगी और आपको इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिला होगा  'धन्यवाद आपका दिन शुभ हो'



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)