-->

छिपकली के बारे में रोचक तथ्य : Facts About Lizard

V singh
By -
0

दोस्तों छिपकली ( Lizards ) को तो आपने देखा ही होगा क्योंकि की पुरी दुनिया में केवल अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड छिपकलीयाँ हर जगह मिल जाती है, पुरी दुनिया में अभी  लगभग 6 हजार से भी अधिक  प्रजाति की छिपकलीयाँ मौजूद है, जिनमें जिसमें गैको जैसी कुछ सेंटीमीटर से लेकर कोमोड़ो ड्रेगन जैसी विशाल लगभग 10 फुट लम्बी ओर 140 किलोग्राम से ज्यादा वजनीय छिपकली मौजूद है, अकसर हमें घरों में बगिचो में छिपकलीयाँ देखने को मिल जाती है, लेकिन आप छिपकलीयों के बारे में कितना जानते है, आज हम आपको छिपकली के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Lizard ) बतायेंगे जों जिनको पढ़ कर आपको छिपकली के बारे में पता चलेगा ओर आपका ज्ञान भी बढ़ेगा तो चलिए शुरू करते है |

छिपकली के बारे में रोचक तथ्य
Facts in Hindi 

छिपकली के बारे में रोचक तथ्य ( Interesting Facts About Lizard )

1#. छिपकली का दिल एक मिनट में एक हजार बार धड़कता है |

2#. दुनिया भर में छिपकली की लगभग 6 हजार प्रजातियां मौजूद है |

3#. कोमोड़ो ड्रेगन नाम की छिपकलीया आकार में छिपकलीयों की प्रजाति में सबसे बड़ी होती है |

4#. छिपकलीयों की कुछ प्रजाति रंग बदलने में भी माहिर होती है |

5#. लगभग 200 मिलियन सालों से छिपकलीयाँ पृथ्वी पर है |

6#. छिपकली को वैज्ञानिक भाषा में Lacertilia ( लाकेटिलिआ ) कहाँ जाता है |

7#. भारत में मिलने वाली छिपकली जहरीली नहीं होती |

8#. विश्व भर में छिपकलीयों की लगभग 6 हजार प्रजातियों में से मात्र दो प्रजाति गिला मॉन्स्टर, ओर मैक्सीकन बिडेड ही सबसे जहरीली होती है |

9#. छिपकली की पूछ कटने के बाद भी वापस आ जाती है |

10#. कोमोड़ो ड्रेगन नाम की छिपकली इंसान को भी आसानी से मारने का दम रखती है |

11#. अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड  छिपकली दुनिया भर में आपको हर जगह मिल जायेगी |

12#. छिपकली शिकारी से बचने के लिए अपनी पूछ को तोड़ देती है ताकी वो शिकारी का ध्यान अपने से भटका दे |

13#. छिपकलीयाँ आपको जंगलों, चट्टानों, घरों के आस पास , दलदली भूमि, रेगिस्तान, आदि  जगह देखने को मिल जायेगी |

14#. छिपकलीयाँ इंसानों की तरह ही अपनी पलकों को इधर - उधर हिला सकती है |

15#. विश्व की सबसे बड़ी प्रजाति वाली छिपकली कोमोडो ड्रेगन लगभग 10 फुट तक लम्बी ओर 140 किलोग्राम तक भारी हों जाती है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हों की ये कितनी खतरनाक हों सकती है |

16#. छिपकली रैपटाइल परिवार का सबसे बड़ा प्रजाति समूह है, छिपकली के अलावा रैपटाइल परिवार में कछुआ, साप, घडियाल,मेढक आदि शामिल है |

17#. छिपकली समय समय पर अपनी त्वचा उतारती रहती है, इसका कारण यह है, की उसका शरीर बाहरी त्वचा के मुकाबले तेजी से बढ़ता है |

18#. छिपकली की नाक उसकी जीभ में होती है, इसलिए किसी भी चीज को सुघने के लिए वो अपनी जीभ बाहर निकालती है |

19#. दुनिया में छिपकली की ऐसी प्रजाति भी मौजूद है, जों साप की तरह दिखती है, इनकी पहचान इनके सिर में मौजूद कान के छेद ओर आँखो से की जा सकती है |

ये भी जाने
👇👇👇

दोस्तों आशा करते है आपको छिपकली के बारे में रोचक तथ्य : Facts About Lizard जरूर पसंद आयी होंगी अगर आप भी छिपकली के बारे में कुछ तथ्य जानते हों तो आप हमें कमेंट कर सकते हों 'धन्यवाद '



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)