-->

गाँव में करें बकरी पालन बिजनेस : Bakri Palan Business जानकारी

V singh
By -
0

दोस्तों आज के समय में बेरोजगारी कितनी बढ़ गयी है ये आप सभी लोग जानते ही हों हर बेरोजगार इंसान काम की तलाश में लगा है लेकिन काम मिलना मुश्किल है, बहुत से युवा पढ़े लिखे है पर बेरोजगार है, ओर सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हुवे है, कितनो की तों सरकारी नौकरी के फॉर्म भरते - भरते अब उम्र ही निकल जाती  है ओर वो प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहा होता है, गाँव में भी बहुत सारे बेरोजगार युवा होते है, वो पैसे तों कमाना चाहते है पर उनको समझ नहीं आता की वो पैसे कैसे कामए और अगर हम उनको गाँव में किये जाने वाले बिजनेस के बारे में बताते है तों वो कहते है, की अगर वो ये काम करेंगे तों उनकी इतनी पढ़ाई करने का क्या फायदा ओर दूसरा गाँव वाले क्या कहेगे,

तों दोस्तों आपको बता दे की एक इंसान को पैसे कमाने से कोई नहीं रोकता वो खुद अपने आप को रोकता है, अपने सोच के चलते की में ये काम करुगा तों दुनिया क्या कहेगी ये सोच जिसके अंदर बैठ जाये वो पैसे नहीं कमा सकता ओर वो कमायेगा भी तों तोड़े बहुत तों दोस्तों ज्यादा बात नहीं करते हुवे आज के बिजनेस के बारे में बात करते है की गाँव में करें बकरी पालन बिजनेस  ओर साल में लाखों  कमाए कैसे चलिए जानते है.

Goat Farming jankari in Hindi 

Bakri Palan Business कर गाँव में रह कर महीने का लाखों कमाए जा सकते है, ये बात हम यू ही नहीं कह रहे आज बहुत सारे लोग गाँव में बकरी पालन बिजनेस कर लाखों कमा भी रहे है, तों हम या आप क्यों नहीं कमा सकते  दोस्तों जैसा की आपको पता होगा की बकरी को गरीबों की गाय कहाँ जाता है, ओर आपको बता दे की बकरी पालन के बिजनेस को ( Goat Farming )  कहाँ जाता है, बकरी पालन के  बिजनेस को  गाँव में किये जाने वाले बिजनेसो  में अच्छा माना जाता है, गाँव में हर किसान 2 - 4 बकरी तों पाले ही रखता है, उसको बकरी पालने का आईडिया भी होता है, की बकरी को क्या खिलाना चाहिए बकरी पालने के लिए कैसी जगह होनी चाहिए आदि लेकिन अगर कोई नौजवान बेरोजगार भाई गाँव में रह कर बकरी पालन ( Goat Farming ) करना चाहता है, ओर महीने के अच्छे पैसे कमाना चाहता है तों आज हमें इस ब्लॉग पोस्ट में गाँव में करें बकरी पालन बिजनेस से सम्बंधित सभी जानकारी आपको देने वाले है, आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े

हम 10 - 20 बकरी पालने की बात नहीं करने वाले हम कम से कम 100 बकरी या उससे अधिक बकरी  पालन ( Goat Farming ) करने के बारे में बात करने वाले ताकी आप बकरी पालन के बिजनेस से महीने के इतने पैसे कमा पाओ जितने आपको अच्छी खासी नौकरी में भी नहीं मिले तभी तों आपको पता चलेगा बिजनेस - बिजनेस होता है ओर नौकरी - नौकरी

गाँव में बकरी पालन कैसे करें

गाँव में बकरी पालन करना आसान है इसके लिए आपको कोई ट्रैनिंग की आवश्यकता नहीं है, आपको इससे सम्बंधित छोटी से छोटी जानकारी आज इंटरनेट में मिल जाती है जहाँ से आप सब कुछ सिख सकते हों. बकरी पालन के लिए कुछ चीजों की जरूर पडती है जिसके बारे में हम डिटेल में आपको निचे बतायेंगे.

बकरी पालन के लिए जगह का चुनाव

दोस्तों  अगर आप बकरी पालन के बिजनेस को करने की सोच रहे हों तों आपको सबसे पहले बकरी पालन के लिए अच्छी जगह का चुनाव करना होगा आपको बता दे की एक बकरी के लिए आपके पास कम से कम 20 वर्ग फिट जगह की जरुरत पडती है ओर एक बकरी के बच्चे यानी मैमने के लिए कम से कम 5 से 8 वर्ग फिट की इस हिसाब से आप जितनी भी बकरी को पालने की सोच रहे हों जगह चुन ले ध्यान रहे जगह प्रदूषण मुक्त साफ सुथरी होनी चाहिए 100 बकरी पालने के लिए आपको कम से कम 25000 वर्ग फिट जमीन की जरुरत होंगी जिसमें शेड बनाने मे आने वाला खर्च माना लगभग 200 रूपये वर्ग फिट आयेगा यानी 25000 वर्ग फिट × 200 = 5 लाख का खर्च 

बकरी के लिए शेड का निर्माण

Goat farming Business करने के लिए आपको अच्छी जगह का चुनाव करने करने के बाद उस जगह पर एक बकरियों के लिए एक शेड यानी घर बनाना होगा जिसमें बकरियाँ आराम से रह सके.

शेड बनाने वक्त इन बातों का रखे ध्यान

  • इस प्रकार के शेड का निर्माण कराये जिसमें शुद्ध हवा आसानी से जा सके
  • शेड की ऊंचाई कम से कम 10 फिट रखे जों बकरियों के लिए अच्छा होता है
  • शेड का निर्माण कराते वक्त दिवार जालीयुक्त  बनानी  चाहिए
  • दिवार की मोटाई कम से कम 10 इंच तक रखे इससे कम नहीं
  • शेड के फर्श को एक साइड  ढलान युक्त बनाए ताकी बकरियों के मल - मूत्र को पानी से धोने में आसानी हों
  • जरुरी बात शेड को बनाते वक्त उसको तीन हिस्सों में  बाँट दे जसमें एक हिस्से में बकरी दूसरे हिस्से में बकरा ओर तीसरे हिस्से में मैमनो को रखा जायेगा
  • शेड के छत का निर्माण  एस्बेस्टस की चादरो से करें
  • शेड के अंदर का वातावरण शुद्ध ओर बढ़िया बनाने के लिए शेड के चारों तरफ पेड़ पौधे लगाए
दोस्तों हमनें जगह का चुनाव कर शेड का निर्माण तों कर लिया पर अब बात आती है, बकरी खरीदने की बकरी खरीदते वक्त हमारे मन मै ख्याल आता है की हम किस नस्ल की बकरी खरीदे तों चलिए इसी के बारे मे जानते है.

बकरी की अच्छी नस्ल

बकरी पालन के बिजनेस से अधिक  मुनाफा कमाने के लिए लोगों  कुछ खास नस्ल की बकरियों को पालना पसंद करते है जों निम्न है.
1- जमुनापारी बकरी  - यह बकरी दूध और मांस दोनों के लिए बेहतर मानी जाती है, तभी लोग इसे ज्यादा पालना पसंद करते है इस नस्ल की बकरी दिन मे लगभग 2 से  2.5 लीटर तक दूध देती है |
2- बरबरी बकरी - इस बकरी का पालन ज्यादातर मांस के लिए किया जाता है |
3- बीटल बकरी - इस नस्ल की बकरी का पालन दूध ओर मांस दोनों के लिए किया जाता है |
4- सिरोही बकरी - इसका भी पालन दूध ओर मांस दोनों के लिए किया जाता है |
5- ब्लैक बंगाल - इस नस्ल की बकरी का पालन अधिकतर मांस के लिए किया जाता है |

100 बकरी खरीदने ओर पालने  मे  एक वर्ष का खर्च

माना आपको 80 बकरी ओर 20 बकरो को खरीद कर Goat Farming स्टार्ट करनी है, ओर आप सोच रहे हों की इसमें कितना खर्च आयेगा तों आपको बता दे की इसमें खर्च तों अच्छा खासा आयेगा पर देखते है कितना आयेगा

माना आपको 10 किलो की 80 बकरी खरीदनी है जिसमें एक बकरी 5000 की है तों 5000 × 80 = 400000 रूपये
माना आपको 15 किलो के 20 बकरे खरीदने है ओर एक बकरा 8000 का है तों  8000 × 20 = 16,0000 रूपये 
80 बकरी + 20 बकरे = 4 लाख + 1लाख 60 हजार = 5 लाख 60 हजार

100 बकरियों के भोजन मे  एक साल मे आने वाला खर्च

माना एक बकरी एक दिन मे 400 ग्राम भोजन करती है ओर एक किलोग्राम भोजन 20 रूपये का है तों  100 बकरी × 0.4 किलोग्राम× 365 दिन =  14600 किलोग्राम
अब एक किलोग्राम भोजन 20 रूपये का है तों  14600 × 20  = 2, 92, 000 रूपये साल मे बकरियों के भोजन मे लगेंगे

100 बकरी का बिजनेस करने मे आने वाला खर्च = शेड बनाने मे खर्च + बकरी खरीदने मे खर्च + एक वर्ष तक बकरियों का भोजन + इंश्योरेंस + चिकित्सा + अन्य यह सभी मिला कर आपका लगभग लगभग खर्च 13 - 14 लाख तक आ जायेगा |

बकरियों का टीकाकरण

अगर आपने बकरी पालन शुरू कर दिया है तों आपको बकरियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना पड़ेगा जिसके लिए आपको बकरियों समय - समय पर टीकाकरण करवाना पड़ेगा ताकी वो आने वाली बीमारियों से बच सके.

बकरी पालन बिजनेस से होने वाले लाभ

आप बकरी पालन से 3 प्रकार से लाभ यानी पैसे कमा सकते हों

1- बकरी का दूध बेच कर

बकरी के दूध मे बहुत सारे पोषक तत्व होते है, जों हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है आप बकरी के दूध को बेच कर पैसे कमा सकते हों |

2- बकरी पालन कर खाद उत्पादन

बकरी के मल मूत्र से बनने वाली खाद को फसल के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, जिसको आप अपने खेतों मे डाल कर अच्छी फसल उगा सकते है साथ ही आप इसको दूसरे किसानों को बेच भी सकते हों ओर मुनाफा कमा सकते हों |

3- बकरी के मांस

बकरी की मांस की बाजार मे डिमांड कितनी होती है ये आप लोग जानते ही होगें इस समय हमारे बाजार में  बकरे का एक किलो मांस 700 रूपये में मिलता है आप अदाजा लगा सकते हों की बकरी को बेचने में कितना पैसा आप कमा सकते हों बकरी को बेचने के लिए आप अपने आस पास के मिट के दुकान वालों से सम्पर्क कर सकते हों |

बकरी पालन के लिए पैसे कहाँ से लाये

दोस्तों बिजनेस करने की तों आज बहुत से लोग सोचते है पर उसमें रुकावट आती है तों पैसे की लेकिन अगर आप बकरी पालन करना चाहते हों तों आप इसके लिए लोन ले सकते हों लेकिन हम आपसे कहना चाहेगे की आप लोन सोच समझ के ही ले ताकी आपको बादमें कोई दिक्क़त न हों |

गाँव में करें बकरी पालन बिजनेस

 गाँव में बकरी पालन के बड़े  बिजनेस के लिए अगर आपके पास ज्यादा  पैसे नहीं है तों आप छोटी सख्या में बकरी पालन का बिजनेस कर सकते हों आप पहले 5 - 10 बकरी का पालन करें ओर जैसे ही आपको उससे मुनाफा हों आप उसे समय के साथ साथ बढ़ाते जाये |

बकरी पालन के लिए ट्रेनिंग

आप बकरी पालन का बिजनेस करने से पहले किसी सस्थान से ट्रेनिंग ले सकते हों जहाँ आपको बकरी पालन से सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में बताया जायेगा जैसे  बकरियों पालन के लिए सही जगह, शेड बनाने से सम्बंधित जानकारी, बकरियों के बीमारियों की जानकारी, बकरियों के भोजन की जानकारी , बकरियों के बारे में सभी जानकारी |

FAQ -

प्रश्न - बकरी पालन से एक महीने में कितने पैसे कमा सकते है?
उत्तर - यह आपके बकरियों की संख्या पर निर्भर है, की आप महीने में कितने बकरियाँ बेचते हों तथा कितने लीटर बकरी का दूध बेचते हों |

प्रश्न - एक बकरे में कितना लाभ होगा ?
उत्तर - अगर अपने एक बकरा 5000 में लिया अब अगर आप उसे 2 साल पालते हों तों वो दो साल के बाद 15000 से 25000 हजार  तक बिक जायेगा जिसमें आप 2 साल का उसका भोजन, दवाई  ओर अन्य  खरच 4000 भी लगाते हों तों आपको 10 -15 हजार  रूपये का मुनाफा होगा इसी प्रकार आप 10 बकरे पालते हों तों आपको 1 से  1.5 लाख  ओर 100 पालते हों तों 10 से 15 लाख रूपये कमा सकते हों |

ये भी पढ़े ओर जानकारी ले
👇👇👇👇👇👇

आखिर शब्द -

आशा करते है आपको गाँव में बकरी पालन से सम्बंधित जानकारी इस पोस्ट से मिल गयी होंगी ओर आपको गाँव में करें बकरी पालन बिजनेस ब्लॉग पोस्ट पसंद आयी होंगी ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)