नमस्कार दोस्तों आज हम फिर से एक आपको एक बिजनेस आइडिया के बारे में बताने वाले है, आजकल गर्मियों का सीजन चल रहा है, और गर्मियों में आइसक्रीम खाना किसको पसंद नहीं होता आपको भी होगा हमें भी है, सभी को होता है क्योंकि आइसक्रीम हमें न सिर्फ गर्मी में कुछ समय के लिए राहत देती बल्कि ये खाने में भी बहुत स्वादिष्ट और हेल्थी भी होती है, और गर्मी में आइसक्रीम खाने का तो मजा ही कुछ और है.
 |
Image- Ice Cream Making Business jankari |
तो दोस्तों आज का बिजनेस आइसक्रीम का बिजनेस ही है,आज हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बतायेंगे की आप आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें तो चलिए ज्यादा समय नहीं गवाते है ओर सीधे मुद्दे पर आते है |
दोस्तों जैसा की आपको क्या सभी को पता होगा की किसी भी बिजनेस में कदम बढ़ाने से पहले हमें उस बिजनेस के बारे में छोटी से छोटी जानकारी पता होनी चाहिए तभी हम बिजनेस में सफल हों पायेंगे|
आइसक्रीम बिजनेस क्या है?
आइसक्रीम बनाने का बिजनेस खोलने के बारे में जानने से पहले हम यह जान लेतें है की आखिर आइसक्रीम बिजनेस क्या है, तो दोस्तों आपको बता दे की आइसक्रीम को बना कर उसे बाजार में ग्राहकों को बेच कर मुनाफा कमाने के बिजनेस को आइसक्रीम बिजनेस कहते है
और वर्तमान समय में आइसक्रीम खाना किसको पसंद नहीं बच्चों से लेकर बूढ़े लोग तक आइसक्रीम खाते है, सादी से लेकर हर छोटी मोटी पार्टियों में भी आइसक्रीम आपको देखने को मिल ही जाती है,ओर इसे खाने वाले की तो बात ही छोड़ो.
आइसक्रीम की माँग यानी डिमांड मार्केट में कितनी है
आपको बता दे की आइसक्रीम एक डेयरी उत्पाद है,जिसकी माँग गर्मियों में तो ताबड़तोड़ होती ही है,वही इसकी माँग ठंडीयों में भी बनी रहती है, इस वक्त बाजार में पहले से ही आइसक्रीम बनाने वाली कम्पनियाँ बहुत सारी है जिनकी आइसक्रीम भी आप ने बहुत बार खायी भी होंगी जैसे - मदर डेयरी, अमूल, आदि ये जो कम्पनियाँ है ये सिर्फ एक प्रकार की आइसक्रीम नहीं बनाती ये टेस्ट और फ्लेवर के साथ अलग अलग प्रकार की आइसक्रीम बनाती है,तभी लोगों को इनकी आइसक्रीम की माँग रहती है, आपको भी आइसक्रीम का बिजनेस खोलना है तो आपको भी इन्ही कंपनीयों की तरह आइसक्रीम बनाना होगा बल्कि हम तो कहते है की आप इनसे भी अच्छी आइसक्रीम बनाए आप कुछ नया निकाल सकते हों जो खाने में लोगों को पसंद भी आये ओर हेल्थी भी हों फिर देखिये आपका बिजनेस कैसे चलता है |
आइसक्रीम बनाने के लिए जरुरी चीजे
1- मशीनिंग उपकरण
बिना मशीनिंग चीजों के आप आइसक्रीम नहीं बना सकते आइसक्रीम बनाने के लिए चाहिए निम्न मशीने जैसे
- फ्रिज
- मिक्सर
- कूलर कंडेसनेर
- थर्मोकोल आइस कूलर बॉक्स
- ब्रिने टैंक,आदि
2- आइसक्रीम की सामग्री
ऊपर बताये गये मशीनों के बाद अब हमको आइसक्रीम बनाने की सामग्री लेनी पड़ेगी जो निम्न है जैसे -
- दूध
- मक्खन
- अंडे
- शुगर
- दूध का पावडर
- क्रीम
- प्लेवर पाउडर
- कलर पाउडर
- आदि
आइसक्रीम बनाने वाली मशीने कहाँ से ले ओर इनमे खर्च कितना आयेगा
ये सभी मशीन आप बाजार से खरीद सकते हों इसपर आपको लगभग दो से ढाई लाख तक का खर्चा आयेगा आप चाहो तो ओटोमेटिक आइसक्रीम बनाने वाली मशीन भी ले सकते हों इससे आपके समय में बचत के साथ साथ प्रोडक्सन भी बढ़ेगा पर यह मशीने 1 लाख के ऊपर शुरू होती है,इनमें आपका थोड़ा ज्यादा खर्चा आयेगा |
आइसक्रीम बनाने की सामग्री कहाँ से खरीदे
आइसक्रीम बनाने के लिए दूध, मक्खन आप किसी डेयरी से ले सकते हों ओर अंडे, क्रीम फ्लेवर पाउडर, कलर पाउडर, शुगर आपको बाजार में दुकान में मिल जायेगी ओर इनकी दाम की बात करुँ तो इन चीजों के दाम हमेशा घटते बढ़ते रहते है.
आइसक्रीम के प्रमुख प्रकार
आज के समय में ज्यादातर लोग चार प्रकार की आइसक्रीम खाना पसंद करते है
- कैंडी आइस क्रीम
- लेक्टोज फ्री आइस क्रीम
- ग्लूटेन फ्री आइसक्रीम
- सोफ्टि
ये चारों आइसक्रीम सबकी पसंद होती है,जिनके अनेकों फ्लेवर मिलते हों जो लोगों को पसंद होते है |
आइसक्रीम बनाने की प्रक्रिया
आइसक्रीम बनाने के लिए निम्न चरणों से गुजरना पड़ता है तब जाकर वो बेचने यानी हम लोगों के खाने योग्य बनती है चलिए जानते है आइसक्रीम बनाने की प्रक्रियाओं के बारे में
1- मिश्रण बनाने की प्रक्रिया
2- Pasteurize प्रक्रिया
3- Homogenize प्रक्रिया
4- Liquid Flavors
5- Liquid Colors
6- फ्रिज की मदद से जमाना
7- आइसक्रीम की पैकजिंग
आइसक्रीम की कीमत कितनी रखे
आइसक्रीम की कीमत आइसक्रीम के साइज, फ्लेवर,उसमे पढ़ने वाली सामग्री के हिसाब से अलग - अलग होंती है आप भी 5 रूपये से लेकर हजारों रूपये तक की आइसक्रीम बेच सकते हों वैसे ज्यादातर लोग 10 या 20- 30 रूपये से लेकर 100 रूपये तक की ही आइसक्रीम खाते है|
आइसक्रीम के बिजनेस में होने वाला प्रॉफिट
आइसक्रीम के बिजनेस में मुनाफा भी अच्छा खासा हों जाता है, इस लिए आजकल बहुत सारी आइसक्रीम की कम्पनियाँ खुलती ही जा रही है,क्यों की उनको पता है की आइसक्रीम हर किसी को पसंद होती है,ओर गर्मीयों में तो आइसक्रीम की बिक्री बहुत ज्यादा बढ़ जाती है,जिससे मुनाफा भी बढ़ता है |
आइसक्रीम के कंपनी का नाम क्या रखे
अगर आप अपनी आइसक्रीम की कम्पनी खोल रहे हों और उसका नाम क्या रखु सोच रहे हों तो आपको हम कहना चाहेगे की आप कंपनी का नाम ऐसा रखे जो भी इंसान आपकी आइसक्रीम खाये उसको आपके कंपनी का नाम याद रहे ओर वो बार बार खाये कंपनी का नाम भी बहुत मायने रखता है कंपनी को चलाने में |
आइसक्रीम कंपनी के लिए पंजीकरण और लाइसेस
कंपनी खोलने की सोच रहे हों तो आपको कंपनी का पंजीकरण जरूर करवा ले आपको अपने कंपनी के नाम का पंजीकरण करवा लेना है इससे आपकी कंपनी के नाम पर सिर्फ आपका हक होगा ओर कोई दूसरा भविष्य में आपकी कंपनी का नाम कॉपी नहीं कर पायेगा |
और आपको कंपनी के लिए लाइसेंस भी लेना होगा क्योंकि किसी की खाने पीने की चीज को बाजारों में बेचने के लिए आपको पक्के लाइसेंस की जरुरत पडती है, भारत में खाने,पीने की चीजों में लाइसेंसदेने का कम FSSI द्वारा किया जाता है,
आइसक्रीम की कंपनी के लिए अन्य जानकारी
- आइसक्रीम की कंपनी के लिए जगह का चयन
- कंपनी में काम करने के लिए लोगों का चयन
- कंपनी का प्रचार
- कंपनी की साफ सफाई का ध्यान
- आइसक्रीम में पडने वाली सामग्री की अच्छे से जांच
आइसक्रीम बनाने का बिजनेस शुरू करने से पहले ले ट्रेनिंग
आप अगर आइसक्रीम का बिजनेस करने की सोच रहे हों तो आपको इससे पहले आइसक्रीम के बिजनेस से सम्बंधित सभी छोटी मोटी जानकारी ले लेनी चाहिए ताकी बिजनेस स्टार्ट करने के बाद आपको कोई प्रॉब्लम न हों आप इसके लिए इस बिजनेस से जुडी किसी दूसरी कंपनी में जा कर कुछ महीने या साल काम कर सकते हों ओर जब आपको इस बिजनेस के बारे में सारी जानकारी प्राप्त हों जाये नौकरी छोड अपना ही बिजनेस शुरू कर सकते हों |
इन बिजनेस के बारे में भी जाने
👇👇👇👇👇👇👇
आखरी शब्द
आशा करते है आपको ये ब्लॉग पोस्ट आइसक्रीम बनाने का बिजनेस कैसे शुरू करें | Ice Cream Making Business jankari जरूर पसंद आयी होंगी और आपको इससे बहुत कुछ सिखने को भी मिला होगा ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '
Please do not enter any spam link in the comment box.