-->

श्रीराम पर कविता - Poem On Shri Ram

V singh
By -
0
श्रीराम को बहुत सारे नाम जैसे राघव, रामचंद्र, कोशलेंद्र, रामभद्र के नाम से भी जाना जाता है, आपको बता दे की भगवान राम के 108 नाम है, और यह विष्णु भगवना के 7 अवतार थे श्रीराम का जन्म चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को सरयू नदी के किनारे बसे अयोध्या नगर में हुवा इसके पिता का नाम राजा दशरथ और माता का नाम कोशल्या था।
श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, यानी यह सत्य , धर्म, दया ,करुणा के मार्ग पर चलते थे वह पराकर्मी, निरोगी, बुद्धिमान और अच्छे वक्ता थे, इनके परम भक्तो में हमुमान जी का नाम सबसे पहले आता है, जिनके मुख में हर समय राम नाम का जाप रहता है, केवल राम शब्द के जाप से ही कठिन से कठिन काम भी आसान हो जाता है, भटके को रास्ता मिल जाता है, सारे संकट , दुख दर्द खत्म हो जाते है, कुछ तो बात है, राम के नाम में जिसे हर इन्सान को जपना चाहिए
राम नाम जप ले बंदे , बनेंगे तेरे सारे काम, क्यों भटकता है इधर उधर, अंतिम नाम है राम, बोलो जय श्रीराम, जय श्री राम।
Ram Par Kavita
Shri Ram Poem In Hindi 

दोस्तों इस लेख में हमने श्रीराम भगवान के ऊपर एक छोटी सी कविता ( Poem On Shri Ram In Hindi ) लिखी है, जो शायद आपको पसंद आए अगर पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे 

श्रीराम पर कविता ( Poem On Shri Ram In Hindi )

श्रीराम बसे हर किसी के मन में 
खोज सको तो खोज लो 
सही समय में सही मार्ग में 
चलना है यह जान लो ।

कहा जाता जिनको मर्यादा पुरुषोत्तम 
वो सत्य के मार्ग पर चलते थे
अपने पराकर्म से अधर्म को मिटा 
वो धर्म की स्थापना करते थे।

श्रीराम की भक्ति करने से 
सारे दुःख - दर्द खत्म हो जाते है 
श्रीराम के नाम का जप करने से 
मोक्ष का द्वार खुल जाता है।

वचन पुरा करने के लिए जिन्होंने 
14 वर्ष का वनवास अपनाया था 
जगह - जगह जाकर पाप को मिटा 
इस धरती को स्वर्ग बनाया था।

रावण था बहुत बडा शिव का भक्त 
पर अहंकार ने उसे घेरा था 
माता सीता का अपहरण कर 
उसने अपनी मृत्यु को आमंत्रण भेजा था।

अहंकार, लोभ, लालच को तुम 
जितनी जल्दी हो सके छोड़ दो 
सत्य के मार्ग में चलते - चलते 
मोक्ष के द्वार को खोल दो।
          लेखक - V Singh 

Read More Poem 
👇👇👇👇
आशा करते है, आपको श्रीराम पर यह कविता जरूर पसंद आई होगी जय श्री राम, जय वीर हनुमान।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)