-->

Business Idea: ब्लूबेरी फसल की खेती आपको कर देगी मालामाल जानिए किन बातों का रखना ध्यान

V singh
By -
0

Business Idea: आज के समय में हर किसी को तो अच्छी नौकरी मिलना संभव नहीं ऐसे में अगर आप बेरोजगार हों और कोई बिजनेस करने की सोच रहें हों तो आपकों एक फसल के बारे में हम बता रहें हैं. जिसकी खेती कर आप बहुत सारा पैसा कमा सकतें हों।

Blueberry Farming in hindi
Blueberry Farming in Hindi

ज्वॉइन फेसबुक
ज्वॉइन टेलीग्राम

दोस्तों इस फसल का नाम हैं, ब्लूबेरी जी हा नीले रंग की छोटी गोल स्वाद में खट्टी, मिट्ठी ब्लूबेरी खाना किसको पसंद नहीं होता बहुत से लोगों ने इसको खाया नहीं होगा क्योंकि यह बहुत महगी हैं, 1 kg ब्लूबेरी का रेट लगभग 800 से लेकर 1000 तक होता हैं. जिससे की गरीब इंसान इसे नही खा सकतें लेकिन अमीर इंसान इसे बहुत खाते हैं. ब्लूबेरी में लगभग 84% पानी , फाइबर, आयरन,विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ऐ , मैंगनिज, फास्फोरस, पोटेशियम जैसे बहुत सारे तत्व होते हैं. जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. यह वजन घटाने, स्किन को सही रखने और दिमाग को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत लाभदायक होती हैं. इस लिए इसकी बाजार में बहुत माग रहती हैं।

ब्लूबेरी की खेती भारत में जम्मू कश्मीर , उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश की जाती हैं. इसे और जगह भी किया जा सकता हैं. बस आपकों इसकी जानकारी होनी चाहिए क्योंकी ब्लूबेरी स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक हैं. इस लिए इसकी खेती भविष्य में भारत में बड़े पैमाने में की जाने लगेगी इस लिए ब्लूबेरी फसल की खेती आपको कर देगी मालामाल।


ब्लूबेरी फसल की खेती आपको कर देगी मालामाल जानिए किन बातों का रखना ध्यान 

अगर आप ब्लूबेरी की खेती करने की सोच रहें हों तो आपको सबसे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना होगा चलिए क्या हैं वो बाते जानतें है।

जलवायु का रखें ध्यान

वैसे देखा जाए तो इस फसल को कई सारी जलवायु में उगाया जाता हैं लेकिन इसके लिए गर्म जलवायु सबसे अच्छी मानी जाती हैं. इस लिए आप इसकी खेती करने से पहले अपने क्षेत्र की जलवायु का पता लगा सकतें हों।

मिट्टी का ध्यान

ब्लूबेरी की फसल के लिए मिट्टी उपजाऊ , अम्लीय, नम और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए मिट्टी का pH माना 4.0 से लेकर 5.5 उत्तम माना जाता हैं. अगर PH मान इससे ज्यादा है, तो आप मिट्टी में थोड़ा सल्फर डाल मिट्टी के pH मान को कम कर सकतें हों।


ब्लूबेरी की किस्में

इस फसल की बहुत सारी किस्में मौजूद हैं, जिसमें आप 3 से 4 कटाई में ही उत्पादन प्राप्त कर सकतें हों. इन किस्मों को आप बाजार से खरीद सकते हो  ब्लूबेरी की उन्नत किस्मों को मुख्य रूप से तीन श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें हाईबस, हाइब्रिड हाफ हाई और लोबश शामिल हैं।
ब्लूबेरी की उन्नत किस्में निम्न हैं, जैसे ब्लूबेरी ड्यूक किस्म, टोरो किस्म, चेटलर किस्म, ओनल किस्म, एलियट किस्म, मिस्टी नेल्सन किस्म आदि बहुत सारी।

इसके आलावा ब्लूबेरी की खेती के लिए भूमि तैयार करनी होती हैं, जिसके लिए आपको खेत की अच्छे से जुताई करनी होती हैं. 
और फिर उसमें रोटावेटर चलाना होता हैं, और लाइनवार एक पेड़ से दुसरे पेड़ की बिच की दूरी 2 फिट रख कर इस पौधे की खेती की जाती हैं, और एक लाइन से दुसरे लाइन के बीच की दूरी तीन मीटर तक रखनी होती हैं।
वैसे तो आप इस फसल की खेती किसी भी समय कर सकतें हों लेकिन अप्रैल से जून के महीने तक का समय इसके लिए सही माना जाता हैं।
एक एकड़ ज़मीन में आप 3500 पौधो की खेती कर सकतें हों. और पौधे लगाने के बाद आपको 2 दिन छोड़ सिचाई करनी होगी हैं तथा समय समय पर इसकी निराई गुड़ाई भी करनी होती हैं।

कितने दाम में बिकती हैं ब्लूबेरी

शुरुवात के पहले साल जब ब्लुबेरी के पोधे में फल लगना शूरू होते हैं तो एक पौधे से 800 ग्राम से लेकर 1 kg ब्लूबेरी की उम्मीद होती हैं जिसके बाद हर साल इसमें वृद्धि होती हैं और 6 से 7 साल जब इसका पौधा पूरी तरह से परिपक्व हो जाता हैं तो एक पौधे से कम से कम 4 से लेकर 5 kg या उससे भी अधिक ब्लूबेरी का उत्पादन होता है , एक्सपर्ट की माने तो ब्लूबेरी का पौधा 20 से 25 साल तक फल देता हैं. और एक पौधे से एक साल में ज्यादा से ज्यादा उपज 10 kg तक की जा सकती हैं।
अब आप ही लगा लो इंडिया में इसकी खेती कम होती हैं इस लिए यह आपको बाजार में 800 से लेकर 1000 या उससे भी अधिक दाम में मिलेगा. क्योंकि Amazon में 100 ग्राम Dried Blueberry का दाम लगभग 200 रूपये तक है।

अब आप ही लगा लो अगर आपने एक एकड़ में 3500 ब्लुबेरी के पौधे लगाए हैं. तथा और एक साल में एक ब्लूबेरी का पौधा आपको एक किलो ब्लूबेरी दे रहा हैं और आप उसे 800 रूपये किलो भी बेच रहें हो तो।
3500 × 800 = 28 लाख अब आप खुद ही सोच सकते हो जैसे जैसे ब्लूबेरी के पौधे की उम्र बढ़ेगी वो हर साल ज्यादा ऊपज देगा और आपको उतना ही ज्यादा मुनाफा होगा।

तो इस प्रकार आप ब्लुबेरी की खेती कर सकतें हों और लाखों रूपये कमा सकतें हों पर ध्यान रहें की ब्लूबेरी की खेती करने से पहले आप किसी ऐसे किसान से जरूर मिले जो इसकी खेती पहले से ही कर रहा हों क्योंकी वो आपको इस की खेती से सम्बन्धित हर छोटी बड़ी जानकारी दे सकता हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)