-->

World Food Safety Day 2023 थीम, इतिहास

V singh
By -
0

World Food Safety Day 2023 ( विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस):- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं इस ब्लॉग लेख में जहां हम आपकों एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस के बारे में बताने वालें हैं. जो की विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हैं. जैसा की आपकों पता ही होगा की यह दिवस हर साल पूरी दुनियां में 7 जून को मनाया जाता हैं. इस साल भी 7 जून 2023 को यह दिवस बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जायेगा।

आखिर World Food Safety Day हर साल पूरी दुनिया में क्यों मनाया जाता हैं. इसको मनाने की क्या वजह हैं, इसको मनाने के पीछे का इतिहास क्या हैं, तथा इस बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम क्या हैं. इसके बारे में हम विस्तार में इस ब्लॉग लेख में जानेंगे तो चलिए शुरु करते हैं और World Food Safety Day 2023 के बारे में जानते हैं।

Table of Content (toc )

World Food Safety Day 2023 थीम, इतिहास  

जैसा की आपकों पता ही हैं, की आज के समय में इंसान अपनी सेहत के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा हैं. इंसान को स्वस्थ रहने के लिए जितनी जरुरत एक्साइज और नीद की हैं उससे कई ज्यादा अच्छा पोष्टिक भोजन और पानी की हैं, आज के समय में एक तरफ तो इंसान को शुद्ध हवा नहीं मिल रही न ही शुद्ध पानी मिल रहा दूसरी तरफ एक और प्रोब्लम इंसान के सामने हैं वह है. मिलावटी खाने की इस लिए सयुक्त राष्ट्र ने दूषित भोजन और पानी से इंसान के शरीर में पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव की और ध्यान देने के लिए हर साल 7 Jun को World Food Safety Day मनाने की एक महत्वपूर्ण घोषणा की हैं. जिससे की लोग अपने सेहत हों देखते हुवे दूषित खाने और पानी से बच सकें और लोगों में एक जागरूकता फैल सकें ।

इस बार 7 जून 2023 को पांचवा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा जो की बुधवार के दिन हैं।
World Food Safety Day
वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे जानकारी

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस जानकारी 2023

दिवस का नाम World Food Safety Day ( विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस )
मानने की तारीख 7 जून हर साल
क्यों मनाया जाता दूषित खाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए
कहा मनाया जातापूरी दुनिया में
पहली बार मनाया 7 जून 2019
शुरुवात सयुक्त राष्ट्र महासभा के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा 2018 में

World Food Safety Day कब मनाया जाता हैं

जैसा की आपकों पता ही होगा की हर साल वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 7 जून को मनाया जाता हैं. लोगो को दूषित खाना और पानी के प्रति जागरूक करने के लिए 2018 में सयुक्त राष्ट्र महासभा के खाद्य एवं कृषि संगठन विभाग द्वारा इसकी शुरुवात करनें की  की गई थीं जिसके बाद 2019 में 7 जून को पूरी दुनिया में पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया ।
WHO ने दूषित खाने और पानी के बढ़ते खतरों को देखते हुवे  2018 में World Food Safety Day मानने का प्रस्ताव रखा था ताकि लोगों को दूषित खाने और पानी के प्रति जागरूक किया जाएं और इस खतरे को बढ़ने से रोका जाए।

विश्व खाद्य दिवस का इतिहास ( History Of World Food Safety Day )

FAO ( खाद्य एवं कृषि संगठन सम्मेलन ) जुलाई 2017 के 40 वे सत्र में अपनाएं गए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के प्रस्ताव को WHO ने दिसंबर 2017 में अपना समर्थन दिया जिसके बाद उस प्रस्ताव को सयुक्त राष्ट्र महासभा के 73 वे सत्र के दूसरी समिति के सामने रखा गया जिसे सयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) ने एक अपनाया जिसके और 20 दिसंबर 2018 को प्रत्येक साल 7 JUN को मानने की घोषणा की गई ।
इस प्रकार एक महत्वपूर्ण दिवस वर्ल्ड फूड सेफ्टी दिवस मनाना पुरे दुनिया में हों चालु हों गया।

World Food Safety Day 2023 की थीम क्या हैं

हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की एक थीम रखी जाती हैं. जो की दूषित भोजन और पानी के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रखी जाती हैं, ताकी लोग स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन एवं पानी का सेवन करें और हर किसी को अच्छा पौष्टिक भोजन मिल सकें।
इस बार World Food Safety Day 2023 की थीम " खाद्य मानक जीवन बचाते हैं " रखी गईं हैं जो इंग्लिश में Food Standards Save Lives हैं।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता हैं इसका उद्देश्य क्या हैं 

एक समय था जब लोग अच्छा पौष्टिक भोजन, पानी का सेवन करता था जिससे उनका शरीर हुष्ट पुष्ट और स्वस्थ रहता था आपने देखा भी होगा की पहले के इंसान ज्यादा साल तक जीते हैं. हमनें भी बहुत सारे लोगों को 100 साल जीते हुवे देखा हैं. लेकिन अगर आज हम आपसे कहे की आज कोई 100 साल तक जी सकता हैं. तो आप कहेंगे की मुश्किल हैं, यह मुश्किल इस लिए हैं, क्योंकि आज के समय इंसान दूषित खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहा हैं. जिसका उसके स्वस्थ पर बुरा असर पढ़ रहा हैं. जिस कारण उसको कई बीमारी लगी हूवी हैं, क्योंकि अच्छा भोजन पानी ही शरीर को स्वस्थ बना सकता हैं।

इस लिए इसी संकट को देखते हुवे हर साल विश्व में 7 जून को World Food Safety Day मनाने की घोषणा सयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गईं हुवी हैं. जिससे की लोगों को दूषित भोजन पानी के प्रति जागरूक किया जाए ताकी हर इंसान को पौष्टिक खाना मिले और उसके स्वास्थ अच्छा बना रहें. साथ ही खाद्य जनित जोखिम का पता लगाना और उसे रोकना भी है।

World Food Safety Day मनाया क्यों जरूरी हैं

हर साल दुनिया में बहुत सारे लोग दूषित खाद्य पदार्थ खाने की वजह से बहुत सारी बीमारियों का शिकार हों जाते हैं. और हर साल लाखो की संख्या में लोग दूषित भोजन की वजह से मौत के घाट उतर जाते हैं, WHO के अनुसार हर दस में से एक इंसान दूषित भोजन की वजह से स्वास्थ समस्या से ग्रसित होता हैं और हर साल लगभग पूरी दुनिया में 4 लाख से अधिक लोगों की मौत का कारण भी यही दूषित खाना बनता हैं।

ज्यादातर दूषित खान पान की वजह से उन बच्चो की मौत होती हैं जो की 5 साल से कम उम्र के होते हैं. और हर किसी इंसान चाहे वो छोटा हो या बड़ा दूषित भोजन का उसके शरीर में कोई न कोई प्रभाव जरुर पड़ता हैं।

इस लिए हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस ( World Food Safety Day ) मनाया जाना बहुत जरूरी हैं. ताकी खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालें पकड़े जाएं और लोग भी अपने भोजन के प्रति जागरूक हों सकें।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 कैसे मनाएं

हर इंसान 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के दिन कुछ काम कर सकता हैं. जिससे की इस दिवस को मानने का उद्देश्य पूरा हों सके और लोग अच्छा एवम पौष्टिक भोजन कर सकें।
  • इस महत्वपूर्ण दिवस पर आप अपनें दोस्तों के साथ मिल कर लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकतें हों।
  • आप लोगों को बता सकतें हों की स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध एवम पौष्टिक भोजन करना क्यों जरूरी हैं।
  • इस दिन आप लोगो को ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से यह बता सकतें हों. की खराब खान पान की वजह से कौन- कौन सी बीमारी हों सकती हैं. ताकी दूषित भोजन से होने वाली मौतो को कम किया जा सके।
  • आप एक अच्छे और पौष्टिक खाने का चार्ट बना सकते हों और उसे ऑनलाइन माध्यमों से लोगों तक पहुंचा सकतें हों।
यह काम कर आप World Food Safety Day के उद्देश्य को पूरा करनें में अपना पुरा सहयोग दे सकते हों।

खाद्य पदार्थ लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

आज के समय में हर खाद्य सामग्री पर मिलावट की जा रही हैं, यह मिलावट क्यों की जा रही हैं. कौन यह मिलावट कर रहा हैं, इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हैं इस लिए हर इंसान को खाद्य सामग्री लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं।
  • आप किसी भी खाद्य पदार्थों को खरीदने वक्त उसके रंग शुद्धता और गुणवता में ध्यान दें।
  • किसी भी पैकिंग वाली चीज़ को खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट चैक जरुर करें।
  • आप सामान हमेशा एक अच्छी दुकान से खरीदे जो सत्यापित हो।
  • उपभोगता नियमों का पालन करें।

World Food Safety Day थीम जानकारी

2019 पहला थीम खाद्य सुरक्षा सभी का सरोकार
2020 दूसरा थीम खाद्य सुरक्षा सभी का सरोकार
2021 तीसरा थीम स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन
2022 चौथा थीम सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ
2023 पांचवा थीम खाद्य मानक जीवन बचाते हैं 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कविता

हवा हों गई प्रदूषित आज जल भी प्रदूषित हो गया
भोजन भी दूषित हो गया इंसान अब तुझे कौन बचाएगा।

समय रहते इस संकट को तुझे अब समझना होगा
शुद्ध भोजन पदार्थो का सेवन तुझे अब करना होगा।

शरीर को अपने स्वस्थ रखना बहुत जरूरी हैं
इसके लिए पौष्टिक भोजन कराना बहुत जरूरी हैं।

हवा हों गई प्रदूषित आज जल भी प्रदूषित हो गया
भोजन भी दूषित हो गया इंसान अब तुझे कौन बचाएगा।

World Food Safety Day Kavita ( मिलावटी भोजन )

भोजन मिलावटी हों गया
इंसान अब तू क्या खायेगा
बिना खाना खाएं बिना
तू थोड़ी ना बच पायेगा।

खायेगा मिलावटी भोजन तो
बीमार तू हों जायेगा 
जिंदगी भर अस्पताल के 
चक्कर लगाते रह जाएगा।

भोजन मिलावटी हों गया
इंसान अब तू क्या खायेगा
बिना खाना खाएं बिना
तू थोड़ी ना बच पायेगा।

चावल में कंकड़ मिले
जो दांतों से टकराने हैं
आटे में ऐसा पदार्थ मिला
जो आंतो को चिपकाते हैं।

भोजन मिलावटी हों गया
इंसान अब तू क्या खायेगा
बिना खाना खाएं बिना
तू थोड़ी ना बच पायेगा।

यह भी पढ़े
👇👇👇👇

FAQ:- World Food Safety Day 2023 Hindi


प्रश्न- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता हैं?
उत्तर - हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता हैं।

प्रश्न- विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 की थीम क्या हैं?
उत्तर-  " खाद्य मानक जीवन बचाते हैं "

प्रश्न- World Food Safety Day 2022 की थीम क्या थी?
उत्तर- सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ 2022 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम थी।

प्रश्न- पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया गया?
उत्तर-  7 Jun 2019 को पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया।

प्रश्न- 2023 में कौन सा World Food Safety Day मनाया जाएगा।
उत्तर- इस साल 7 जून को बुधवार के दिन पांचवा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा।

निष्कर्ष - #Worldfoodsafetyday

आज के इस ब्लॉग लेख में हमने आपको World Food Safety Day के बारे में जानकारी दी हमनें आपको बताया की आखिर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता हैं, इसका इतिहास क्या हैं, तथा World Food Safety Day 2023 की थीम क्या हैं. आदि आशा करते हैं आपको यह जानकारी जरुर पसन्द आई होगी और आपको इससे बहुत कुछ सीखने को मिला होगा ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हो '

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)