-->

बच्चों के लिए मजेदार पहेलियाँ - Paheliyan In Hindi

V singh
By -
0
Paheliyan In Hindi:- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं इस ब्लॉग लेख में और आज का यह ब्लॉग लेख आप के लिए बहुत खास होने वाला हैं. क्योंकि आज इस लेख में हम आपके लिए बहुत सारी मजेदार पहेलियाँ ( Paheliyan ) लेकर आए हैं. जो आपका दिमाग तो घुमा देगें ही साथ में इन पहेलियों को आप अपने दोस्तों से बच्चों से पूछ कर उनका भी दिमाग घुमा सकतें हों।

दोस्तों अगर आपकों अपनी बुद्धि पर बहुत ज्यादा भरोसा हैं. तो पहेलियों के जवाब देखें बीना उनके जवाब खोजने की कोशिश करना क्योंकी ऐसी - ऐसी  पहली ( Paheli ) इस लेख में मौजूद हैं. जिनका जवाब देखें बिना अगर आप खुद से उनका जवाब देने की सोचोगे तो आपकों एक पहेली का जवाब सोचने में पूरा दिन लग सकता हैं।

तो दोस्तों अगर आप पहेलियों का सामना करनें के लिए हों तैयार तो हम भी हैं आपके सामने Paheliyan In Hindi रखने के लिए तैयार तो अपने दिमाग को शांत कर लो क्योंकि कुछ ही देर में आपका दिमाग पहेलियों के जवाब खोजने में चकराने वाला हैं।

हम इस लेख में पहेलियों को 3 लेवल में बांटेगे पहला  Basic, दूसरा Mediam, तीसरा High अगर आप बीना जवाब देखें तीनों लेवल में से 10, 10, 10 पहेलियों के जवाब भी खुद से खोज गए तो समझ लेना आप जीनियस हों।

Table of Content (toc )

बच्चों के लिए मजेदार पहेलियाँ ( Paheliyan In Hindi )

सोचने में जो मजबूर कर दे वो पहली होती हैं, जो दिमाग की कसरत करादे वो पहली होती हैं. आसन होता हैं जवाब पर पहेली का जादू ऐसा हैं. कुछ देर के लिए हर दिमाग सोच में पड़ जाता हैं।
Majedar Paheliyan In Hindi
Paheliyan With Answer 

Paheliyan In Hindi Lavel - 1

1- तीन पैर की तितली नहा धो कर निकली बताओं क्या हैं?
उत्तर- समोसा 
________________________________________

2- सबसे छोटा गेट कौन सा हैं बताओं क्या हैं?
उत्तर - कोलगेट 
_________________________________________

3- तीन अक्षर का मेरा नाम उल्टा - सुलटा एक समान?
उत्तर - जहाज, नवीन
__________________________________________

4- आसमान में दो अंडे एक गर्म दुसरा ठंडा बताओं सही जवाब नहीं तो खाओगे डंडा?
उत्तर- सूरज और चंद्रमा
___________________________________________

5- उंगलियाँ तो हैं मेरी पर उसमें न हड्डी न खाल बताओं भाई क्या हैं मेरा नाम?
उत्तर - दस्ताने
____________________________________________

6- डिब्बे के ऊपर डिब्बा , डिब्बे के ऊपर झाड़ बताओं क्या हूं में सोचने में लगे पूरा साल?
उत्तर- गन्ना
____________________________________________

7- गाना सुनता ऐसा की कोई ताली बजाएं नहीं रह सकता? 
उत्तर - मच्छर
___________________________________________

8- हम सुरक्षित तभी सौ पाते जब वो जागा रहता ?
उत्तर - जवान
__________________________________________

9- उछल - उछल के चलता हूं पानी हों या जमीन दोनों जगह रह सकता हूं बताओं क्या हूं मैं?
उत्तर - मेढ़क
_________________________________________

10- पक्षी की पूंछ हाथ में पक्षी उड़े ऊंचे आसमान में बताओं क्या हैं?
उत्तर - पतंग
_____________________________________________

11- लाल , हरी , पीली, नीली महिलाओं की कलाई में मैं लगु सुहानी?
उत्तर- चूड़ी
____________________________________________

12- बा अक्सर से शुरू मैं होती बताओं मेरा नाम जल भरने के में रोज आऊ काम ?
उत्तर- बाल्टी
____________________________________________

13- तीतर के आगे दो तीतर, तीतर के पीछे दो तीतर दिमाग दौडाओ अपना और बताओं तो कितने तीतर?
उत्तर- तीन
____________________________________________

14- वफादारी के लिए मैं जाना जाता बताओं क्या हैं, मेरा नाम?
उत्तर- कुत्ता
____________________________________________

15- बताओं क्या हैं ऐसी चीज जिसे खा सकते हम पानी के नीचे?
उत्तर- गोता
_____________________________________________

16- प्रश्न पूछूं उत्तर क्या ?
उत्तर- दिशा
_____________________________________________

17- गाय फरवरी के मुकाबले जनवरी में ज्यादा पानी क्यों पीती हैं?
उत्तर- जनवरी में ज्यादा दिन होते हैं इसी लिए
_____________________________________________

18- मैं 15 दिन तक बिना सोए रह सकता हूं बताओं कैसे ?
उत्तर- रात में सो कर
_____________________________________________

19- बिना खिड़की दरबाजो का बना रूम कौन सा होता हैं?
उत्तर- मशरूम
_____________________________________________

20- समुद्र से मुझे निकाला जाता घर - घर में मैं करूं राज मेरे बिना नहीं होता खाने में स्वाद ?
उत्तर- नमक
_____________________________________________

21- बताओं तुम मेरा नाम मेरे बिना तुम्हारा कुछ मिनट में काम तमाम?
उत्तर- ऑक्सीजन
_____________________________________________

22- वह कौन सी चीज है जिसे हम आधा भी खाले तो वो पूरी ही रहती हैं?
उत्तर- पूरी
_____________________________________________

23- बताओं मैं हू कौन सा फूल जिसमें न खुशबू न रंग न धूल
उत्तर- अप्रैल फूल
____________________________________________

24- बैठे - बैठे तुम्हें दुनियां घुमा दू कुछ सेकंड में अंतरिक्ष में पहुंचा दू?
उत्तर- मन
_____________________________________________

25- डब्बे के अंदर बंद हैं सैनिक पचास मारे सर दीवार में तो जल कर हो जाए राख?
उत्तर- माचिस
_____________________________________________

26- आसमान मैं हम घूमते जाए टकराए तो आंसू बहाए?
उत्तर- बादल
____________________________________________

27- आओ सुनाऊं तुमको एक लाठी की कहानी जिसको चूसो तो निकले मीठा - मीठा पानी?
उत्तर- गन्ना
____________________________________________

28- कमर झुका के चलता हैं बूढ़ा जहा रुके वहा लगाएं प्रश्न का ठपा?
उत्तर- ?
____________________________________________

29- एक राजा की ऐसी रानी जल - जल कर पिए राजा का सारा पानी?
उत्तर- दीपक
___________________________________________

30- कटोरे के ऊपर कटोरा बेटा है बाप से भी गौरा?
उत्तर- नारियल
_____________________________________________

31- सफेद हु मैं हरी मेरी पूछ मुझको खाने की तेरी अच्छी सोच?
उत्तर- मूली
____________________________________________

32- मैं न आऊ तो इंसान पागल हों जाए अनेक बीमारी उसे खा जाएं?
उत्तर- नीद
____________________________________________

33- एक रंग के दो लड़के एक जाए बिछड़ तो दुसरा काम न आए?
उत्तर- चप्पल, जूते
____________________________________________

34- घुमा - घुमा मुझे बनाएं मेरे अन्दर मीठा रस भर जाएं?
उत्तर- जलेबी
_____________________________________________

35- हरी डंडी में लगी लाल रानी जो खाए वो मांगे पानी?
उत्तर- मिर्च
_____________________________________________

36- एक लकड़ी में बनाए आठ घर मारा जो उसमें फुख तो निकले सुंदर स्वर?
उत्तर- बासुरी
_____________________________________________

37- ऐसी कली जो जो फूल नहीं बन सकती?
उत्तर - छिपकली
_____________________________________________

38- वह कौन सी चीज है जिसे सोते समय निकालना पड़ता हैं?
उत्तर- चप्पल
_____________________________________________

39- मंदिर के अन्दर इस चीज के साथ प्रवेश करना मना है?
उत्तर- चप्पल , जूतों के साथ
_____________________________________________

40- वह कौन सी चीज है जो गर्म होने पर जम जाती ?
उत्तर- अंडा
____________________________________________

41- बताओं भाई मैं कौन हूं जो साल में एक बार और हफ्ते में दो बार आऊ?
उत्तर- E यानी Year में एक बार Week में दो बार आता हैं?
_____________________________________________

42- मूझे लेना हैं तुम्हारे लिए जरूरी नहीं तो तड़प - तड़प जान जायेगी तुम्हारी
उत्तर- सांस, पानी , भोजन
_____________________________________________

43- वह कौन सी जगह है जिसमें जितने भी लोग जाते हैं वहा से एक बढ़कर ही आता हैं।
उत्तर- बारात
_____________________________________________

44- मुझे पीटने में आए लोगों को आता मजा बताओ क्या हु मैं ?
उत्तर- ढोलक
_____________________________________________

45- मैं हू फल, फुल , मिठाई बताओ मेरा नाम भाई ?
उत्तर- गुलाब जामुन
_____________________________________________

46- शाम होने के बाद आती हू सुबह होते ही निकल जाती हूं बताओं मैं क्या हूं?
उत्तर- रात
_____________________________________________

47- दिन में सोऊ रात को रोऊ जितना रोऊ उतना खोऊ ?
उत्तर- मोमबत्ती
_____________________________________________

48- हरी मछली के हरे अंडे बताओं पहेली का जवाब नहीं तो पड़ेंगे डंडे?
उत्तर- मटर
_____________________________________________

49- वह कौन सी चीज है जिसे आप बिना हाथ से पकड़े रोक सकते हों? 
उत्तर- सांस
_____________________________________________

50- हर इंसान अंधेरा दिखने पर करता हैं, क्या काम करता हैं बताइए तो?
उत्तर- रोशनी करनें का काम
_____________________________________________

 Hindi Paheli Lavel - 2


1- एक आदमी के चार बच्चें ,अमन , रोहन, पवन , पकज था. उन बच्चो के पिता का नाम क्या था
उत्तर- क्या
____________________________________________

2- न सोने का महल नही सोने को पलंग हैं. एक रुपया भी नही उसके पास फिर भी राजा कहलाता हैं?
उत्तर- शेर
____________________________________________

3- सफेद मुर्गी की हरी पूछ जवाब न आए तो दोस्तों से पूछ
उत्तर- मूली
____________________________________________

4- आज यहां कल वहा रहें लोग इसके लिए रोज मेहनत करें ?
उत्तर- पैसा
____________________________________________

5- वह कौन सा फल है जिसमें लड़की का नाम जुड़ा होता हैं?
उत्तर- सीताफल
____________________________________________

6- एक पुलिस और लड़का सब्जी खरीद रहें थे लड़का, पुलिस का बेटा था पर पुलिस लड़के का बाप नहीं था बताओं पुलिस क्या था ?
उत्तर- लड़के की मां
_____________________________________________

8- वह कौन सी चीज हैं जिसको रोका नहीं जा सकता ?
उत्तर- समय
_____________________________________________

9- वह कौन सी चीज हैं जो सत्य है जिसे कोई असत्य नही कह सकता ?
उत्तर- मौत
_____________________________________________

10- एक टोकरी में 10 आम थे जिसमें से 4 आम सड़ गए तो बताओं कितने आम बचे?
उत्तर - 10 सड़ गए तो क्या हुवा आम तो वो भी है
_____________________________________________

11- सोने की ऐसी चीज़ जो आपको सुनार की दूकान में नहीं मिलेगी?
उत्तर- चारपाई
_____________________________________________

12- ऐसी कौन सी घड़ी हैं. जिसे किसी भी अच्छे काम को शुरू करनें के लिए अच्छा माना जाता हैं?
उत्तर- शुभ घड़ी 
____________________________________________

13- साल में कितने महीने 28 दिन के होते हैं?
उत्तर-  सभी 
____________________________________________

14- फटने पर आवाज न करें ?
उत्तर- दूध
_____________________________________________

15- हम निगले उसे तो हमारी जान में जान आए वो निगले हमें तो हमारी जान चली जाए ?
उत्तर- पानी
____________________________________________

16- वो कौन है जो अंडा भी देता हैं, दूध भी ?
उत्तर- दुकानदार
___________________________________________

17- कभी नही आता कभी नही जाता जो इसके भरोसे बैठ गया वो हमेशा पछताता ?
उत्तर- कल
____________________________________________

18- एक खेत को 10 लोगों ने दो दिन में खोद दिया. बताओं उस खेत को 15 लोग कितने दिन में खोद देगे?
उत्तर- शून्य क्योंकि खेत तो पहले ही खोद दिया
___________________________________________

19- सिर कटे तो कान कहलाऊ धड़ कटे तो मन बहलाऊ लोगों की करू सुरक्षा आधी , तूफान , धूप हो या हो वर्षा 
उत्तर- मकान
____________________________________________

20- तीन अक्षर का शब्द हु सिर कटे तो हाथी बन जाऊ , धड़ कटे तो काम कहलाऊं, और पैर कटे तो पक्षी बन उड़ जाऊं बताओं मेरा नाम ?
उत्तर- कागज 
_____________________________________________

21- मुझे न कभी तुम पकड़ पाओगे और न मेरे बिन जिंदा रह पाओगे?
उत्तर- हवा
____________________________________________

22- चले हमारे हमेशा साथ बताओं तो क्या हैं?
उत्तर- परछाई
_____________________________________________

23- हर घर की करता रखवाली न खाता खाना न पिता पानी ?
उत्तर- ताला
____________________________________________

24- सबको खाना खिलाऊ पर खुद कभी न खाना खाऊं?
उत्तर- चम्मच
_____________________________________________

25- गर्मी में भी नहीं सूखता जितनी गर्मी उतना में निकलता?
उत्तर- पसीना
_____________________________________________

Paheli With Answer Lavel - 3

इस Lavel में पूछी गई पहेलियों में ध्यान दे एक पहेली दुसरे पहेली के साथ कनेक्ट हो सकती हैं. इस लिए सोच समझ कर जवाब देखें बिना जवाब देने की कोशिश करे।
_____________________________________________

1- एक खाली कमरे में तीन सौ आदमी आए और तीन सो गए बताओं अब कमरे में कितने आदमी बचे?
उत्तर- तीन सौ ही बचेंगे क्योंकि तीन आदमी वही सो गए
_____________________________________________

2- दो मुर्गियां एक दिन में दो और 10 मुर्गियां दस दिन में 10 अंडे देती है तो बताओं 5 मुर्गे पांच दिन में कितने अंडे देगे?
उत्तर- शून्य मुर्गे अंडे नही देते
___________________________________________

3- एक हाथी को अगर आपको फ्रिज में डालना होगा तो कैसे डालोगे?
उत्तर- फ्रिज खोलेंगे और डाल देगे।
_____________________________________________

4- एक मगरमच्छ को फ्रिज में डालना होगा तो कैसे डालोगे ?
उत्तर- फ्रिज खोलेंगे हाथी को बाहर निकालेगे और फिर मगरमच्छ को अन्दर डाल देगे।
____________________________________________

5- एक नदी हैं आपकों उसके पार जाना है, नाव भी नहीं है और नदी में मगरमच्छ रहता है आप कैसे नदी के पार जाओगे?
उत्तर- तैर कर क्योंकि मगरमच्छ को तो हमने फ्रिज में बंद किया हैं।
_____________________________________________

6- खरगोस का बर्थडे हैं उसने सभी जानवरों को अपने बर्थडे में बुलाया पर एक जानवर नहीं गया कौन सा जानवर होगा बताइए?
उत्तर- मगरमच्छ क्योंकि वो तो फ्रीज में बंद हैं।
____________________________________________

7- 50 मजदूरों ने एक रास्ते को 10 दिन में बना कर पूरा कर दिया अब उसी रास्ते को 100 मजदूर कितने दिन में पूरा करेगे?
उत्तर- शून्य दिन में क्योंकि रस्ता पहले ही पूरा हो गया
____________________________________________

8- 10 गाय एक दिन में 100 लीटर दूध देती हैं, तो बीस गाय होने पर एक दिन में कितना दूध देगी?
उत्तर- 200 लीटर
____________________________________________

9- एक दर्जन केलो में से 2 केले सड़ जाते हैं बताओ अब कितने केले बचे
उत्तर- एक दर्जन ही बचे क्योंकि सड़ने के बाद भी केला , केला ही रहेगा।
_____________________________________________

10- राजू के पिता का नाम A सिंह , पवन के पिता का नाम B सिंह , जॉन के पिता का नाम C सिंह था ,पप्पू के पिता का नाम क्या सिंह था बताइए?
उत्तर- क्या सिंह 
_____________________________________________

11- तीन राजा थे जिनका नाम A , B ,C था A ने B को गोली मार दी ,C ने A को गोली मार दी तो बताओं राजा कौन?
उत्तर- तीनों पर बचा C
_____________________________________________

13- अमन रास्ते से जा रहा था तभी जंगल के रास्ते में दो शेर आ गए अमन जल्दी से आम के पेड़ में चढ़ गया बताइए क्या होगा?
उत्तर - अमन आम तोड़ेगा और पेड़ से उतर कर घर जाएगा क्योंकि वो जगल के रास्ते से नहीं जा रहा।
_____________________________________________

14- अगर आप रोड में 100 की स्पीड से गाड़ी चला रहें हों तभी आपके सामने एक 80 साल की बुढिया और एक 10 साल की बच्ची आ जाती हैं. आप किसको मरोगे?
उत्तर- ब्रेक को
_____________________________________________

15- अगर किसी महिला से सास बोले चाय बना और पति बोले कॉफी बना तो बताओं वो महिला सबसे पहले क्या करेगी?
उत्तर-  गैस ऑन करेगी फिर चाय , कॉफी बनायेगी।
_____________________________________________

16- दिन में मैं हो जाता अंधा रात को मैं अंधेरे में भी देखता?
उत्तर- उल्लू
_____________________________________________

17- अगर आपकों 50 किलो रूई और 70 किलो बजरी लेकर पानी के रास्ते तैर कर भेजा जाएं तो आप क्या लेजाना पसंद करोगे?
उत्तर- 70 किलो बजरी 
____________________________________________

18- वह कौन सी चीज़ है, जिसको खाने से पहले नही देखा जा सकता?
उत्तर- ठोकर
____________________________________________

19- चिटी ने हाथी से क्या कहा की हाथी हार्ट अटैक से मर गया?
उत्तर- मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं
_____________________________________________

20- वह कौन सी चीज हैं जिसे हर इन्सान बदलना चाहता हैं?
उत्तर- किस्मत
_____________________________________________

21- ऐसा कोट जिसे महिलाओं के सिवा कोई नहीं पहनता ?
उत्तर- पेटीकोट
_____________________________________________

22- अमन की मुर्गी ने रोहित के घर जा कर अंडा दिया तो बताओं अंडा किसका हुवा?
उत्तर- मुर्गी का 
_____________________________________________

23- अगर मेरा मुर्गा आपके घर आकर अंडा देगा तो अंडा किसका होगा?
उत्तर- किसी का नही क्योंकि मुर्गा अंडा नही देता
_____________________________________________

24- राम के पिता के चार लड़के पहला श्याम, दुसरा अमन, तीसरा रोहित तो बताओ चौथे का नाम?
उत्तर- राम
_____________________________________________

25- वकील और उसकी बेटी का एक्सिटेंट हो गया उनको अस्पताल पहुंचाया गया वकील ठीक था लड़की को ऑपरेशन थ्रेटर में ले जाया गया डॉक्टर को बुलाया तो डॉक्टर रो कर यह तो मेरी बेटी हैं. अब बताओं कैसे ?
उत्तर- डॉक्टर लड़की की मां हैं।
_____________________________________________
 

 Paheliyan In Hindi 


उसमें फसना तो आसान हैं पर निकलना बहुत मुश्किल बताइए वो क्या हैं?
मुसीबत
_____________________________________________

एक चोर ने अपने गांव के हर घर में चोरी की पर एक घर में नहीं की बताओं क्यों?
क्योंकि वो घर उसी का था
____________________________________________

रोज रात को आती है पर किसी ने उसे नहीं देखा?
नीद
_____________________________________________

ऐसी कौन सी चीज़ हैं जो फ्री हैं पर अस्पताल में पैसे में मिलती है?
ऑक्सीजन
_____________________________________________

वह कौन सी चीज हैं जो ऊपर भी जाती हैं नीचे भी आती हैं पर अपनी जगह से नही हिलती?
सीढ़ी
_____________________________________________

अमन और उसके पापा मार्केट में सब्जी ख़रीद रहें थे तभी अमन बोला पापा देखो शेर आ गया बताओं अब क्या होगा।
कुछ भी नहीं शेर अमन के दोस्त का नाम है 
__________________________________________________

वह कौन सा पेड़ है जो बिना लकड़ी के होता हैं और उसमें हम चढ़ भी नही सकतें?
केले का पेड़
____________________________________________

खुद मैं नहीं देख सकती पर दूसरों को रास्ता दिखाती ?
लाठी
__________________________________________________

बताओं क्या हैं मेरा नाम हवा, पानी, खाना मैं देता धूप लगन
 पर छाया मैं देता?
पेड़
__________________________________________________

ढाई कदम मै चलता हू दुश्मन को मारता जाता हूं बताओं मैं कौन हूं?
शतरंज का घोड़ा
__________________________________________________

दुनियां का वह सबसे खतरनाक खिलाड़ी जिसने एक ओवर में 50 Run बनाएं हैं हिम्मत तो बताओं?
जेठालाल 😂🤣
__________________________________________________

सुबह चार पैरो में दोपहर में दो पैरो में और शाम को तीन पैरो में चलती हैं बताओ क्या हैं
बचपन , जवानी , बुढ़ापा
_____________________________________________

एक पैर की मैं हूं रानी बारिश , धूप से तुम्हें बचाती
छाता
__________________________________________________

 Paheliyan In Hindi

एक नगर हैं ऐसा. किसके चारों कोनों में बीना पानी के कुंवे
18 चोर एक उनकी रानी ने किया हैं नगर पर कब्जा
एक दरोगा ने मार मार कर सबको कूवे में डाल दीया बताओ या हैं
कैरम बोर्ड
_____________________________________________

अंधेरे में चमकू में लगू बड़ा सुहाना बताओ कौन हूं मैं
जुगनू
_____________________________________________

हूं मैं ऐसा रूम जिसमें न खिड़की न दरवाजा न मुझमें कोई रह सकता मुझे तो हैं तुम सब ने खाना?
मशरूम
_____________________________________________

भूख लगे तो मुझको खाते प्यास लगे तो मुझे तुम पीते ठंड लगे तो मुझे जलाते बताओं मैं क्या हूं? 
नारियल
_____________________________________________

चाहे कुछ भी हो जाएं में हमेशा बढ़ती जाती हूं बताओं में क्या हु?
उम्र
_____________________________________________

च से था जिसके घोड़े का नाम वो वीर नही महावीर था जिसका नाम सुन दुश्मन काफे बताओं उसका नाम क्या था?
महावीर महाराणा प्रताप
_____________________________________________

ना महल है उसके पास फिर भी राजा कहलाता न वो हैं जंगल का शेर फिर भी राजा कहलाता बताओं कैसे
उसका नाम राजा हैं
_____________________________________________

वह कौन सी चीज हैं जिसे जितना बांटो उतना ज्यादा बढ़ता जाता?
ज्ञान

___________________________________________________

तुमको आज में न सोने दूंगा रात भर तुम्हारे कान में सिटी बजाऊंगा
मच्छर

Majedar Paheli In Hindi

प्लेट एक है जिसमें तीन चमच जो घूमे तो ठंडक पहुचाए
पंखा
__________________________________________

डंडी हरी लाल कमान तोबा तोबा करें हर इंसान
मिर्ची
_________________________________________

काला घोड़ा भाग जाएं लाल घोड़ा रुका रहें बताओं क्या
धुंआ और आग
________________________________________

कटोरे पर एक और कटोरा बेटा निकले बाप से भी गौरा
नारियल
________________________________________

कान मरोड़ो गे तो पानी दूंगा ,मैं तुमसे कोई पैसे नही लूंगा
नल
_____________________________________

चार हैं ड्राइवर एक सवारी उसके पिछे लोग हैं भारी
मुर्दा
_______________________________________

मेढ़क करे टर टर मेरे नाम मैं भी टर दाल बना कर मेरी खाते बताओं मैं कौन
मटर
_________________________________________

लिखने , पढ़ने और देखने तीनों में आता मैं काम न हु मैं कलम न कागज बताओं क्या हैं मेरा नाम 
चश्मा
_________________________________________

आदि कटे तो गीत बन जाऊ, मध्य कटे तो संत कहलाऊं , अंत कटे तो संगी हों जाऊ  संपूर्ण सबके मन भाऊ
संगीत
__________________________________________

पवन का मैं पुत्र मैने समुद्र को पार किया दुष्ट राक्षस के महल को मैने आग से जलाया बताओ मैं कौन
हनुमानजी
________________________________________________

 Paheliyan In Hindi

लाल - लाल में गोल मटोल खाओगे मुझे तो बढ़ेगा तुम्हारा खून
टमाटर
_____________________________________________

अमन के पापा के तीन बेटे एक राहुल एक राम बताओ क्या हैं तीसरे का नाम
अमन
______________________________________________

चार पैर चार थन है मेरे दुध मेरा पीके ताकतवर होले
गाय
_____________________________________________

वह कौन सा कोट हैं, जिसे पुरुष नहीं पहनते
पेटीकोट
_________________________________________

मैं तुम्हें क्या सुनाऊंगा जिसे सुन तुम हंस पड़ोगे
जोक्स

दोस्तों Paheliyan In Hindi सुलझाने के बाद अगर आप हंसना चाहते हो तो आप नीचे दिए जोक्स पढ़ सकतें हो और खुल कर हंस सकतें हो हंसना सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।
Read Jokes
👇👇👇👇 

FAQ Paheliyan In Hindi

न करता मैं कभी किसी से झगड़ा न होती मेरी किसी से लड़ाई फिर भी होती रहती मेरी रोज पिटाई?
ढोलक

हरे कलर का डब्बा, पीला मकान ,अन्दर बैठा कालू राम
पपीता

वह कौन सी चीज़ हैं जिसे हम बाजार से पीने के लिए खरीदते हैं पर उसे पीते नहीं?
गिलास

दुनिया कर सबसे छोटा गेट जिसके अंदर हम नहीं जा सकते?
कोलगेट

एक टोकरी में 10 सेब बताओं मोहन कितने खायेगा?
जितनी मोहन को भूख होगी उतने

एक ऐसा सवाल जिसका उत्तर कोई हां में नही दे सकता?
क्या आप मर गए हैं।

मच्छर ने हाथी से क्या कहा की हाथी को हार्ट अटैक आ गया?
मै तुम्हारे बच्चें की मां बनने वाली हूं।

__________________________________________________

निष्कर्ष:- 

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें बहुत सारी मजेदार पहेलियों के बारे में जाना जो आपको बहुत अच्छी लगी होगी और अगर आप ने बिना उत्तर देखे इन सभी पहेलियों में से 40 के उत्तर भी जान लिए होगे तो समझ लो आप इंटेलीजेंट पर्सन हो।
आशा करते हैं आपको यह पोस्ट Majedar Paheliyan In Hindi , Paheli In Hindi जरूर पसंद आईं होगी अगर आई तो कमेंट करें धन्यवाद आपका दिन शुभ हों।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)