-->

RD अकाउंट क्या है |SBI Yono से RD अकाउंट कैसे खोलते है

V singh
By -
0

 दोस्तों आप में से बहुत से लोग RD ( Recurring Deposit ) अकाउंट क्या है, ये जानते होगे आप में से बहुत लोगों ने पोस्ट ऑफिस या बैंक में RD अकाउंट  खुलवाए भी होगे लेकिन आज भी बहुत से लोग ऐसे है, जिनको RD ( Recurring Deposit ) क्या है, ओर SBI Yono से RD अकाउंट कैसे खोलते है, ये पता नहीं है, लेकिन आज हम उनको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से ये जानकारी देने वाले है, की RD अकाउंट क्या है (What is RD Account ) ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में योनो एसबीआई की मदद से RD account कैसे खोलते है, तो चलिए शुरू करते है |

RD अकाउंट क्या है ( What is RD Account )

RD अकाउंट क्या है SBI Yono से ऑनलाइन RD अकाउंट कैसे खोलते है
RD अकाउंट क्या है 

RD यानी Recurring Deposit अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है, जिसमे आपको  हर महीने एक निश्चित  धनराशि (Amount ) एक निश्चित समय अवधि तक जमा करनी होती है, ओर समय अवधी पूरी होने के बाद आपको आपकी धनराशि (Amount ) ब्याज दर ( Interest) के साथ वापिस मिल जाती है |

सरल भाषा में समझें तो मान लीजिये की आपने एक RD अकाउंट 5 साल की समय अवधि के लिए ओपन किया है,ओर आप उस पर हर महीने एक निश्चित अमाउंट 5000 जमा करते है, तो आपका RD  अकाउंट जब  5 साल की समय अवधि पूरा कर लेगा तो आपके द्वारा 5 साल में  जमा किया गया अमाउंट ब्याज के साथ आपको वापिस मिल जायेगा |

RD फुल फॉर्म - Recurring Deposit होता है जिसे हिन्दी में आवर्ती जमा कहते है |

SBI RD अकाउंट कैसे खोले

आप SBI RD Account दो तरीको से खोल सकते है, पहला ऑफलाइन बैंक में जाकर ओर दूसरा ऑनलाइन नेट बैंकिंग या Yono app के द्वारा |

RD Account क्यों खोलते है

अपने कमाए गये पैसो का कुछ हिस्सा भविष्य के लिए बचाने के लिए हम RD अकाउंट खोलते है, RD अकाउंट में हम महीने में कामए गये पैसे का कुछ हिस्सा जमा करते है, ताकि वो भविष्य में हमारे काम आ सके ओर हमें हमारे द्वारा जमा किये गये पैसो पर अच्छी ब्याज दर मिल सके |

SBI Yono से  RD अकाउंट कैसे खोलते है

Sbi yono app से आप ऑनलाइन घर बैठे बड़े ही आसानी से RD Account खोल सकते हो कैसे खोल सकते हो ये हम आपको स्टेप to स्टेप निचे बताने वाले है |

स्टेप -1 सबसे पहले आपको Yono sbi app ओपन कर लेना है |

स्टेप -2 अब आपको MPIN द्वारा Login कर लेना है |

स्टेप -3 अब आपको बहुत से option मिलेंगे जिनमें से आपको Deposit के option पर क्लिक कर लेना है |

स्टेप -4 अब आपको नये पेज में Create Recurring Account के ऑप्शन पर क्लिक करना है |

स्टेप -5 अब आपको अगले पेज पर वो अमाउंट डालना है, जीतने का आप RD Account खोलना चाहते हो (ये अमाउंट आपको हर महीने जमा करना पड़ेगा ) ओर Next पर क्लिक कर लेना है |

स्टेप-6 अब अगले पेज पर आपको कितने समय के लिए RD Account खोलना चाहते हो वो डालना है ओर निचे वो डेट चुनानी है जिस डेट पर आपके अकाउंट से वो अमाउंट कटेगा जो RD में जमा करना है, ओर Next पर क्लिक करना है |

स्टेप-7 अब अगले पेज आपकी RD Account की सारी डिटेल शो होंगी आपको निचे जाना है ओर टर्म एंड कंडीशन पर टिक कर Confirm पर क्लिक करना है |

स्टेप-8 Confirm के ऑप्शन पर क्लिक करते ही स्क्रीन में Congratulations लिखा आयेगा जिसमे आपको ok कर देना है|

इस प्रकार आपका घर बैठे ऑनलाइन Yono SBI App के जरीये  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर RD Account खुल जायेगा |

आखरी शब्द -

आज हमने जाना की RD अकाउंट क्या है ओर  SBI Yono से RD अकाउंट कैसे खोलते है, आशा करते है आपको RD Account के बारे मे ये जानकारी अच्छी लगी होंगी आपका इस ब्लॉग पोस्ट में आने के लिए 'धन्यवाद '

ये भी जाने -





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)