-->

YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें

V singh
By -
0

 दोस्तों अगर आपका SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ) में बैंक अकाउंट है, ओर आप Yono sbi के जरीये ऑनलाइन घर बैठे अपने दोस्त, रिस्तेदारो आदि को  पैसे ट्रांसफर करना चाहते हो तो आप आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हो ये बहुत ही आसान है, आज हम इस ब्लॉग पोस्ट पर आपको बतायेगे YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें तो चलिए शुरू करते है |

जाने - Yono sbi app क्या है इसके क्या - क्या फायदे है

YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें 

YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें
YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें 
आप बड़े ही आसानी  से Yono Sbi app की मदद से घर बैठे ऑनलाइन  पैसे ट्रांसफर कर सकते हो तो चलिए स्टेप to स्टेप जानते है की YONO SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें

स्टेप -1 सबसे पहले आपको yono sbi app अपने मोबाइल में open करना है |

स्टेप -2 अब आपको यूजर नेम ओर पासवर्ड डालके या फिर MPIN डाल कर Login कर लेना है |

स्टेप -3 login करने के बाद  आपको बहुत ऑप्शन देखेंगे लेकिन आपको Yono pay के ऑप्शन  पर क्लिक करना है|

स्टेप -4 Yono pay के option पर क्लिक करने के बाद नये पेज पर आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे,
  • Quick Transfer
  • Bank Account Transfer
  • BHIM UPI
आपको Bank Account Transfer के ऑप्शन को सेलेक्ट  करना है |

स्टेप -5 Bank Account Transfer का ऑप्शन सेलेक्ट करने के बाद आपको अपना पासवर्ड डालना होगा |

स्टेप -6 पासवर्ड डालने के बाद आपको जिसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने है या भेजनें है उसके अकाउंट को add करना है |

स्टेप -7 अकाउंट add में आपको बेनिफिशियरी का नाम, बैंक अकाउंट नम्बर ओर IFSC code डालना होगा |

स्टेप - 8 अकाउंट डिटेल डालने के बाद बेनिफिशियरी add हो जायेगा |

स्टेप -9 अब आपको  जितना पैसा भेजना या ट्रांसफर करना है  उस अमाउंट को भर कर रिमार्क लिखकर Next के ऑप्शन पर क्लिक करना है |

स्टेप -10 अब आपको कंफर्मेशन बॉक्स पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल नम्बर पर एक otp आयेगा जिसको इंटर करने के बाद पैसे सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो जायेगे |

ये थी छोटी सी जानकारी की Yono sbi app से पैसे कैसे ट्रांसफर करें अब बात करते है, की Yono sbi के जरीये ऑनलाइन एक बार में कितने पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है, तो चलिए जानते है |

 Yono SBI के जरीये एक बार में कितने पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आप Yono SBI के जरीये आप एक दिन यानी 24 घंटो में 10 लाख रूपये ट्रांसफर कर सकते हो  एक बार में अधिक से अधिक ही ट्रांसफर कर सकते हो यदि आपको किसी को 10 लाख ट्रांसफर करने हो तो आपको 5-5 लाख के दो ट्रांजेक्शन करने होगे |
  • आप नेफ्ट मोड का उपयोग कर Yono sbi से एक दिन यानी 24 घंटो में 5-5 लाख के दो ट्रांजेक्शन कर सकते हो यानी की अधिक से अधिक 10 लाख रूपये ट्रांसफर कर सकते हो |
  • आप IMPS मोड का उपयोग करके आप 2 लाख तक ट्रांसफर कर सकते हो |
  • RTGS का उपयोग करके आप 2 लाख से लेकर 10 लाख ट्रांसफर कर सकते हो |
  • UPI के द्वारा आप एक दिन में 1लाख ट्रांसफर कर सकते हो|
  • Quick Transfer IMPS के जरीये आप अधिकतम 25000 रोजाना ट्रांसफर कर सकते हो |

FAQ-

प्रश्न -1 Yono sbi ऐप्प से हम एक दिन में कितने पैसे ट्रांसफर कर सकते है?
उत्तर - आप yono sbi aap से अधिकतम एक दिन में 10 लाख तक ट्रांसफर कर सकते हो |

आखरी शब्द -

आज हमने आपको इस ब्लॉग पोस्ट में बताया की SBI App से पैसे कैसे ट्रांसफर करें आशा करते है आपको आसानी से समझ आया होगा अगर अभी भी आपको Yono sbi app से पैसे ट्रांसफर करने में कोई दिक्कत आती है, तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हो हम आपकी दिक्कत को दूर करने का प्रयास करेंगे आपका इस ब्लॉग वेबसाइट में आने के लिए 'धन्यवाद '

आपको ये भी जानना चाहिए




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)