-->

50 + अच्छी बातें | Positive Thought in Hindi

V singh
By -
0
Positive Thought in Hindi : नमस्कार दोस्तों आज इस ब्लॉग पोस्ट में हमनें 50+ अच्छी बातें आपके साथ शेयर की है, हमारे मन में अच्छे विचारों का आना जरुरी है, अच्छे विचार हमारे मन में तब आएंगे जब हम सत्य की राह में चलेंगे, ओर जरुरतमंद की मदद करेंगे जिस तरह कीचड़ में पत्थर मारने से कीचड़ हमारी ओर भी उछलता है, उसी प्रकार असत्य के साथ चलने से हमारे मन में भी बुरे विचार आने शुरू हों जाते है, उन बुरे विचारों को मन से निकालने के लिए हमे असत्य का साथ छोड सत्य के राह में चलना होता है, सत्य के राह में चलने से ही हमारे अंदर सकारात्मक विचार उत्पन्न होने लगेंते है, ओर हमारा मन बुरी बातें सिखने के बजाये अच्छी बातें सिखने लगता है, आज की ये ब्लॉग पोस्ट Positive Thought in Hindi आपके अंदर सकारात्मक विचार पैदा करने के साथ साथ  जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों से लड़ने के लिए भी आपको ताकत देगी ओर आपको सत्य के राह में चलने के लिए प्रेरित करेंगी |
Positive Thoughts
Positive Thoughts

अच्छी बातें ( Positive Thoughts In Hindi )


खुशी पाने के लिए काम करोगे तों
खुशी नहीं मिलेगी
लेकिन अगर खुश होकर काम करोगे
तों खुशी ओर सफलता दोनों आपको मिलेगी |

सफर में ठोंकर नहीं खाओगे तों
मंजिल की अहमियत कैसे जानोगे
अगर नहीं टकराओगे कभी गलत से
तों सही को कैसे तुम पहचानोगे |

मान - सम्मान किसी के देने से नहीं मिलते
बल्कि अपनी योग्यतानुसार प्राप्त करने पड़ते है |

जों इंसान दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूढ़ना सीख ले 
वो इंसान कभी दुःखी नहीं हों सकता |

भावनाए ही तों है जों दूर रहकर भी
अपनों की नजदीकीयों का एहसास कराती है |

अच्छी बातें ( Achhi Bate )

सब कुछ सीखना ही ज्ञान नहीं है
कुछ चीजों को नजरअंदाज करना भी ज्ञान है |

समय ओर भाग्य दोनों परिवर्तनशील है
इसलिए अच्छे में अभिमान ओर
कठिनाई में चिंता न करें
दोनों बदलेंगे जरूर |

मन में जीत की आश जरूर रखो
क्योंकि नसीब बदले या न बदले
वक्त जरूर बदलता है |

आपके जीवन की खुशी
आपके विचारों की गुणवत्ता
पर निर्भर करती है
इसलिए सकारात्मक सोच रखे
ओर खुश रहने का प्रयास करें  |

दोस्त, किताब, रास्ता ओर सोच
सही हों तों जीवन को बेहतरीन बना देते है|

Positive Thought in Hindi

मिले हुवे समय को ही अच्छा बनाने का प्रयास करें
अगर अच्छे समय का इंतजार करोगे तों
पुरा जीवन ही कम पड़ जायेगा |

पैर में लगी चोट संभल के चलना सिखाती है
ओर मन में लगी चोट समझदारी से जीना सीखा देती है |

अंधेरा चाहे कितना भी गहरा हों
रोशनी की एक किरण उसे मिटा ही देती है
इसी प्रकार सत्य को आप कितने ही असत्य के पीछे छुपा दो
सत्य को एक दिन सामने आना ही है |

कुछ पाने के लिए कुछ खोना नहीं
बल्कि कुछ करना पड़ता है वो है मेहनत |

हवाएँ अगर मौसम का रुख बदल सकती है
दुवाएँ भी मुसीबत के पल बदल सकती है |

Achi Batein in Hindi

आज बुरा है तों कल अच्छा आएगा
ये वक्त ही तों है रुक थोड़ी ना जायेगा |

मेहनत का फल जितनी देर से मिले
उतना ही मीठा होता है
इस लिए मेहनत करते रहे
सफलता एक न एक दिन जरूर मिलेगी |

अनुभव उम्र से नहीं आता
बल्कि उम्र के साथ - साथ
परिस्थितियों का सामना करने से आता है |

मनुष्य का अमूल्य धन
उसका व्यवहार है |

गुस्सा ओर आंधी एक सामान है
इनके शांत होने पर पता चलता है
की नुकसान कितना हुवा है|

विश्वास वो शक्ति है जों मुसीबत में भी
मन में जीने का हौसला पैदा कर देता है |

दुनिया में सबसे पवित्र पौधा विश्वास का होता है
जों धरती में नहीं मन में उगता है |

दुनिया में डर से बड़ा कोई वाइरस नहीं हों सकता
ओर हिम्मत से बड़ी कोई वैक्सीन नहीं हों सकती |

इंसान किसी की चेहरे की सुंदरता तों देख लेता है
पर उसके मन में छुपी गन्दगी को वो नहीं देख पाता |

अच्छी बातें ( Positive Thought )

न अधिकार से मिलती न हथियार से मिलती
दिलों में जगह हमारे व्यवहार से मिलती है |

वही रिश्ते ज्यादा दिनों तक बने रहते है
जिनमें एक दूसरे से बात छिपायी नहीं जाती |

सब्र रखने की ताकत जिस मनुष्य में है
उसकी ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता |

मनुष्य की नियत ओर सोच अच्छी होनी चाहिए
बातें तों हर कोई अच्छी कर ही लेता है |

पैसो से खुशियों को प्राप्त नहीं किया जा सकता
असली खुशी तों अपने परिवार के साथ रहने में है |

हमेशा खुश रहो ताकी आपका दुश्मन
ये सोच कर परेशान हों जाये की
आखिर ये इतना खुश कैसे रहता है |

जिस इंसान ने कभी बुरा वक्त देखा हों
वो अपने दुश्मन के साथ भी
कभी बुरा नहीं कर सकता |

लोग साथ दे या न दे
अगर आपके अंदर हिम्मत
ओर कुछ करने का जूनून है
तों आप अपनी मजिल को
एक न एक दिन जरूर प्राप्त कर लोगे|

कमजोर इंसान को कभी भी कमजोर न समझें
क्या पता अंदर से वो आपसे हजार गुना ज्यादा मजबूत हों |

ज्ञान को दुनिया की सारी दौलत मिलाकर
भी नहीं ख़रीदा जा सकता क्योंकि ज्ञान
अनमोल है, इसका कोई मोल नहीं |

अच्छी ओर सच्ची बातें 

जों लोग आज समय की परवाह नहीं करते
वो एक कल बहुत पछताते है
एसलिए जों करना है आज ही करना शुरू करों
कल किसी ने नहीं देखा है |

मनुष्य को सब्र रखना आना चाहिए 
क्योंकि एक दिन बुरे वक्त का भी
बुरा वक्त आता ही है |

एक बात जरूर याद रखना
कोई आपके हाथ से तों छीन सकता है
पर आपके नसीब से नहीं
इसलिए मेहनत करते रहे |

बिना सोचे समझें उठाये गये कदम
अक्सर तकलीफ ही देते है |

माता-पिता के रूप में भगवान हमारे साथ होते है
ओर हम उनका ही दिल दुखा
उनको ही ढूढने दुनिया में निकलते है |

किसी इंसान के कीमत का पता तब चलता है
जब वो आपसे दूर चले जाता है |

जिसके सिर पर माता - पिता ओर गुरु का हाथ होता है
उसे उसका लक्ष्य पाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती |

जिस तरह लोहार लोहे को पिट - पिट कर
लोहे से हथियार बनाता है
उसी प्रकार गुरु शिष्य को ज्ञान दे
उसे एक महान इंसान बनाता है |

बुराई कितनी भी भयानक क्यों न हों
एक दिन उसका भी बुरा अंत जरूर होता है |

अकेले आये थे अकेले जाना है
फिर लोभ, लालच को जीवन भर गले क्यों लगाना है |

Positive Thought in Hindi

कड़वी बात बोल कर किसी इंसान को रुलाना तों सरल है
कठिन तों मीठी बात बोल कर रोते इंसान को हँसाना है |

सच के राह में चलना आपको मुश्किल लगेगा
लेकिन जब चलोगे तों स्वर्ग का रास्ता भी वही मिलेगा |

जीवन में मिल रहे कष्टों को भूलकर
संघर्ष करते रहे एक दिन यही कष्ट
आपकी सफलता की कहानी बनेगे |

जीवन में लोग तसल्लीयाँ तों देते है
पर साथ नहीं यही हकीकत है |

असत्य का रास्ता आपको बहुत अच्छा लगेगा 
जब पहुँच जाओगे कुछ दूर इस पर 
तब आपको इसकी हकीकत का पता चलेगा  |

इंसान केवल इंसान कहलाने से ही इंसान नहीं बनता
इसके लिए उसके अंदर इंसानियत होनी जरुरी हैं |

मनुष्य की सबसे बड़ी दौलत
उसका ज्ञान होता है
बिना ज्ञान मनुष्य का जीवन
अधूरा है |

बड़ी - बड़ी बातें करने से कुछ नहीं होगा 
जों कहाँ है उसे पुरा करने की हिम्मत भी होनी चाहिए |

जिंदगी के सफर में दुःख भी है सुःख भी
लेकिन इसी खाश बात यह है की
यहाँ कल क्या होगा कोई नहीं बता सकता |

अच्छी बातें ( Achhi Bate )

जन्म लिया है तों मरना भी होगा
ये सचाई है इसे कोई नहीं बदल सकता |

किसी की बुराई करने से पहले
एक बार अपने अंदर झाक के देखो |

सच्चा इंसान कौन है 

क्या आज के समय में इस दुनिया में कोई सच्चा इंसान होगा जों सत्य की राह में चलता हों, किसी के साथ बुरा नहीं करता हों किसी के बारे में बुरा नहीं सोचता हों अनेक कष्टों को हॅसकर सह लेता हों, जों कैसी भी परिस्थिति आ जाये सत्य का साथ न छोड़ता हों, जिसके लिए धन - दौलत बस घास - फुस हों जों लोभ, लालच, अहंकार को अपने मन में नहीं पनपने देता हों मुझे तों नहीं लगता की दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान होगा, क्योंकि इस कलयुग में हर इंसान के अंदर लोभ, लालच, अहंकार कभी न कभी आ ही जाता है, ओर वो दुनिया भर में ईस्वर की तलाश करता है, कहते है ना दुनिया भर में घूम कर देखा न मिले मुझे मेरे राम  सच्चे मन से ध्यान कर देखा मेरे मन में ही लिखा था जय सिया राम, इसलिए सबसे पहले अपने मन को पवित्र करों फिर देखो हर जगह आपको ईस्वर देखेंगे ओर आपका जीवन धन्य हों जायेगा |

ये भी पढ़े -
👇👇👇👇👇





आखरी शब्द -

दोस्तों आशा करते है आपको ये ब्लॉग पोस्ट 50 + अच्छी बातें | Positive Thought in Hindi जरूर पसंद आयी होंगी ओर इसको पढ़ कर आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हुवी होंगी अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तों अपने दोस्तों के साथ इसको जरूर शेयर करें ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)