-->

पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य । Facts About Birds In Hindi

V singh
By -
0

Facts About Birds In Hindi:- नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं, इस ब्लॉग में आशा करते हैं आप सब ठीक होगे सबसे पहले तो हम सब ईश्वर को प्रणाम करते हैं. जिसने हमें इस रंग बिरंगी दुनियां में आने का मौका दिया जहां तरह - तरह के पहाड़, पेड़ पौधे पशु - पक्षी और भी अनेक प्रकार के जीव मौजूद हैं।

हर जीव अपने आप में सुंदर होता हैं, उसका स्वभाव प्रकृति के अनुसार ढला होता हैं, हमारी ही बात करें तो किसी जीव को देख कर हम खुश हों जाते हैं, तो किसी को देख कर हमें डर लगता हैं. ऐसा ही सबके साथ होता हैं।

लेकिन आज इस लेख में हम आपको पक्षियों के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने वालें हैं. एक ऐसा जीव जिसे देख हर कोई खुश हो जाता हैं, किसकी कविताएं, कहानी सुन हम बड़े हुवे लेकिन कुछ वर्षो से छोटी - छोटी चिड़िया जो कभी हमारे आस पास हमारे घरों में रहती थीं उनमें कमी आई है, बहुत सारे लोग कहते हैं, इसका कारण रेडिएशन हैं. लेकिन कारण जो भी हों यह गंभीर हैं. क्योंकी पक्षियों और इंसान का सम्बन्ध पुराना है. पुराने समय में पक्षियों की चह - चहकहाहट ही हमें सुबह के समय उठाने का काम करती थीं, रंग बिरंगी पक्षियों को देख किसका मन खुश नहीं होता वो होते ही उतने नटखट हैं।

Facts About Birds In Hindi
Intresting Facts About Birds

वैसे भी आज कल गर्मियों का मौसम है. इस लिए अपनी छत पर एक बर्तन में पानी और और एक में कुछ अनाज के दाने जरूर रखें यह पुण्य का काम हैं. इससे पिछे न हटे।

तो चलिए अब आपको पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Birds In Hindi ) बताते हैं. ताकी पक्षियों के बारे में आपको कुछ नया सीखने को मिले और आपका ज्ञान बढ़े।

Table of Content (toc )

पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य 

इस दुनिया में दस हजार से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं।

कोयल पक्षी घोंसला नही बनाती बल्की दुसरे पक्षियों के घोसलों का इस्तेमाल अंडे देने के लिए करती हैं।

पक्षियों का दिल उड़ते समय एक हजार बार प्रति मिनट और आराम करते समय चार सो बार प्रति मिनट धड़कता हैं।

सबसे बड़ा पक्षी इस दुनियां में अभी के समय में शुतुरमुर्ग हैं जो लगभग जिसकी लंबाई 2 मीटर से भी अधिक हों सकती हैं।

कुछ पक्षी जैसे पेगुइंन , शुतुरमुर्ग, डोडो , कीवी आदि उड़ नहीं सकतें हैं।

आपकों बता दे की इस दुनियां में 6 पक्षियों की प्रजाती जहरीली हैं।

पूर्व एशिया में सबसे अधिक पक्षी पाए जाते हैं।

दुनियां में सबसे आम पक्षी की बात करें तो वो मुर्गियां है।

एंपरर पेगुइंन 9 हफ्ते तक भूखा रह सकता हैं।

हमिंग बर्ड पक्षी एक दिन में अपने वजन से दुगुना भोजन खा जाता हैं।

ब्लैक स्विफ्ट पक्षी बीना रुके 4 साल तक उड़ सकती हैं।

पक्षी जंगलों में 45 साल तक जीवित रह सकतें हैं।

पेरेग्रीन बाज सबसे तेज पक्षी हैं।

एक मात्र ऐसा पक्षी जो पिछे की और उड़ता है, वो हमिंगबर्ड हैं।

उल्लू पक्षी की आंखे स्थिर होती हैं. इधर उधर देखने के लिए वो पूरा सिर घुमाता हैं।

शुतुरमुर्ग का वजन 130 KG तक हों सकता हैं।

राजहंस पक्षी खड़े होकर एक पैर उठाकर सोते हैं।

बांज पक्षी की आखें इंसानों से 8 गुना तेज होती हैं।

दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वालें हार्पी बाज को सबसे शक्तिशाली बाज माना जाता हैं।

गिद्ध अपनी तेज चोंच का प्रयोग शिकार को काटने के लिए करता हैं।

पक्षियों की सभी प्रजातियों में से 270 प्रजातियों ऐसी हैं. जिन्हें शिकार के पक्षी के रूप में वर्गीकृत किया गया हैं।

बाज पक्षी बहुत ही तेजी से अपने शिकार पर प्रहार कर उसे तुरन्त मार देता हैं।

शुतुरमुर्ग लगभग 50 साल तक जीवित रह सकते हैं।

उल्लू ( Owl ) के गले में 14 कशेरुक होते हैं।

शुतुरमुर्ग की आपके उसके दिमाग से बडी होती हैं।

एक पक्षी दिन में लगभग 1 हजार बार अपने चूजों को खिला सकती हैं।

उल्लू के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Owl in Hindi )

उल्लू पक्षी कभी झुंड में नहीं रहते।


उल्लू की कुछ ही प्रजाती दिन में जगी रहती हैं।


उल्लू 100 फिट तक आसानी से देख सकता हैं।

ELF नाम का उल्लू दुनिया का सबसे छोटा उल्लू है, यह 5 इंच लंबा और 31 ग्राम वजन का हैं।


भारत में उल्लू का शिकार करने पर आप जेल में जा सकते हों, क्योंकि इसका शिकार करना गैरकानूनी हैं ।

उल्लू लगभग 1 से लेकर 14 अंडे देते हैं।


चील जैसे शिकारी पक्षी उल्लू पर हमला करते हैं।

उल्लू पक्षी दिन में सोता हैं. और रात को जगा रहता है।

आपकों जान कर हैरानी होगी की उल्लुओ के समूह को पार्लियामेंट कहा जाता हैं।

Great Horned नाम का उल्लू दुनिया का सबसे बड़ा उल्लू हैं, जिसका वजन 2.5 Kg तक हों सकता हैं।

वैज्ञानिकों को इस दुनिया में 6 करोड़ साल पुराने उल्लू के जीवाश्म मिले हैं।

उल्लू बहुत कम अपना घोंसला बनाता हैं, ज्यादातर यह दुसरे पक्षियों द्वारा छोड़े गए घोंसलो में रहते हैं।

उल्लू मांसाहारी होता हैं. यह पत्ते  नहीं खाता।

एकमात्र उल्लू ही पक्षियों में नीले रंग को देख सकता हैं।

हिन्दू धर्म में उल्लू को धन की देवी लक्ष्मी माता का वाहन माना जाता हैं।

उल्लुओं के दात नहीं होते यह डायरेक्टर भोजन को निगल जाते हैं।

बाज के बारे में रोचक तथ्य

पूरी दुनियां में बाज पक्षी की 60 से अधिक प्रजाति पाई जाती है।

बाज बहुत ही ताकतवर पक्षी है जो 6 किलो तक का वजन उठाकर आसमान पर उड़ सकता है।

बाज ज्यादातर अपना स्थान नहीं बदलते वह एक ही इलाके में रहना पसंद करते हैं।

बाज एक मांसाहारी पक्षी हैं, 

बाज खरगोश, गिलहरी, मछली, चूहे, छोटे पक्षियों आदि का शिकार करते हैं।

आपको बता दे की बाज की औसत आयु 20 साल हैं.लेकिन यह 70 साल तक भी जीवित रह सकतें हैं।

यह 5 किलोमीटर दूर से भी अपने शिकार को देख सकते हैं, इनकी आंखे तेज होती हैं।

नर बाज से भी ज्यादा शक्तिशाली मादा बाज होती हैं।

बाज की आवाज को बहुत दूर से भी सुना जा सकता हैं. इसकी आवाज बहुत तेज होती हैं।

बाज की आखें उसकी दिमाग से भी भारी होती हैं।

गौरया ( Sparrow ) के बारे में रोचक तथ्य

गौरया पक्षी पूरे भारत के अलावा एशिया और यूरोप महाद्वीप में भी पाई जाती हैं।

गौरया पक्षी ज्यादातर झुंड में रहना पसंद करता हैं।

यह पक्षी ज्यादातर गांवो में ज्यादा पाया जाता हैं।

गौरया पक्षी के संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर अनेक महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

हर वर्ष 20 मार्च को World Sparrow Day मनाया जाता हैं।

अभी तक गौरया की लगभग 43 प्रजातियों का पता लगा हैं।

गौरया कुछ प्रजाती पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिखने को मिल जाती हैं।

यह पक्षी 25 मिल / घंटा के रफ्तार से उड़ सकता हैं।

गौरया पक्षी पानी में भी तैरने में सक्षम हैं।

गौरया पक्षी छोटे कीड़े , अनाज के दाने, फल आदि खाती हैं।

यह पक्षी बड़े पक्षियों बिल्ली , लोमड़ी , कुत्ता, साप आदि का शिकार बनती हैं।

मादा गौरया एक साल में 3 से लेकर 5 अंडे देती हैं।

गौरया के अंडो से बच्चे निकलने में 12 से 15 दिन का समय लगता हैं।

गौरया के बच्चे अंडे से निकलने के 15 दिनों के बाद ही खुद अपना पेट पालने लग जाते हैं।

हाउस स्पैरो का वजन लगभग 24 से लेकर 40 ग्राम तक होता हैं।

गौरया हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण पक्षी हैं।

तोते ( Parrot ) के बारे में रोचक तथ्य

भारत में तोतो की 12 प्रजाती पाई जाती हैं।

क्या आपको पता है. की तोते ( Parrot ) की उड़ने की रफ्तार लगभग 24 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होती हैं।

तोते को गिनना, पढ़ना,  आकृतियों और रंगों को पहचानना सीखने पर यह सीख जाते हैं।

मोंक पाराकिट पैरट एक मात्र ऐसा तोता है जो घोंसला बनाता हैं।

तोता 20 साल से लेकर 80 साल तक जीवित रह सकतें हैं।

ज्यादातर तोते एक पैर में खड़े होकर सोते हैं।

तोतो की कुछ प्रजाती इंसानों की आवाज की नकल कर सकती हैं।

दुनिया का सबसे ज्यादा वजन वाला तोता Kakapo हैं जो इतना भरी हैं की उड़ भी नही सकता।

Cockatoos प्रजाति का तोता सबसे तेज उड़ने वाला तोता है, यह 64 km/h की रफ्तार से भी ज्यादा तेजी से उड़ सकता हैं।

भारत में घरों में तोते पालना गैरकानूनी हैं।

तोता एक ऐसा पक्षी हैं. जो भोजन को पैरो से पकड़ कर खाता हैं।

पक्षियों की प्रजाति में तोता ही एक ऐसा पक्षी हैं, जो जमाही लेता हैं।

सारस के बारे में रोचक तथ्य

सारस पंछी अधिकत्तर जोड़ो में रहना पसंद करते है।

अधिकतर सारस की प्रजाति शाकाहारी होती हैं।

सारस पंछी की पूरी दुनिया में 8 हजार प्रजाति पाई जाती हैं।

भारत में सारस पंछी की 4 प्रजाति पाई जाती हैं।

सारस पंछी दलदल जमीन , तालाब , नदी के किनारे या फिर खेतों में पाए जाते हैं।

सारस पंछी की टांगे और चोंच लंबी होती हैं और पक्षियों के मुकाबले।

सारस पंछी का वजन लगभग 6 से 7 किलोग्राम तक होता हैं।

सारस पंछी जोड़े में रहते हैं और किसी कारणवस जोड़े में से एक सारस की मौत हो जाती हैं तो बचा सारस भी खाना छोड़ देता है।

मादा सारस एक बार में दो अंडे देती हैं जिसमें से करीब एक महीने बाद बच्चें निकलते हैं।

सारस के जीवन काल की बात करे तो यह लगभग 15 से 18 साल तक जीवित रह सकते हैं।

हमिंगबर्ड के बारे में रोचक तथ्य

हमिंग बर्ड की ही एक प्रजाती जिसे बी हमिंगबर्ड के नाम से जाना जाता हैं दुनिया की सबसे छोटी चिड़ियां हैं।

बी हमिंगबर्ड की लंबाई करीब 5 CM तक होती हैं।

हमिंग बर्ड को गुंजन पक्षी भी कहा जाता हैं क्योंकि उड़ते समय इनकी पंखों की रफ्तार इतनी तेज होती हैं, उनसे भोरे की जैसी आवाज आती हैं।

नर हमिंग बर्ड एक सेकेंड में 80 बार तो मादा हमिंग बर्ड 60 बार अपने पंखों को फड़फड़ाती हैं।

उड़ते समय हमिंग बर्ड की हार्ट बीट 1260 बीट / मिनट पहुंच जाती हैं।

पूरी दुनिया में हमिंग बर्ड की 360 प्रजाती पाई जाती हैं।

हमिंग बर्ड की खास बात यह है की यह उड़ते समय पंख फड़फड़ाते हुवे एक जगह पर स्थिर भी हों सकती हैं।


ये भी पढ़े:- 
👇👇👇👇


आज के इस लेख में हमनें पक्षियों के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Birds In Hindi ) के बारे में जाना आशा करते हैं, आपकों पक्षियों के बारे में यह रोचक तथ्य जान कर पक्षियों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला होगा ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हो ' 









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)