-->

बंदरों के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Monkey In Hindi )

V singh
By -
0

Intresting Facts About Monkey In Hindi- नमस्कार दोस्तों आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको एक ऐसे जीव के बारे में आपको बताएंगे जिसे हमारा पूर्वज भी माना जाता है यानी बंदर ये जीव बहुत ही नटखट , चालाक, समझदार प्रवृत्ति के होते है, आपने बचपन में भी बंदर के बारे में बहुत सी कहानी कविताएं सुनी होगी लेकिन बंदरों के बारे में जो रोचक तथ्य यानी ( Facts About Monkey In Hindi ) हम आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से बताएंगे हो सकता है आपने बंदरो के बारे में उन रोचक तथ्य को नहीं सुना होगा.

बंदर के बारे में रोचक तथ्य ( facts About Monkey in hindi )
Facts About Monkey In Hindi

बंदरों को आपने जरूर देखा होगा गांव हों या शहर हर जगह बंदर देखने को मिल जाते हैं, अगर आप गांव में रहते हो तो तब तो आप इनके नटखटपने, से जरूर वाकिफ हुवे होगे, आप सबको कभी न कभी बंदरो के उटपटाग हरकत से हसी भी आई होगी और परेशानी भी हुवी होगी लेकिन कुछ भी हों ये जीव है तो काफी मजेदार ।

बंदर का  वैज्ञानिक वर्गीकरण ( Monkey Classification )

साम्राज्य पशु
संघ कोर्डेटा
वर्ग स्तनीय जंतु
गण प्राइमेट

बंदरों के बारे में रोचक तथ्य ( Facts About Monkey In Hindi ) 

1- बंदरों की लगभग 260 प्रजातियां होती है।

2- ज्यादातर प्रजाति के बंदर पेड़ों पर रहते है लेकिन कुछ जमीन या पहाड़ी इलाकों में भी रहते है।

3- बंदर सर्वहारी जीव है जो पेड़ पौधों में लगे फल और मास भी खाते है।

4- बंदरों का जीवन काल लगभग 10 से लेकर 40 साल तक का होता है।

5- बंदरों की एक ऐसी  प्रजाति जिसे बबून कहते है वो लगभग 40 साल तक जीवित रह सकतें है।

6- चार्ल्स डार्विन के मानव विकास के सिद्धांत के अनुसार हमारे यानी इंसानों के पूर्वज बंदर थे।

7- दुनियां का सबसे छोटा बंदर लगभग चूहे जितना होता है।

8- ज्यादातर बंदर की प्रजातियों की पूंछ होती है।

9- बंदरों में लगभग 32 से 36 दांत होते हैं।

10- बंदर दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

11- बंदरो की पूंछ बहुत ही ताकतवर होती है।

12- ऑस्ट्रेलिया और अंटार्टिका में बंदर नही मिलते।

13- कुछ बंदर इंसानों की तरह ही खाने को धोकर खाते हैं।

14- बारिश के मौसम में कुछ बंदरों को बहुत छीक आती है।

15- वर्तमान समय में कुछ बंदरों की प्रजाती विलुप्त होने के कगार पर है।

Facts About Monkey In Hindi 15 - 30

16- बंदर अक्सर दिन के समय में सबसे ज्यादा फुर्तीले होते है।

17- माना जाता है की बंदर इस धरती में करीब 50 लाख साल से मौजूद है।

18- बंदरों और इंसानों का DNA 98% तक एक समान होता है।

19- फिंगर प्रिंट केवल इंसानों के ही अलग नहीं होते बल्कि बंदरों के भी अलग अलग होते है।

20- पातास बंदर की प्रजाती जमीन पर लगभग 55 KM / h की रफ्तार से दौड़ सकती है।

21- बंदर का IQ लेबल 174 होता है, वो गिनती भी गिन सकते है।

22- मादा साथी को सेक्स के लिए लुभाने के लिए बन्दर सबसे पहले अपने हाथों में पेशाब करते है और फिर अपने शरीर में मलते है।

23- कुछ बंदरो की आवाज लगभग 3 मिल तक सुनाई देती है।

24- क्या आपको पता है एक बंदर को 1949 में चांद पर भी भेजा गया था लेकिन दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई थीं।

25- बंदरों की कुछ प्रजाति अलग अलग रंग को देख सकती है तो कोई कुछ प्रजाती केवल सफेद और काले रंग को ही देख पाती है।

26- बंदर की सबसे बडी प्रजाति मेड्रिल है।

27- मेड्रिल प्रजाति के बंदर की लंबाई लगभग 1 मीटर और वजन लगभग 36 किलोग्राम तक होता है।

28- बोनोबो बंदर इंसानों के सबसे करीबी रिश्तेदार है जो अभी तक जीवित है।

29- बंदरों में भी इबोला रेस्टन , बी वायरस, पीत ज्वर आदि रोग होते है जो इंसानों में भी होते है।

30- बंदर भी जम्हाई लेते है अगर कोई बंदर जम्हाई लेते है तो इसका मतलब वो थका हुवा है।

Amazing Facts About Monkey In Hindi 31- 50 

31- बहुत सारे बंदर पूरे जीवन का लगभग 80% समय आराम करने में बिताते है।

32- दवाई परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों द्वारा  बंदरों का उपयोग किया जाता है।

33- जापान में एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहा बंदरों को वेटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

34- बंदर की सबसे छोटी प्रजाति पाइगी मर्मोसेट या सेबुला पाइग्मिया है।

35- बंदरों का एक समूह कुछ बंदरों से लेकर 12 बंदरों तक होता है।

36- एक दूसरे से संवाद करने के लिए बंदर आवाज , चहरे के भाव , और शाररिक हरकतों का इस्तेमाल करते है।

37- बेबून  बंदर ( Baboon ) 30 से अधिक ध्वनियों का इस्तेमाल आपस में संवाद करने के लिए करता है।

38- एक प्रजाति को छोड़ अधिकांश प्रजाति के बंदर दिनचर होते है।

39- Night Monkey जिन्हें Owl Monkey भी कहा जाता है ये बंदरों की एक मात्र ऐसी प्रजाति है जो रात्रिचर है।

40- बंदरों को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है पहला पुरानी दुनिया के बंदर यानी जो बंदर एशिया और अफ्रीका में पाए जाते है, दूसरा नयी दुनिया के बंदर यानी जो अमेरिका में पाए जाते है।

41- स्पाइडर मंकी की पुछ इतनी मजबूत होती है की वो पुछ के सहारे अपने पूरे शरीर के वजन को उठा सकता है।

42- यह जानकर आपको हैरानी होगी की बंदर एक मात्र ऐसा जानवर है जो हम इंसानों की तरह केले को छील कर खाता है।

43- गावों में  लोग बंदरों के उटपटाग हरकतों से काफी परेशान रहते है, क्योंकि बंदर जितना खाते है उससे ज्यादा बर्बाद कर देती है , अगर आप गांव से हो तो आपने भी कभी न कभी बंदरों को घर या खेतो से जरूर भगाया होगा।

44- दूसरे बंदर को मुसीबत में देख सभी बंदर उसे बचाने के लिए आ जाते है , इससे बंदरों की एकता का पता चलता है।

45- मलेशिया और थाईलैंड में नारियल के पेड़ों से नारियल तोड़ने के लिए बंदरों को प्रशिक्षित किया जाता है।

46- मादा बंदर की गर्भधारण की अवधी लगभग 5 महिने से लेकर 8 महिने तक होती है।

47- बंदर की पुछ की नोक बहुत ही संवेदनशील होती है जिससे चीजों को छू कर महसूस किया जाता है।

48- बहुत से लोग बन्दर को पालते भी है ।

49- बंदर सामाजिक प्राणी है जो झुण्ड में रहना पसंद करते है।

50- बंदरों के झुंड को टुकड़ी , मिशन या जनजाति कहा जाता है।

इनके बारे में भी रोचक तथ्य जानिए
👇👇👇👇👇👇👇

दोस्तों आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हमनें आपको बताया बंदरों के बारे में रोचक तथ्य यानी Facts About Monkey In Hindi आशा करते है आपको ये बंदरों से सम्बंधित यह जानकारी  जरूर पसंद आई होगी और इस ब्लॉग लेख को पढ़ आप बंदरों के बारे में बहुत कुछ जान गए होगे आपका इस ब्लॉग पर आने के लिए धन्यवाद ऐसे ही इस ब्लॉग पर प्यार बनाए रखे और हम ऐसे ही अच्छी अच्छी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे और आपको कुछ न कुछ जरूर सीखते रहेंगे ' धन्यावद आपका दिन शुभ हों' 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)