-->

आशा पर कविता :-निराशा से भरे मन को |हिन्दी कविता |Asha Par Kavita

V singh
By -
0
मनुष्य के जीवन मे सुख दुःख तो आते ही रहते है लेकिन मनुष्य के जीवन मे एक उम्मीद का होना जरुरी है अगर मनुष्य दुःख को बड़ा समझ निराश होकर बैठा है ओर उसको जीवन मे आगे बढ़ने का रास्ता नही मिल रहा तो उसका जीवन व्यर्थ है मनुष्य को अपने अंदर की निराशा को भगाना होगा जिसके लिए उसे  अपने अंदर एक आशा की किरण को जगाना होगा।
तभी वो अपने दुःख को दूर भगा  खुशी खुशी जीवन मे आगे बढ़ सकता है आज हम इस पोस्ट मे  जीवन की आशा पर कविता लाये है उम्मीद है आपको पसंद आयेगी।
आशा पर कविता |हिन्दी कविता
आशा पर कविता ( Aasha Par Kavita )

आशा पर कविता 

 निराशा से भरे  मन को

हम सबको खाली करना होगा

उस खाली पड़े मन मे

हमें  आशाओ  को  भरना  होगा

 आज हमारा  नही हे तो 

कल को हमें  अपना करना  होगा

जीवन मे आए  संकट से 

 हमें अब  नही डरना होगा 

इस अंधकार रूपी जीवन मे 

हमें दीपक बनकर जलना होगा 

सच्चाई के रास्ते मे हमें आगे बढना होगा

बुराई बुलाएगी  हमें  अपनी ओर

हमें उसे  अनदेखा करना होगा

निराशा से भरे सागर मे

हमें हिम्मत रखकर तैराना होगा

जीवन मे आयेगी  बहुत कठिनाईया 

हमें  उनके सामने  नही झुकना है 

इन कठिनाइयों का हल ढूढ़ कर

हमें जीवन मे आगे  बढ़ना है |

                                                         V singh

आशा पर कविता 

इंसान  बैठा सड़क किनारे

सर पर हाथ लगाए किस्मत को  कोस रहा

उदासी है उसके चहरे मे

मन मे निराशा ने जन्म लिया|

अगर आशा का  एक दीपक

इंसान अपने मन मे जलायेगा

मेहनत करके अपने जीवन के

सभी कष्टों को दूर भगायेगा|

                               V singh

आशा पर कविता 

आशा  है एक माँ को उसका बेटा

जिंदगी मे सफल हो जायेगा 

आशा  है एक  पिता को उसका बेटा

   जिम्मेदारीयों को अपनायेगा 

आशा  है इंसान को उसके

सपने  पुरे हो जायेगे

आशा  है जीव -जंतुओ को उन्हें

आज कुछ अच्छा खाने को मिल जायेगा 

आशा  है एक गरीब किसान को

 उसकी फसल इस बार अच्छी होंगी  

आशा  है बंजर धरती को उसपे

एक दिन पानी जमकर बरसेगा

आशा  है उसी धरती पर पड़े बीज को वो भी

एक दिन  पेड़ बनकर हवा मे लहरायेगा

आशा जरुरी है जिंदगी मे

निराशाओ को मिटाने के लिए

मेहनत जरुरी है जीवन मे

इन आशाओ को पाने के लिए 

                                            V singh

Read more poetry 

पेड़ बचाओ जीवन बचाओ पर कविता

कन्या भ्रूणहत्या पर कविता 

कोरोना पर जागरूप कविता 

भारत के वीर जवान पर कविता 

बेजुबान जानवरो पर कविता 

शिव, महादेव पर कविता 

Valentine day poem and Quotes in hindi ❤❤

आशा करते है आपको आशा पर कविता ( निराशा से भरे मन को )अच्छी लगी होंगी आपका इस ब्लॉग को प्यार देने के लिए दिल से 'धन्यवाद '























एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)