-->

अच्छी आदते | Good Habit in Hindi

V singh
By -
0

 नमस्कार दोस्तों आज इस ब्लॉग पोस्ट में हम अच्छी आदतें ( Good Habit in Hindi ) के बारे में बताएँगे तो आपका इस पोस्ट में स्वागत है, हम आज  ऐसी अच्छी आदतों के बारे में अच्छी बातें करने वाले है, जिनको अपना कर इंसान एक सच्चा,ओर सफल इंसान बन सकता है ओर दुनिया के तरफ से सम्मान पाने योग्य बन सकता है |

आज के समय में दुनिया में लोभ, लालच, अहंकार यानी बुराई इतनी ज्यादा फैल गयी है,की इंसान अच्छी आदतों कों अपनाने की बजाये बुरी आदतों के पीछे भागता है,जहाँ उसे आखिर में कुछ हासिल नहीं होता, ओर वो अपने आप कों इसका जिम्मेदार न ठेरा कर अपनी किस्मत ओर मज़बूरी कों इसका जिम्मेदार ठहराता हैं जो गलत हैं,

आज हर इंसान चाहता  हैं की दुनिया में उसका सम्मान हों, लोग उसे उसके अच्छे कामों के लिए जाने लेकिन क्या वो ऐसे अच्छे काम करते है की जिससे उनका सम्मान किया जा सके|

क्योंकि जिन लोगों का सम्मान किया जाता है ,वो हकीकत में महान होते है, और वो महान बनते है, अपनी अच्छी आदतों ( Good Habit in Hindi ) ओर अपने अच्छे कर्मो से

अगर आपको भी एक महान, सफल  इंसान बनना है,तो बीना अच्छी आदतों कों अपनाये आप महान इंसान नहीं बन सकते लोगों के दिलों में अपने लिए सम्मान पैदा नहीं कर सकते इसके लिए आपको जिंदगी में अच्छी आदतों ( Good Habit ) कों अपनाना पड़ेगा |

Good Habit in hindi
Image- Achhi Adate

क्योंकि अच्छी आदते ही अच्छे भविष्य का निर्माण करती है अगर आपके अंदर अच्छी आदते है तो आप समाज में हर जगह सम्मान पाने के पात्र है, और बुरी आदतें अपनाओगे कों तिरस्कार के पात्र

बुरी आदतों कों अपनाना कठिन नहीं होता लेकिन इन बुरी आदतों से बाहर निकालना बहुत कठिन होता है, इसलिए अच्छी आदतों कों अपने जीवन में अपनाओं अच्छी आदतों कों अपनाने में आपके सामने कुछ कठिनाईयाँ यानी समस्याएँ   आयेगी जो आपको डरा कर बुराई की तरफ धकेलने का काम करेंगी लेकिन आपको इन समस्याओं से डट कर लड़ना है ओर अच्छी आदतों कों नहीं छोड़ना है,तो चलिए जानते है अच्छी आदते हिंदी में ( Good Habit in Hindi ) के बारे में |

अच्छी आदते ( Good Habit in Hindi )

1- सुबह जल्दी उठे - प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठना अच्छी आदत मानी जाती है, इस लियें रोज सुबह मनुष्य कों सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए ओर अपने सुबह के कार्यों कों समय पर करना चाहिए |

2- सूर्य नमस्कार और योग करें -  प्रतिदिन सुबह सूर्य नमस्कार करना चाहिए ओर कम से कम एक घंटा योग करना चाहिए जिससे की हमारा शरीर स्वस्थ बना रहेगा ओर हम लम्बी आयु तक जियेंगे |

3- अच्छा खाना और पानी पिए  - अच्छी आदतों में अच्छा  खान - पान भी शामिल है, हमें अच्छा खाना खाना चाहिए न की फास्ट फूड ओर कोल ड्रिंक्स, मदिरा आदि नहीं  पिना चाहिए यह चिजे हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है|

4- पशु - पक्षियों की सेवा करें  - हमें अपनी दिनचर्या में पक्षीयों कों दाना डालना भी शामिल करना चाहिए, ये एक अच्छी आदत होती है,और पशु - पक्षियों की सेवा करने से पुण्य भी मिलता है |

5- गरीब यानी जरुरत मंद की मदद करें  - अगर आप गरीब या जरुरतमंद लोगों की मदद करने योग्य है,तो आप उनकी जरूर मदद करें जो भूखा है,उन्हें खाना खिलाये जो प्यासा है उन्हें पानी पिलाये, जो जीवन में रास्ता भटक गये या गलत रास्ते में चले गये उन्हें सही राह दिखाने का काम करें यह एक अच्छी आदत मानी जाती है |

6- अपने से बड़ो का आदर करें - अपने से बड़े लोगों का आदर करना उनकी बात मनाना उनकी मदद करना अच्छी आदते है इस लिए अपने से बड़ो का आदर करें ओर छोटो का सही राह में चलने के मार्गदर्शन करें |

7- सत्य के राह में चले - सत्य के राह में चलने की प्रतिज्ञा लें चाहे जीवन में कितनी भी मुसीबत क्यों न हों उसका हल सोच समझ कर सत्य के राह में चलकर  निकाले न की असत्य के राह में जाकर |

8- ईमानदार रहे - आपको हमेशा ईमानदार रहना है, चाहे आप जो काम कर रहे हों उसको ईमानदारी से पुरा करना है, न की बेइमान बन कर |

9- हमेशा सकारात्मक सोच रखे - आपको अपने मन में हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए न की नकारात्मक क्योंकि सोच ही है जो इंसान कों अच्छा भी बनाती है ओर बुरा भी इस लिए सकरात्मक सोचना अच्छी आदत है |

10- किताबें पढ़े  - किताबें पढ़ना एक अच्छी आदत है, इससे आपका ज्ञान बढ़ता है, तथा मन में सकारात्मक सोच का जन्म होता है, जो एक सफल  इंसान बनने  के लिए बहुत जरुरी है |

छात्रों के लिए अच्छी आदते ( Students ke Liye Achhi Aadat )

बच्चों यानी छात्रों में कुछ अच्छी आदतों का होना जरुरी है,ताकी वो अच्छे इंसान बन सके तो चलिए जानते है अच्छी आदते ( Good Habits )

1- सुबह समय से उठ जाये |

2- नियमित योग या मॉर्निंग वाँक में जाये|

3- नियमित विद्यालय जाये|

4- नियमित पढ़ाई जरूर करें |

5- किताबों कों अच्छी ढ़ग से रखे |

6- टीबी, मोबाइल देखने से अच्छा मैदान में जाकर खेले |

7- अपने कमरे को साफ सुथरा रखे |

8- अच्छा सोचे अच्छे दोस्त बनाए |

9- किसी का भी मजाक न उड़ाए |

10- हमेशा खुश रहे |

11- पुरी दिनचर्या का एक टाइम टेबल बनाए |

12 - अच्छा खाये अच्छा पिए |

13- गलत संगत से दूर रहे |

14- जरुरत मंद की मदद करने की कोशिश करें |

15-  नियमित अच्छी बातें सीखने का प्रयास करें |

16 - कभी भी झूठ न बोलें |

17- सत्य के राह में चले |

18- लोभ,लालच,अहंकार को अपने से दूर रखे |

19- डर को अपने ऊपर हावी न होने दे |

20- मेहनत करते रहे तथा अपनी मंजिल को चुने जहाँ आपको पहुँचना है |

अच्छी आदतों को अपनाना जीवन में बहुत जरुरी है, क्योंकि बुरी आदतों को अपनाना तो सरल है,लेकिन इनको अपना के आपका नुकसान ही होता है,लेकिन अच्छी आदते ( Good Habit ) को अपनाने में आपको थोड़ा परेशानी आयेगी लेकिन इन आदतों को अपनाकर ही आप एक अच्छे ओर सफल इंसान बन पाओगे ओर आपको  दुनिया सम्मान की नजरों से देखेगी |

यें भी पढ़े और कुछ सीखे

50+ Positive Thought in Hindi

अच्छी और सच्ची बातें

Achhi Bate in Hindi 

आशा करते है आपको यें ब्लॉग पोस्ट अच्छी आदते | Good Habit in Hindi अच्छी लगी होंगी और आपको इससे अच्छी आदतों को सिखने में मदद मिली होंगी ' धन्यवाद आपका दिन शुभ हों |



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)