-->

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2024: तारीख, थीम , इतिहास

V singh
By -
0

World Day Against Child Labour: जिस उम्र में बच्चों को खेलना कूदना चाहिए उस उम्र में समाज की कुछ बुराइयों के चलते बच्चों को मजदूर बना दिया जाता हैं. इसी लिए बाल श्रम की बुराई को समाज से खत्म करनें के लिए बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता हैं. जो प्रत्येक वर्ष 12 Jun को मनाया जाता हैं।

सन 2002 में अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन ने दुनिया में बाल श्रम को रोकने के लिए इस दिवस की शुरूवात की थी ताकी बाल श्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएं और बच्चों को इस बुराई से बचाया जा सकें।

आज के समय में भी दुनिया में करोड़ों की संख्या में बच्चे काम कर रहें हैं. जो सिर्फ खाने और कपड़ों के लिए मजदूर बन कर काम करनें के लिए मजबूर हैं. बहुत सारे ऐसे बच्चे हैं. जिन्हें लोगों द्वारा जबरदस्ती काम कराया जाता हैं. लेकिन अब समय आ गया हैं की हर किसी को बाल श्रम के खिलाफ पहले से ज्यादा जागरूक किया जाएं और बच्चों को जबरदस्ती काम कराने वालों को पहले से भी ज्यादा कठिन सजा दी जाए ताकी इस बुराई को समाज से पूरी तरह से हटाया जा सकें।

World Day Against Child Labour
बाल श्रम निषेध दिवस जानकारी

Table of Content (toc )

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2024 जानकारी

दिवस बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस
तारीख 12 Jun 2024
दिन बुधवार 
उद्देश्य बाल श्रम को खत्म करनें के लिए जागरूकता और सक्रियता बढ़ाना
मानने की घोषणा किसने की संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 

बाल श्रम कब मनाया जाता हैं

World Day Against Child Labour हर साल 12 जून को मनाया जाता हैं इस साल भी 2024 में यह 12 जून बुधवार के दिन मनाया जायेगा चलिए जानतें हैं आने वाले सालों में यह दिवस किस दिन मनाया जायेगा।

202312 Jun 2023सोमवार
202412 Jun 2024बुधवार
202512 Jun 2025गुरुवार
202612 Jun 2026बृहस्पतिवार
202712 Jun 2027शनिवार 

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2024 की थीम

जैसा की आपकों पता ही होगा की हर साल बाल श्रम निषेध दिवस की एक थीम ( ILO ) द्वारा रखी जाती है, इस साल 2024 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की थीम " आइए अपनी प्रतिबंधताओ पर कार्य करे : बाल श्रम समाप्त करें !" रखी गई है।

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2022 व 2023की थीम

हर साल World Day Against Child Labour मनाने के लिए एक थीम रखी जाती हैं. 2022 में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की थीम " बाल श्रम को समाप्त करनें के लिए सार्वभौमिक सामाजिक संरक्षण" रखी गई थीं वही इससे पहले साल 2023 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की थीम "सभी के लिए सामाजिक न्याय है बाल श्रम समाप्त करें" ( Social Justice for All ,End Labour ) रखी गईं थी।

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस का इतिहास

अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा 2002 में बाल श्रम के खिलाफ एक दिवस मनाने की पहल रखी गईं जिसे दुनिया भर की सरकारों, संगठनों, व्यक्तियों ने समर्थन दिया तब से लेकर हर साल 12 जून को बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता हैं, ताकी बाल श्रम की बुराई को खत्म किया जा सकें।

बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस का महत्त्व क्या हैं ?

यह दिवस समाज को बाल श्रम के खिलाफ उनकी जिम्मेदारी को याद दिलाने का काम करता हैं, समाज के अन्दर आने वाले समुदायों , सरकारों , व्यक्तियों को बाल श्रम निषेध दिवस उनकी बच्चों के प्रति जिम्मेदारी याद दिलाता हैं. तथा बाल श्रम को बढ़ावा देने वालों को उनके अपराध के लिए सचेत करनें का काम करता हैं. ताकी इस बुराई में फसे बच्चों की रक्षा हो सकें और बच्चे एक सुरक्षित और पोषण वातावरण में विकसित हों सके।

यह दिवस बाल श्रम में फसे बच्चों को बचाने और लोगों को यह बताने  के लिए मनाया जाता हैं. की बच्चों को काम कराना मजदूरी कराना अपराध हैं. तथा यह दिवस सहयोग और सामूहिक कारवाही की आवश्यकता में बल देता हैं. ताकी बच्चों को इस बुराई से निकाल वह अवसर प्रदान हों जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सकें।

यह भी पढ़े -
👇👇👇👇

FAQ:- बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस कब मनाया जाता हैं?
हर साल जून महिने के 12 तारीख को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता हैं ।

World Day Against Child Labour 2023 की थीम क्या थी?
इस बार 2023 की थीम " सभी के लिए सामाजिक न्याय बाल श्रम समाप्त करो"

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस क्यों मनाया जाता हैं?
बाल श्रम की बुराई को खत्म करनें तथा लोगों को इसके लिए जागरूक करने के लिए यह दिवस हर साल मनाया जाता हैं।

 निष्कर्ष 

आज के इस ब्लॉग लेख में हमनें जाना की बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस कब मनाया जाता हैं, क्यों मनाया जाता हैं, इसका इतिहास , महत्त्व क्या हैं. तथा बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस 2024 की थीम क्या हैं आदि आशा करते हैं आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी और आपको इससे बहुत कुछ सिखने को भी मिला होगा धन्यवाद आपका दिन शुभ हों '

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)