-->

नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता :-Poem on Small Child

V singh
By -
0
इस ब्लॉग पोस्ट मे हम नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता लेकर आये है, जो बच्चों को अच्छी बाते सिखाने तथा मानसिक विकास को बढ़ाने का काम करेंगी ओर जिनको पढ़ने मे बच्चों को  मजा भी  आयेगा |

नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता

नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता
नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता

Small Child Poem- पेड़ लगाओ 

पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ
दुनिया को हरा -भरा बनाओ
ऑक्सीजन ये हमको देते है 
छाया, फल, पानी देते है 
बाढ़ से ये हमको बचाते है 
प्रदूषण को दूर भगाते है
इसलिए पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ
दुनिया को नष्ट होने से बचाओ|

Poem on Small Kids - जागो बच्चों जागो 

जागो बच्चों अब तो जागो
सूरज चाचा निकल गये 
पक्षी भी अपने घर से निकल
खाने की तलाश मे उड़ गये 
जागो बच्चों अब तो जागो
सुबह की ताजी हवा मे टहल
अपने शरीर को स्वस्थ बनालो
उठने मे इतना आलास न दिखाओ
जागो बच्चों अब तो  जाओ |

Read- कुछ चुनिंदा हिन्दी कविताएँ 

नन्हे बच्चों की कविता - प्यारा सा स्कूल 

प्यार सा स्कूल हमारा
न्यारा सा स्कूल हमारा
ज्ञान का भंडार है स्कूल
जीवन का आधार है स्कूल

नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता - आयी बारिश छम छम 

आयी बारिश छम छम छम 
छाता लेकर दौड़े  हम
पैर फिसला गिरे हम 
छाता ऊपर निचे हम |

बच्चों की कविता - आओ क्रिकेट खेले 

आओ आओ क्रिकेट खेले
चौके, छक्के हम भी मारे
मुन्ना तुम बॉल कराओ
अमन तुम कीपर बन जाओ
जय- वीरू तुम फील्डिंग लग जाओ
चौके, छक्के  रोक के दिखाओ |

Children Hindi Poem - पापा आज  लगा दो झूला 

पापा आज लगा दो झूला
आज मै झूले पर झूलूगाँ
झूले पर चढ़कर,आगे बढ़कर
आसमान को मै छू लूँगा|

छोटे बच्चों की कविता - दीपावली आयी दीपावली आयी 

दीपावली आयी  दीपावली आयी
खुशियों की सौगात है लायी
दीपक जलाओ मिठाई खाओ
फुलझड़ी, पटाखे जलाकर
प्रदूषण  न ज्यादा बढ़ाओ
नये कपडे पहनो मिठाई बाटो
सारे मिलकर नाचो गाओ
धुम -धाम से हॅसते - खेलते
दीपावली मनाओ दीपावली मनाओ |

Baccho ki Kavita- जब मे छोटा बच्चा था 

जब मै छोटा बच्चा था
चॉकलेट, टॉफी खाता था
पापा ने मुझको बताया
ज्यादा चॉकलेट, टॉफी खाना गन्दी बात
दाँत हो जायेगे तुम्हारे खराब|

हिन्दी कविता - हम सबने ये ठाना है 

हम सबने ये ठाना है 
Corona को हराना है
Vaccention जरूर कराना है
मार्क्स पहन घर से बाहर जाना है 
समय समय पर हाथो को धोना है 
साफ सफाई का ख्याल रखना है 
Sanitizer का use करते रहना है 
अच्छा खाना, साफ पानी पिना है 
प्रतिदिन योग अभ्यास करना है 
शरीर को स्वस्थ बनाये रखना है
Corona को हराना है
हम सब ने ये ठाना है |

Baccho ki Kavita - रामू श्यामू अच्छे दोस्त

रामू , श्यामू अच्छे दोस्त
दोनों नटखट घूमे रोज
पढ़ाई करने में जीरो
सबके सामने बने हीरो
रामू , श्यामू अच्छे दोस्त
दोनों नटखट घूमे रोज
खाना दोनों ठूस - ठूस कर खाते
पढ़ाई करने से पहले सो जाते
पेपर में जीरो नम्बर वो लाते
रिजल्ट के समय आसू बहाते
रामू , श्यामू अच्छे दोस्त
दोनों नटखट घूमे रोज।

Read More Poetry
👇👇👇👇👇👇

दोस्तों आपको ये नन्हे मुन्ने बच्चों की कविता कैसे लगी अगर अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करो 'धन्यवाद '



























एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please do not enter any spam link in the comment box.

एक टिप्पणी भेजें (0)